Shuru
Apke Nagar Ki App…
हम वोट देने के लिए बने हैं, लेकिन काम पूछेंगे तो विपक्षी घोषित कर दिए जाएंगे? क्षेत्र में बिजली की समस्या उठाना कोई विरोध नहीं, बल्कि अपनी परेशानी बताना है। जनता को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए। सवाल पूछना गलत नहीं, जनता का अधिकार है। 🙏 जय श्री परशुराम @ जनता की आवाज UP40
आशीष मिश्र बहराइच
हम वोट देने के लिए बने हैं, लेकिन काम पूछेंगे तो विपक्षी घोषित कर दिए जाएंगे? क्षेत्र में बिजली की समस्या उठाना कोई विरोध नहीं, बल्कि अपनी परेशानी बताना है। जनता को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए। सवाल पूछना गलत नहीं, जनता का अधिकार है। 🙏 जय श्री परशुराम @ जनता की आवाज UP40
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 1 दिन पहले SC/ST लगा, दूसरे दिन मिश्रा परिवार के बेटे ने लाशें बिछा दी #SCSTAct #ChitrakootFiring #UPCrimeNews …1
- जनपद बहराइच “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण का भव्य शुभारंभ* • माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक बहराइच, नोडल/ सह नोडल मिशन शक्ति सहित गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी-कर्मचारीगण रहे उपस्थित। • हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को रवाना किया गया। आज दिनांक 12.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण (फेज-6.0) के शुभारंभ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। *रैली में माननीया एमएलसी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल मिशन शक्ति श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी/सह-नोडल मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन/पयागपुर श्री कनिष्क आर. जामकर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहुएँ, एएनएम, महिला चिकित्सक एवं नर्स, अध्यापिकाएँ, महिला सफाई कर्मी, स्कूल-कॉलेज की छात्राएँ, महिला खिलाड़ी, एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ तथा महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया।* रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को महिला सुरक्षा एवं नारी सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण विकसित करने का संदेश दिया गया। यह पैदल रैली रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच से प्रारम्भ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के दौरान मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित गीत व जिंगल प्रसारित किए गए तथा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया। रैली अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच पहुँचकर सम्पन्न हुई। *रैली में मां दुर्गा के स्वरूप में सम्मिलित एक बालिका आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही।* मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करने एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से सम्बन्धित शिकायतों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जा रहा है। रिपोर्ट रामेश्वर सिंह भदोरिया जनपद बहराइच “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण का भव्य शुभारंभ* • माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक बहराइच, नोडल/ सह नोडल मिशन शक्ति सहित गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी-कर्मचारीगण रहे उपस्थित। • हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को रवाना किया गया। आज दिनांक 12.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण (फेज-6.0) के शुभारंभ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। *रैली में माननीया एमएलसी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल मिशन शक्ति श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी/सह-नोडल मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन/पयागपुर श्री कनिष्क आर. जामकर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहुएँ, एएनएम, महिला चिकित्सक एवं नर्स, अध्यापिकाएँ, महिला सफाई कर्मी, स्कूल-कॉलेज की छात्राएँ, महिला खिलाड़ी, एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ तथा महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया।* रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को महिला सुरक्षा एवं नारी सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण विकसित करने का संदेश दिया गया। यह पैदल रैली रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच से प्रारम्भ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के दौरान मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित गीत व जिंगल प्रसारित किए गए तथा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया। रैली अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच पहुँचकर सम्पन्न हुई। *रैली में मां दुर्गा के स्वरूप में सम्मिलित एक बालिका आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही।* मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करने एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से सम्बन्धित शिकायतों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जा रहा है। रिपोर्ट रामेश्वर सिंह भदोरिया4
- बहराइच: पीपल चौराहे पर BJP महिला मोर्चा का हल्लाबोल, लेकिन इन बयानों पर चुप्पी क्यों? बहराइच शहर के पीपल चौराहे स्थित कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। आरोप दिल्ली में राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का है। लेकिन जनता का सीधा सवाल—जब सत्ता पक्ष के नेताओं के अमर्यादित बयान सामने आते हैं, तब ये मार्च और तख्तियां कहां गायब हो जाती हैं? क्या सियासत में महिला सम्मान सिर्फ एकतरफा है? आप इस पूरे मुद्दे पर क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर दें।1
- जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नानपारा, भव्य जुलूस ने खींचा लोगों का ध्यान बहराइच के नानपारा में रामलीला महोत्सव के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी बाजार स्थित श्रीरामलीला चबूतरे से हुई, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और भैया लक्ष्मण की आरती व पूजा-अर्चना के बाद जुलूस रवाना हुआ। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाले बाग मैदान स्थित दशहरा मेला स्थल पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान नगर कोतवाल गुरु सेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। शिवाले बाग मैदान में भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नानपारा की इस भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का शानदार संदेश दिया।1
- बहराइच में नदी लापता युवराज का कई दिन बाद भी कुछ पता नही ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में नदी लापता युवराज का कई दिन बाद भी कुछ पता नही !1
- विकासखंड बलहा के भग्गपुरवा पुरैना भवानी बॉक्स के सफाई कर्मी पद पर नियुक्त भूखन लाल जी अपने कार्य को पूर्ण करते हुए दिखाई दिए। और बताया यह अभी जा रहा है की वो समय-समय पर अपने ग्राम सभा में कार्य करते रहते हैं। और सफाई व्यवस्था भी ठीक-ठाक बने रहते हैं।1
- हम वोट देने के लिए बने हैं, लेकिन काम पूछेंगे तो विपक्षी घोषित कर दिए जाएंगे? क्षेत्र में बिजली की समस्या उठाना कोई विरोध नहीं, बल्कि अपनी परेशानी बताना है। जनता को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए। सवाल पूछना गलत नहीं, जनता का अधिकार है। 🙏 जय श्री परशुराम @ जनता की आवाज UP401
- बहराइच: नवाबगंज में खौफनाक वारदात; बहन को लेने पहुंचे युवक पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन को ससुराल से वापस लिवाने पहुंचे एक युवक पर उसके सगे जीजा और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी प्रार्थी मकसूद खान पुत्र रसीद खान नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर (केशवपुर) गांव में अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल गया था। आरोप है कि वहाँ पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के जीजा अंसार अली, अमजद अली और अनवर अली ने उसे सरेआम सड़क पर घेर लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी पर धारदार तलवार और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से पीटा जा रहा है। इस जानलेवा हमले में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब हाईवे से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, तो आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूलहान और गंभीर रूप से घायल मकसूद खान को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज थाने में नामजद लिखित तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने और प्रार्थी की शिकायत के बाद हरकत में आई नवाबगंज थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3