logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा ने नव नियुक्त नगर अध्क्षय को पुष्पहार से स्वागत कर पद की शपथ दिलाई धार जीले कि धरमपुरी विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व पाँचीलाल मेड़ा धरमपुरी अपनी विधानसभा के ग्राम मांडव में प्रसिद्ध जैन मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पहुंचकर नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल जी को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी। इसके पश्चात पार्टी संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस किस तरह चुनाव जीते एवं मजबूत बने इस बात भी पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अंत में पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सभी टीम कारकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो को कांग्रेस पार्टी में एक जुट रहकर पार्टी को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई।

3 hrs ago
user_Jagannath yadav  ( Riporter)
Jagannath yadav ( Riporter)
धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

पूर्व कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा ने नव नियुक्त नगर अध्क्षय को पुष्पहार से स्वागत कर पद की शपथ दिलाई धार जीले कि धरमपुरी विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व पाँचीलाल मेड़ा धरमपुरी अपनी विधानसभा के ग्राम मांडव में प्रसिद्ध जैन मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पहुंचकर नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल जी को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी। इसके पश्चात पार्टी संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस किस तरह चुनाव जीते एवं मजबूत बने इस बात भी पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अंत में पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सभी टीम कारकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो को कांग्रेस पार्टी में एक जुट रहकर पार्टी को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धरमपुरी अवैध शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, इलाके में मचा हड़कंप... पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आबकारी टीम जांच में जुटी। धार जिले के धरमपुरी में सोमवार व मंगलवॉर की दरम्यानी रात तारापुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11:00 बजें एक कार अवैध शराब भरकर तारापुर की ओर से धरमपुरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान धरमपुरी से पहले पेट्रोल पंप के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सूचना मिलने पर धरमपुरी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। कार पलटने के बाद चालक व शराब से संबंधित कोई भी व्यक्ति कार के साथ नहीं मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। इधर अलग-अलग नंबर की करीब चार से पांच प्लेट भी कार से बरामद हुई हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम ने वाहन और अवैध शराब को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आबकारी विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहें हैं।
    1
    धरमपुरी अवैध शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, इलाके में मचा हड़कंप... पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आबकारी टीम जांच में जुटी।
धार जिले के धरमपुरी में सोमवार व मंगलवॉर की दरम्यानी रात तारापुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11:00 बजें एक कार अवैध शराब भरकर तारापुर की ओर से धरमपुरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान धरमपुरी से पहले पेट्रोल पंप के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सूचना मिलने पर धरमपुरी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। कार पलटने के बाद चालक व शराब से संबंधित  कोई भी व्यक्ति कार के साथ नहीं मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। इधर अलग-अलग नंबर की करीब चार से पांच प्लेट भी कार से बरामद हुई हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम ने वाहन और अवैध शराब को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आबकारी विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहें हैं।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • खरगोन महेश्वर की सहस्त्रधारा में नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहे इंदौर के युवक का 25 घंटे बाद मिला शव सहस्त्रधारा की चट्टानों में फंसा हुआ था शव, परिवार में मातम खरगोन महेश्वर की सहस्त्रधारा में नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहे इंदौर के युवक का 25 घंटे बाद मिला शव सहस्त्रधारा की चट्टानों में फंसा हुआ था शव, परिवार में मातम पत्नी-बेटे के सामने रविवार की शाम को बहा था युवक, नर्मदा में नहाने के दौरान हुआ था हादसा मृतक युवक अर्पित हाडा इन्दौर से परिवार के साथ घूमने आया था महेश्वर सुबह से चल रहे सर्चिंग ऑपरेशन के बाद देर शाम मिला शव महेश्वर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में हुआ था दर्दनाक हादसा
    3
    खरगोन 

महेश्वर की सहस्त्रधारा में नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहे इंदौर के युवक का  25 घंटे बाद मिला शव

सहस्त्रधारा की चट्टानों में  फंसा हुआ था शव, परिवार में मातम

खरगोन 
महेश्वर की सहस्त्रधारा में नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहे इंदौर के युवक का  25 घंटे बाद मिला शव
सहस्त्रधारा की चट्टानों में  फंसा हुआ था शव, परिवार में मातम
पत्नी-बेटे के सामने रविवार की शाम को बहा था युवक, नर्मदा में नहाने के दौरान हुआ था हादसा
मृतक युवक अर्पित हाडा  इन्दौर से परिवार के साथ घूमने आया था महेश्वर
सुबह से चल रहे सर्चिंग ऑपरेशन के बाद देर शाम मिला शव
महेश्वर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में हुआ था दर्दनाक हादसा
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर में खुले और जमीन पर लटक रहे एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से राजेश साहू की करीब एक लाख रुपये कीमत की मुर्रा भैंस और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, पशु चरा रहा चरवाहा भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलटी लाइन को बिजली के खंभों के बजाय हरे पेड़ों के सहारे खींचा गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर एवं लटकते तारों को दुरुस्त कराने, पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने और लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर में खुले और जमीन पर लटक रहे एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से राजेश साहू की करीब एक लाख रुपये कीमत की मुर्रा भैंस और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, पशु चरा रहा चरवाहा भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि एलटी लाइन को बिजली के खंभों के बजाय हरे पेड़ों के सहारे खींचा गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर एवं लटकते तारों को दुरुस्त कराने, पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने और लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    2
    मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता।

एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    1
    111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    user_Sitaram Narve
    Sitaram Narve
    भगवानपुरा, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा के दो वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता नगर परिषद और पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान का ऐलान नगर परिषद और पंचायत चुनाव से पहले मांडू की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत भी बताया। कार्यक्रम में वार्ड-10 के प्रकाश वास्केल और वार्ड-8 के रतन गावर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मांडू. बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं नालछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितैषी नीतियों और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का संकेत बताया। पूर्व विधायक कपिल वर्मा ने कहा कि संगठन विस्तार अभियान पूरे नालछा ब्लॉक में चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले महीनों में सैकड़ों लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। इससे धरमपुरी तहसील सहित पूरे क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी के सरपंच श्याम भूरिया, मांडव नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल चंदेश्री, पूर्व विधायक प्रतिनिधि विक्की जेसवाल, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा के दो वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
नगर परिषद और पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान का ऐलान
नगर परिषद और पंचायत चुनाव से पहले मांडू की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत भी बताया।
कार्यक्रम में वार्ड-10 के प्रकाश वास्केल और वार्ड-8 के रतन गावर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
मांडू. बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं नालछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितैषी नीतियों और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग
लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का संकेत बताया।
पूर्व विधायक कपिल वर्मा ने कहा कि संगठन विस्तार अभियान पूरे नालछा ब्लॉक में चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले महीनों में सैकड़ों लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। इससे धरमपुरी तहसील सहित पूरे क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी के सरपंच श्याम भूरिया, मांडव नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल चंदेश्री, पूर्व विधायक प्रतिनिधि विक्की जेसवाल, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कार से भरे ट्रेलर में लगी आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी आग
    1
    कार से भरे ट्रेलर में लगी आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी आग
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.