Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार से भरे ट्रेलर में लगी आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी आग
Allrounder Rahul Gupta
कार से भरे ट्रेलर में लगी आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी आग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 111111111111111111111111111111111111111111111111111111111
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।2
- मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर में खुले और जमीन पर लटक रहे एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से राजेश साहू की करीब एक लाख रुपये कीमत की मुर्रा भैंस और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, पशु चरा रहा चरवाहा भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलटी लाइन को बिजली के खंभों के बजाय हरे पेड़ों के सहारे खींचा गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर एवं लटकते तारों को दुरुस्त कराने, पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने और लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।2
- सुंदरधाम आश्रम सहित अनेक मठ-मंदिरों में बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनेगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव..1
- महू के बंगला नंबर 71 परिसर में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। यह बंगला रक्षा संपदा विभाग के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों में इस कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसकी वैधता पर चर्चा हो रही है। लोगों को यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह कटाई विभागीय अनुमति से की जा रही है। मामले की जानकारी और विभाग का पक्ष जानने के लिए रक्षा संपदा अधिकारी पी.पी. आनंद से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फिलहाल, पेड़ कटाई की अनुमति के बारे में स्पष्टता नहीं है और संबंधित विभाग का पक्ष आने का इंतजार है।1
- पूर्व कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा ने नव नियुक्त नगर अध्क्षय को पुष्पहार से स्वागत कर पद की शपथ दिलाई धार जीले कि धरमपुरी विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व पाँचीलाल मेड़ा धरमपुरी अपनी विधानसभा के ग्राम मांडव में प्रसिद्ध जैन मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पहुंचकर नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल जी को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी। इसके पश्चात पार्टी संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस किस तरह चुनाव जीते एवं मजबूत बने इस बात भी पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अंत में पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सभी टीम कारकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो को कांग्रेस पार्टी में एक जुट रहकर पार्टी को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई।1
- 111111111111111111111111111111111111111111111111111111111
- छात्र पर लाठीचार्ज किसने करवाया1