logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनियंत्रित डंपर और ट्रेलर भिड़े,चालक बाल बाल बचे,एक घंटे तक आठ किमी लंबा जाम लगा रहा। ट्रेलर डंपर की भिड़ंत के बाद बगल से निकल रहे डंपर की डीजल की टंकी में भिड़े। ...दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर और डंपर आमने सामने भिड़े। और दुर्घटना के बाद तीसरे डंपर को टक्कर मारी।जिससे उसकी डीजल टंकी फट गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लगने से आठ किमी एक घंटे तक जाम लगा रहा। ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार को रात साढ़े सात बजे दसवामील में बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रेलर और डंपर ओवरटेक के चक्कर में आमने सामने भिड़ गए।जिससे दोनो वाहनों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।और बगल से निकल रहे तीसरे डंपर में टक्कर लगने से डीजल टंकी फट गई। जिससे पूरी सड़क में डीजल फैल गया। वही दुर्घटना के दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया।जाम दसवामील से शाह मोड़ तक और दूसरी ओर खटौली तक करीब आठ किमी तक एक घंटे तक लगा रहा जिसमें कई सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।जाम रात साढ़े सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनों वाहनों को एक घंटे बाद हाइवे की सड़क से किसी तरह हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

12 hrs ago
user_मो.शहीद रिपोर्टर
मो.शहीद रिपोर्टर
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

अनियंत्रित डंपर और ट्रेलर भिड़े,चालक बाल बाल बचे,एक घंटे तक आठ किमी लंबा जाम लगा रहा। ट्रेलर डंपर की भिड़ंत के बाद बगल से निकल रहे डंपर की डीजल की टंकी में भिड़े। ...दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर और डंपर आमने सामने भिड़े। और दुर्घटना के बाद तीसरे डंपर को टक्कर मारी।जिससे उसकी डीजल टंकी फट गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लगने से आठ किमी एक घंटे तक जाम लगा रहा। ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार को रात साढ़े सात बजे दसवामील में बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रेलर और डंपर ओवरटेक के चक्कर में आमने सामने भिड़ गए।जिससे दोनो वाहनों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।और बगल से निकल रहे तीसरे डंपर में टक्कर लगने से डीजल टंकी फट गई। जिससे पूरी सड़क में डीजल फैल गया। वही दुर्घटना के दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया।जाम दसवामील से शाह मोड़ तक और दूसरी ओर खटौली तक करीब आठ किमी तक एक घंटे तक लगा रहा जिसमें कई सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।जाम रात साढ़े सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनों वाहनों को एक घंटे बाद हाइवे की सड़क से किसी तरह हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह का तबादला, विवादों के बीच हुआ कार्यकाल समाप्त नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सामने कानून व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती जयराज मानसिंह हत्याकांड और चौफेरवा केस जैसे मामलों से पुलिसिंग पर उठे सवाल जनता का भरोसा बहाल करना नए कप्तान के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अपराध, माफिया और पुलिस की छवि सुधारना होगा पहली प्राथमिकता 📰 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा 📍 स्थान: फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) 📅 दिनांक: 15 मार्च 2026 | दिन: रविवार ✒️ रिपोर्ट : जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव 🟥 बड़ी खबर | फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह की विदाई, अब नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक के सामने चुनौतियों का चक्रव्यूह फतेहपुर जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का तबादला किए जाने के बाद जनपद की कमान अब आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को सौंप दी गई है। पिछले कुछ महीनों से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चाएं और सवाल उठते रहे। कई चर्चित मामलों के चलते पुलिस की कार्यशैली आलोचनाओं के घेरे में रही। ऐसे में अब नए पुलिस कप्तान के सामने कानून व्यवस्था सुधारने और जनता का भरोसा वापस जीतने की बड़ी चुनौती मानी जा रही है। 🟥 कई विवादों से घिरा रहा पिछला कार्यकाल सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से फतेहपुर में पुलिस प्रशासन को लेकर विभिन्न स्तरों पर असंतोष की चर्चा होती रही। जनपद में कई गंभीर घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे। इनमें प्रमुख रूप से चर्चित जयराज मानसिंह हत्याकांड चौफेरवा तिहरा संदिग्ध सुसाइड मामला कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य घटनाक्रम जैसे मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज रही। इन घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। 🟥 पुलिसिंग की छवि पर उठे सवाल कुछ घटनाओं में पुलिस पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप भी सामने आए। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि कई मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सका, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि प्रभावित हुई। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन मामलों में अलग‑अलग चरणों में कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया भी चलती रही। 🟥 अब नए एसपी के सामने बड़ी जिम्मेदारी अब फतेहपुर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक के हाथों में है। बताया जाता है कि अपने पिछले कार्यकाल में वे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते रहे हैं और कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में जिले में उम्मीद जताई जा रही है कि नए एसपी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। 🟥 नए कप्तान के सामने प्रमुख चुनौतियां फतेहपुर में नए पुलिस अधीक्षक के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां मानी जा रही हैं: 👉 चर्चित मामलों की निष्पक्ष जांच और खुलासा 👉 भू‑माफिया, सट्टा और सूदखोरी जैसे संगठित अपराधों पर नियंत्रण 👉 थाना स्तर पर जनता की सुनवाई और पारदर्शी पुलिसिंग 👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करना 👉 पुलिस और जनता के बीच विश्वास बहाल करना 📢 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील करता है कि 👉 सभी लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। 👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। 👉 पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कानून का राज और पारदर्शी प्रशासन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। फतेहपुर में पुलिस नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब पूरे जिले की नजर नए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पर टिकी हुई है। क्या वे अपराध और माफिया तंत्र पर प्रभावी कार्रवाई कर पाएंगे और जनता का विश्वास फिर से स्थापित कर पाएंगे — यह आने वाला समय तय करेगा। ND NEWS इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। 🚨 👇👇 #Fatehpur #FatehpurNews #SPTransfer #UPPolice #AbhimanyuMangalik #AnupSingh #LawAndOrder #PoliceAdministration #CrimeControl #UPNews #PublicJustice #DistrictNews #IndianPolice #GoodGovernance #PublicSafety #PoliceReform #JusticeSystem #TrendingNews #BreakingStory #Investigation #AdministrativeChange 👇👇 @dgpup @RSSorg @UPGovt @wpl1090 @RSSgeet @Uppolice @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @abmanglik @VHPDigital @igrangealld @myogioffice @InfoDeptUP @dmfatehpur @sdmsadarftp @CMOfficeUP @CMOUP_RC @ChiefSecyUP @ChiefSecyUP @MahantYogiG @FatehpurSdm @fatehpurpolice @BajrangDalOrg @112UttarPradesh @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj
    1
    फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह का तबादला, विवादों के बीच हुआ कार्यकाल समाप्त
नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सामने कानून व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती
जयराज मानसिंह हत्याकांड और चौफेरवा केस जैसे मामलों से पुलिसिंग पर उठे सवाल
जनता का भरोसा बहाल करना नए कप्तान के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य
अपराध, माफिया और पुलिस की छवि सुधारना होगा पहली प्राथमिकता
📰 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
📍 स्थान: फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
📅 दिनांक: 15 मार्च 2026 | दिन: रविवार
✒️ रिपोर्ट : जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
🟥 बड़ी खबर | फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह की विदाई, अब नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक के सामने चुनौतियों का चक्रव्यूह
फतेहपुर जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का तबादला किए जाने के बाद जनपद की कमान अब आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को सौंप दी गई है।
पिछले कुछ महीनों से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चाएं और सवाल उठते रहे। कई चर्चित मामलों के चलते पुलिस की कार्यशैली आलोचनाओं के घेरे में रही। ऐसे में अब नए पुलिस कप्तान के सामने कानून व्यवस्था सुधारने और जनता का भरोसा वापस जीतने की बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
🟥 कई विवादों से घिरा रहा पिछला कार्यकाल
सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से फतेहपुर में पुलिस प्रशासन को लेकर विभिन्न स्तरों पर असंतोष की चर्चा होती रही।
जनपद में कई गंभीर घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे। इनमें प्रमुख रूप से
चर्चित जयराज मानसिंह हत्याकांड
चौफेरवा तिहरा संदिग्ध सुसाइड मामला
कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य घटनाक्रम
जैसे मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज रही।
इन घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।
🟥 पुलिसिंग की छवि पर उठे सवाल
कुछ घटनाओं में पुलिस पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप भी सामने आए।
स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि कई मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सका, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि प्रभावित हुई।
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन मामलों में अलग‑अलग चरणों में कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया भी चलती रही।
🟥 अब नए एसपी के सामने बड़ी जिम्मेदारी
अब फतेहपुर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक के हाथों में है।
बताया जाता है कि अपने पिछले कार्यकाल में वे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते रहे हैं और कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
ऐसे में जिले में उम्मीद जताई जा रही है कि नए एसपी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
🟥 नए कप्तान के सामने प्रमुख चुनौतियां
फतेहपुर में नए पुलिस अधीक्षक के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां मानी जा रही हैं:
👉 चर्चित मामलों की निष्पक्ष जांच और खुलासा
👉 भू‑माफिया, सट्टा और सूदखोरी जैसे संगठित अपराधों पर नियंत्रण
👉 थाना स्तर पर जनता की सुनवाई और पारदर्शी पुलिसिंग
👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करना
👉 पुलिस और जनता के बीच विश्वास बहाल करना
📢 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील करता है कि
👉 सभी लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त और पारदर्शी कार्रवाई की जाए।
👉 पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
कानून का राज और पारदर्शी प्रशासन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
फतेहपुर में पुलिस नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब पूरे जिले की नजर नए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पर टिकी हुई है।
क्या वे अपराध और माफिया तंत्र पर प्रभावी कार्रवाई कर पाएंगे और जनता का विश्वास फिर से स्थापित कर पाएंगे — यह आने वाला समय तय करेगा।
ND NEWS इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। 🚨
👇👇
#Fatehpur
#FatehpurNews
#SPTransfer
#UPPolice
#AbhimanyuMangalik
#AnupSingh
#LawAndOrder
#PoliceAdministration
#CrimeControl
#UPNews
#PublicJustice
#DistrictNews
#IndianPolice
#GoodGovernance
#PublicSafety
#PoliceReform
#JusticeSystem
#TrendingNews
#BreakingStory
#Investigation
#AdministrativeChange
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP 
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
    user_ND NEWS channel
    ND NEWS channel
    TV News Anchor Fatehpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • भाजपा नेता द्वारा लिखाया गये मुकदमे में आया नया मोड़ खुद घटना कर पुलिस को गुमराह कर फर्जी तर्ज से मुकदमा लिखने का महिला सभासद ने लगाया आरोप महिला सभासद ने घर के अन्दर घुसकर महिला से अभद्रता व जेवर रुपया लूटने करने का फैजान रिजवी इमरान और उनके साथियों पर लगाया आरोप क्या पुलिस लिखेगी मुकदमा या एकतरफा होगी कार्यवाही भाजपा नेता द्वारा लिखाया गया मुकदमा बताया बेबुनियाद पीड़िता ने कहा अगर कोई सबूत सही दिखाए तो हमे फांसी दे दो लेकिन एक तरफा गलत कार्यवाही सही नही फैजान रिजवी और इमरान जबकि घटना बता रहे तब सभी जहा जहा थे हम उसका सुबूत दे सकते हैं भाजपा नेता और उसके साथी हमारे बच्चों से पैसा मांगते है बराबर नही दिया तो हमारे घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया औरबुलता जाकर हमारे लोगो की खिलाफ फर्जी तर्ज पर पुलिस के ऊपर दबाओ बनाकर मुकदमा लगवाकर हमारे लोगो को फंसा राजा है योगी सरकार से सही जांच कराकर फैजान रिजवी और उसके साथियों के खिलाफ करवाही की मांग करी पीड़िता ने कहा कि योगी जी अगर महिलाओ का सम्मान करते है तो ऐसे लोगो पार्टी में सरण न दे भाजपा को बदनाम करना और अपनी जेब भरना इन लोगो का पेशा बन गया है।।।
    1
    भाजपा नेता द्वारा लिखाया गये मुकदमे में आया नया मोड़ खुद घटना कर पुलिस को गुमराह कर फर्जी तर्ज से मुकदमा लिखने का महिला सभासद ने लगाया आरोप महिला सभासद ने घर के अन्दर घुसकर महिला से अभद्रता व जेवर रुपया लूटने करने का फैजान रिजवी इमरान और उनके साथियों पर लगाया आरोप क्या पुलिस लिखेगी मुकदमा या एकतरफा होगी कार्यवाही भाजपा नेता द्वारा लिखाया गया मुकदमा बताया बेबुनियाद पीड़िता ने कहा अगर कोई सबूत सही दिखाए तो हमे फांसी दे दो लेकिन एक तरफा गलत कार्यवाही सही नही फैजान रिजवी और इमरान जबकि घटना बता रहे तब सभी जहा जहा थे हम उसका सुबूत दे सकते हैं भाजपा नेता और उसके साथी हमारे बच्चों से पैसा मांगते है बराबर नही दिया तो हमारे घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया औरबुलता जाकर हमारे लोगो की खिलाफ फर्जी तर्ज पर पुलिस के ऊपर दबाओ बनाकर मुकदमा लगवाकर हमारे लोगो को फंसा राजा है योगी सरकार से सही जांच कराकर फैजान रिजवी और उसके साथियों के खिलाफ करवाही की मांग करी पीड़िता ने कहा कि योगी जी अगर महिलाओ का सम्मान करते है तो ऐसे लोगो पार्टी में सरण न दे भाजपा को बदनाम करना और अपनी जेब भरना इन लोगो का पेशा बन गया है।।।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन" फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज कथा पंडाल भक्ति के चरम पर रहा। कथा व्यास परम श्रद्धेय चंदन कृष्ण जी महाराज ने प्रभु श्रीराम द्वारा 'धनुष भंग' एवं 'सीता स्वयंवर' के अलौकिक प्रसंग का ऐसा सजीव चित्रण किया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चंदन कृष्ण जी महाराज ने वर्णन किया कि जब बड़े-बड़े राजा शिवधनुष को हिला तक न सके और महाराज जनक ने हताशा में कहा— "अब जनि कोउ माखै भट मानी, बीर बिहीन मही मैं जानी", तब महर्षि विश्वामित्र के संकेत पर प्रभु श्रीराम ने विनम्रता के साथ धनुष की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही श्री राम ने 'पिनाक' धनुष को हाथ लगाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वह एक भीषण टंकार के साथ दो खंडों में विभक्त हो गया। यह दृश्य देख देवताओं ने पुष्प वर्षा की और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। माता जानकी ने सखियों के मधुर गीतों के बीच आकर प्रभु के गले में वरमाला डाली। यह प्रसंग केवल एक विवाह नहीं, बल्कि जीव और ब्रह्म के मिलन का प्रतीक है। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामूहिक आरती की। कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि— "प्रभु श्रीराम का जीवन हमें संकट के समय धैर्य और गुरु की आज्ञा का पालन करना सिखाता है। व्यापारियों के लिए भी 'मर्यादा' और 'ईमानदारी' ही व्यापार का मूल आधार होनी चाहिए।" आज की कथा में मुख्य रूप से श्रद्धालुगण को आशीर्वचन हेतु अनन्त श्री विभूषित श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी का आगमन हुआ। कथा के मुख्य प्रसंग 'धनुष भंग' के उपरांत उपस्थित जनसमूह को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा— "शिव का धनुष मात्र एक अस्त्र नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर विद्यमान अहंकार का प्रतीक था। जब तक संसार के अभिमानी राजा इसे 'बल' से उठाना चाहते थे, वे विफल रहे। किंतु प्रभु श्रीराम ने जैसे ही 'विनय' और 'गुरु-आज्ञा' का आश्रय लिया, वह वज्र के समान भारी धनुष एक तिनके की भाँति खंडित हो गया। आज के युग में भी यदि समाज को सुखी बनाना है, तो हमें अपने व्यापार और व्यवहार में 'रामत्व' को उतारना होगा।" शंकराचार्य जी ने आगे कहा कि व्यापार मंडल द्वारा समाज को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम का मार्ग ही राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जा सकता है।। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ,मनोज साहू जिला अध्यक्ष ,आकाश भदौरिया युवा जिलाध्यक्ष,धनंजय मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्रवण दीक्षित सचिव,जय किशन महामंत्री,संदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनिल महाजन जिला उपाध्यक्ष,निर्मित द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष,अतुल कसेरा,शिवप्रसाद मामा,गंगाशरण करवरिया,विकास कश्यप,ओम प्रकाश द्विवेदी ,अभय सोनी और भारी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी व महिलाएं उपस्थित रहीं। कथा के समापन पर 'सीता-राम' की झांकी की विशेष आरती उतारी गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन"
फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज कथा पंडाल भक्ति के चरम पर रहा। कथा व्यास परम श्रद्धेय चंदन कृष्ण जी महाराज ने प्रभु श्रीराम द्वारा 'धनुष भंग' एवं 'सीता स्वयंवर' के अलौकिक प्रसंग का ऐसा सजीव चित्रण किया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
चंदन कृष्ण जी महाराज ने वर्णन किया कि जब बड़े-बड़े राजा शिवधनुष को हिला तक न सके और महाराज जनक ने हताशा में कहा— "अब जनि कोउ माखै भट मानी, बीर बिहीन मही मैं जानी", तब महर्षि विश्वामित्र के संकेत पर प्रभु श्रीराम ने विनम्रता के साथ धनुष की ओर प्रस्थान किया।
जैसे ही श्री राम ने 'पिनाक' धनुष को हाथ लगाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वह एक भीषण टंकार के साथ दो खंडों में विभक्त हो गया। यह दृश्य देख देवताओं ने पुष्प वर्षा की और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
माता जानकी ने सखियों के मधुर गीतों के बीच आकर प्रभु के गले में वरमाला डाली। यह प्रसंग केवल एक विवाह नहीं, बल्कि जीव और ब्रह्म के मिलन का प्रतीक है।
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं कथा संयोजक  कृष्ण कुमार तिवारी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामूहिक आरती की। कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी  ने कहा कि— "प्रभु श्रीराम का जीवन हमें संकट के समय धैर्य और गुरु की आज्ञा का पालन करना सिखाता है। व्यापारियों के लिए भी 'मर्यादा' और 'ईमानदारी' ही व्यापार का मूल आधार होनी चाहिए।"
आज की कथा में मुख्य रूप से  श्रद्धालुगण को आशीर्वचन हेतु अनन्त श्री विभूषित श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी का आगमन हुआ।  कथा के मुख्य प्रसंग 'धनुष भंग' के उपरांत उपस्थित जनसमूह को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा—
"शिव का धनुष मात्र एक अस्त्र नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर विद्यमान अहंकार का प्रतीक था। जब तक संसार के अभिमानी राजा इसे 'बल' से उठाना चाहते थे, वे विफल रहे। किंतु प्रभु श्रीराम ने जैसे ही 'विनय' और 'गुरु-आज्ञा' का आश्रय लिया, वह वज्र के समान भारी धनुष एक तिनके की भाँति खंडित हो गया। आज के युग में भी यदि समाज को सुखी बनाना है, तो हमें अपने व्यापार और व्यवहार में 'रामत्व' को उतारना होगा।" शंकराचार्य जी ने आगे कहा कि व्यापार मंडल द्वारा समाज को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम का मार्ग ही राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जा सकता है।।
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी 
कृष्ण कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ,मनोज साहू जिला अध्यक्ष ,आकाश भदौरिया युवा जिलाध्यक्ष,धनंजय मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्रवण दीक्षित सचिव,जय किशन महामंत्री,संदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष
अनिल महाजन जिला उपाध्यक्ष,निर्मित द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष,अतुल कसेरा,शिवप्रसाद मामा,गंगाशरण करवरिया,विकास कश्यप,ओम प्रकाश द्विवेदी ,अभय सोनी और भारी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी व महिलाएं उपस्थित रहीं। कथा के समापन पर 'सीता-राम' की झांकी की विशेष आरती उतारी गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ट्रेलर डंपर की भिड़ंत के बाद बगल से निकल रहे डंपर की डीजल की टंकी में भिड़े। ...दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर और डंपर आमने सामने भिड़े। और दुर्घटना के बाद तीसरे डंपर को टक्कर मारी।जिससे उसकी डीजल टंकी फट गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लगने से आठ किमी एक घंटे तक जाम लगा रहा। ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार को रात साढ़े सात बजे दसवामील में बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रेलर और डंपर ओवरटेक के चक्कर में आमने सामने भिड़ गए।जिससे दोनो वाहनों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।और बगल से निकल रहे तीसरे डंपर में टक्कर लगने से डीजल टंकी फट गई। जिससे पूरी सड़क में डीजल फैल गया। वही दुर्घटना के दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया।जाम दसवामील से शाह मोड़ तक और दूसरी ओर खटौली तक करीब आठ किमी तक एक घंटे तक लगा रहा जिसमें कई सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।जाम रात साढ़े सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनों वाहनों को एक घंटे बाद हाइवे की सड़क से किसी तरह हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
    1
    ट्रेलर डंपर की भिड़ंत के बाद बगल से निकल रहे डंपर की डीजल की टंकी में भिड़े।
...दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार।
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर और डंपर आमने सामने भिड़े। और दुर्घटना के बाद तीसरे डंपर को टक्कर मारी।जिससे उसकी डीजल टंकी फट गई।
दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए।
वाहनों की लंबी लाइन लगने से आठ किमी एक घंटे तक जाम लगा रहा।
ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार को रात साढ़े सात बजे दसवामील में बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रेलर और डंपर ओवरटेक के चक्कर में आमने सामने भिड़ गए।जिससे दोनो वाहनों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।और बगल से निकल रहे तीसरे डंपर में टक्कर लगने से डीजल टंकी फट गई।
जिससे पूरी सड़क में डीजल फैल गया।
वही दुर्घटना के दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया।जाम दसवामील से शाह मोड़ तक और दूसरी ओर खटौली तक करीब आठ किमी तक एक घंटे तक लगा रहा जिसमें कई सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।जाम रात साढ़े सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक लगा रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनों वाहनों को एक घंटे बाद हाइवे की सड़क से किसी तरह हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फतेहपुर जिले में होली मिलन समारोह में बीजेपी पूर्व विधायक सहित सामाजिक संगठन की तरह से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। जहां तमाम सामाजिक संगठनों ने पुष्प की होली खेली। होली के उपरांत भाजपाइयों ने एक दुसरे के ऊपर पुष्प की वर्षा की है। मथुरा से आए कलाकारों ने भक्ति गीत के माध्यम से समा बांध दिया वहीं कलाकारों ने लठमार होली, ब्रज की होली, खेलकर एक दूसरे के ऊपर पुष्प की वर्षा कर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाग लिया।
    1
    फतेहपुर जिले में होली मिलन समारोह में बीजेपी पूर्व विधायक सहित सामाजिक संगठन की तरह से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। जहां तमाम सामाजिक संगठनों ने पुष्प की होली खेली। होली के उपरांत भाजपाइयों ने एक दुसरे के ऊपर पुष्प की वर्षा की है। मथुरा से आए कलाकारों ने भक्ति गीत के माध्यम से समा बांध दिया वहीं कलाकारों ने लठमार होली, ब्रज की होली, खेलकर एक दूसरे के ऊपर पुष्प की वर्षा कर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाग लिया।
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फतेहपुर होली मिलन समारोह
    4
    फतेहपुर होली मिलन समारोह
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुरानी रंजिश के बीच युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और कुएं में धक्का देने का मामला सामने आया है. घायल युवक संदीप तिवारी ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है. Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बिझौली गांव एक बार फिर दो परिवारों के बीच चल रही पीढ़ियों पुरानी वर्चस्व की लड़ाई के कारण सुर्खियों में है. बीते शुक्रवार शाम शराब और विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को बंधक बनाकर पीटने और कुएं में धक्का देने का आरोप लग गया. घायल युवक ने होश में आने के बाद कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं और पीड़ित पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. वर्षों से चल रही है शुक्ला और तिवारी परिवार की लड़ाई गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में शुक्ला और तिवारी परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई कोई नई बात नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कई पीढ़ियों से राजनीतिक और सामाजिक प्रभुत्व को लेकर खींचतान चली आ रही है. ग्राम पंचायत चुनाव हो या स्थानीय सामाजिक विवाद, दोनों पक्ष अक्सर एक दूसरे के विरोध में खड़े दिखाई देते हैं. इसी पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि शाम के समय गांव के कुछ लोग और खागा का एक अज्ञात व्यक्ति संदीप तिवारी के साथ पास के एक ईंट भट्टे के पास इकट्ठा हुए थे. वहीं से विवाद की शुरुआत हुई जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. ईंट भट्टे के पास पहले होला भूना, फिर शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव निवासी संदीप तिवारी कुछ लोगों के साथ गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास गया था. बताया जा रहा है कि वहां पहले चने का होला भूना गया और लोगों ने मिलकर खाया. इसके बाद शराब पी गई. इसी दौरान आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति बनने लगी. जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में माहौल बिगड़ गया और संदीप को विरोधी अपने घर की ओर ले आए. इसी बीच गाली गलौज शुरू हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर में बंधक बनाकर पीटा, फिर कुएं में दिया धक्का घायल युवक संदीप तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 13 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही सत्यदेव शुक्ल, विनोद कुमार, अभय कुमार, विकास, कल्लू सहित अन्य लोग गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसे घसीटते हुए घर की ओर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और मारपीट करने लगे. संदीप का आरोप है कि दरवाजे के पास उसका वीडियो भी बनाया गया. किसी तरह मौका पाकर वह अपनी जान बचाने के लिए भागा और पास के कुएं की ओर पहुंच गया. उसका कहना है कि वहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुएं से निकाला गया घायल घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे संदीप तिवारी को बाहर निकाला गया. उस समय उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया. इलाज के बाद जब उसकी स्थिति कुछ बेहतर हुई तो शनिवार को उसने पुलिस में नामजद तहरीर देकर मामला दर्ज कराया. घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है. नशे में घर में घुसकर महिलाओं से की अभद्रता घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है और उसने अलग कहानी बताई है. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया था. आरोप है कि उसने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की. परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. उनका कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो संदीप नशे की हालत में पाया गया. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्होंने पुलिस को फोन करके मदद मांगी थी. इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि घायल युवक की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
    1
    फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुरानी रंजिश के बीच युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और कुएं में धक्का देने का मामला सामने आया है. घायल युवक संदीप तिवारी ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है.
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बिझौली गांव एक बार फिर दो परिवारों के बीच चल रही पीढ़ियों पुरानी वर्चस्व की लड़ाई के कारण सुर्खियों में है. बीते
शुक्रवार शाम शराब और विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को बंधक बनाकर पीटने और कुएं में धक्का देने का आरोप लग गया. घायल युवक ने होश में आने के बाद कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं और पीड़ित पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. 
वर्षों से चल रही है शुक्ला और तिवारी परिवार की लड़ाई
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में शुक्ला और तिवारी परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई कोई नई बात नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कई पीढ़ियों से राजनीतिक और सामाजिक प्रभुत्व को लेकर खींचतान चली आ रही है. ग्राम पंचायत चुनाव हो या स्थानीय सामाजिक विवाद, दोनों पक्ष अक्सर एक दूसरे के विरोध में खड़े दिखाई देते हैं. इसी पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि शाम के समय गांव के कुछ लोग और खागा का एक अज्ञात व्यक्ति संदीप तिवारी के साथ पास के एक ईंट भट्टे के पास इकट्ठा हुए थे. वहीं से विवाद की शुरुआत हुई जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.
ईंट भट्टे के पास पहले होला भूना, फिर शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव निवासी संदीप तिवारी कुछ लोगों के साथ गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास गया था. बताया जा रहा है कि वहां पहले चने का होला भूना गया और लोगों ने मिलकर खाया. इसके बाद शराब पी गई. इसी दौरान आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति बनने लगी. जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में माहौल बिगड़ गया और संदीप को विरोधी अपने घर की ओर ले आए. इसी बीच गाली गलौज शुरू हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
घर में बंधक बनाकर पीटा, फिर कुएं में दिया धक्का
घायल युवक संदीप तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 13 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही सत्यदेव शुक्ल, विनोद कुमार, अभय कुमार, विकास, कल्लू सहित अन्य लोग गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसे घसीटते हुए घर की ओर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और मारपीट करने लगे. संदीप का आरोप है कि दरवाजे के पास उसका वीडियो भी बनाया गया. किसी तरह मौका पाकर वह अपनी जान बचाने के लिए भागा और पास के कुएं की ओर पहुंच गया. उसका कहना है कि वहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुएं से निकाला गया घायल
घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे संदीप तिवारी को बाहर निकाला गया. उस समय उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया. इलाज के बाद जब उसकी स्थिति कुछ बेहतर हुई तो शनिवार को उसने पुलिस में नामजद तहरीर देकर मामला दर्ज कराया. घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है.
नशे में घर में घुसकर महिलाओं से की अभद्रता
घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है और उसने अलग कहानी बताई है. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया था. आरोप है कि उसने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की. परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. उनका कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो संदीप नशे की हालत में पाया गया. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्होंने पुलिस को फोन करके मदद मांगी थी. इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि घायल युवक की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • फतेहपुर शराब के नशे में धुत युवक के कुएं में गिरने के मामले गाजीपुर पुलिस ने युवक की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है
    1
    फतेहपुर शराब के नशे में धुत युवक के कुएं में गिरने के मामले गाजीपुर पुलिस ने युवक की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.