logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला *कुएं में मिला 8 वर्षीय प्रीतम गोप का शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने टैसेरा मार्ग किया जाम* गुमला। केसीपारा निवासी बासु गोप के 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम गोप का शव एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्वजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए टैसेरा मार्ग को जाम कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम गोप 10 मार्च की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के एक कुएं में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए टैसेरा मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

3 hrs ago
user_Dipak gupta
Dipak gupta
पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

गुमला *कुएं में मिला 8 वर्षीय प्रीतम गोप का शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने टैसेरा मार्ग किया जाम* गुमला। केसीपारा निवासी बासु गोप के 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम गोप का शव एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश

का माहौल है। स्वजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए टैसेरा मार्ग को जाम कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम गोप 10 मार्च की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया

था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के एक कुएं में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और

ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए टैसेरा मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Dipak gupta
    4
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • heart ink tattoo Studio & laser centremen Road Gumla 📞9304573618 हमारे यहां हर तरह के दाग धब्बे एवं टैटू बनाएं और मिटाऐ भी जाते हैं
    1
    heart ink tattoo Studio & laser centremen  Road Gumla 📞9304573618
हमारे यहां हर तरह के दाग धब्बे एवं टैटू बनाएं और मिटाऐ भी जाते हैं
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • घाघरा(गुमला):महावीर मंडल पतागाईं की बैठक घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की रात्रि संपन्न हुई बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया बैठक में पुरानी कमेटी को यथावत रखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसमें अध्यक्ष रामू सिंह सचिन गोरख,कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से की गई इस बैठक में मुख्य रूप से मानिक सिंह मोहरचंद सिंह, निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, भावेश सिंह,पंकज सिंह, कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, उत्तम सिंह, रघुनाथ सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    2
    घाघरा(गुमला):महावीर मंडल पतागाईं की बैठक घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की रात्रि संपन्न हुई बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया बैठक में पुरानी कमेटी को यथावत रखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसमें अध्यक्ष रामू सिंह सचिन गोरख,कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से की गई इस बैठक में मुख्य रूप से मानिक सिंह मोहरचंद सिंह, निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, भावेश सिंह,पंकज सिंह, कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, उत्तम सिंह, रघुनाथ सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    user_अरविन्द यादव
    अरविन्द यादव
    Newspaper advertising department गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सरकार का न तो प्रशासन का एक इंच झारखंड में जमीन नहीं है
    1
    सरकार का न तो प्रशासन का एक इंच झारखंड में जमीन नहीं है
    user_User5130
    User5130
    Uparkhatanga•
    1 hr ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा अंचल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसी शशिचन्द्र बड़ाईक, अनुमंडल अधिकारी राजीव नीरज,भूमि सुधार विभाग राजीव कुमार, अंचल अधिकारी सिसई अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में जमीन से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों को हल किया गया। इस दौरान 35 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया वहीं गंभीर और जटिल मुद्दों पर कार्रवाई करने एवं न्यायालय में याचिका दायर करने तथा टाईटल सूट करने हेतु न्यायालय पर जाने को प्रेषित किया गया है। शिविर में अंचल और प्रखंड के विभिन्न विभागों के कुल 19 स्टॉल लगाए गए थे। जहां आम जनता से विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त किये गए। यह "अंचल दिवस" कार्यक्रम उपायुक्त महोदया की अध्यक्षता में मार्च माह के शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है और अब प्रत्येक शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में अंचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, अंचल कर्मचारी चंदरु उरांव, मुनेश्वर सिंह, प्रकाश उरांव, सावित्री कुमारी, ऑपरेटर संजय पांडे सहित सभी अंचल कर्मी उपस्थित थे।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा अंचल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसी शशिचन्द्र बड़ाईक, अनुमंडल अधिकारी राजीव नीरज,भूमि सुधार विभाग राजीव कुमार, अंचल अधिकारी सिसई अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में जमीन से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों को हल किया गया। इस दौरान 35 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया वहीं गंभीर और जटिल मुद्दों पर कार्रवाई करने एवं न्यायालय में याचिका दायर करने तथा टाईटल सूट करने हेतु न्यायालय पर जाने को प्रेषित किया गया है। शिविर में अंचल और प्रखंड के विभिन्न विभागों के कुल 19 स्टॉल लगाए गए थे। जहां आम जनता से विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त किये गए। 
यह "अंचल दिवस" कार्यक्रम उपायुक्त महोदया की अध्यक्षता में मार्च माह के शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है और अब प्रत्येक शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में अंचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। 
मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, अंचल कर्मचारी चंदरु उरांव, मुनेश्वर सिंह, प्रकाश उरांव, सावित्री कुमारी, ऑपरेटर संजय पांडे सहित सभी अंचल कर्मी उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सिसई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार टाड़ सिसई में प्रत्येक वर्ष फागुन मेला के नाम से लगने वाला मेला में इस बार जलपरी देखने को मिल रहा हैं। साथ ही पिछले वर्ष की तरह से बाकी सब कुछ सामान्य हैं।
    1
    सिसई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार टाड़ सिसई में प्रत्येक वर्ष फागुन मेला के नाम से लगने वाला मेला में इस बार जलपरी देखने को मिल रहा हैं। साथ ही पिछले वर्ष की तरह से बाकी सब कुछ सामान्य हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिसई: दिन बृहस्पतिवार को अपने घर से सिसई बाजार जाने के क्रम में बाइक से गिरकर दो भाई गिरकर हुआ चोटिल। जानकारी के अनुसार रोहित गोप अपने भाई के साथ सिसई बाजार आ रहा था जिसमें पिता लेढू गोप, उम्र 23 वर्ष, नगर समाइध निवासी का दाहिना पैर टूट गया एवं नाक सर में चोट लगी है। वहीं उसका छोटा भाई राज गोप को भी चोट लगी है और नाक फट गया।दोनों भाई अपने गांव से सिसई बाजार करने आ रहे थे जैसे ही वह झटनी टोली मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बैलेंस बिगड़ने से सामने से आ रही एक टेंपो से टक्कर हो गई। घटना के बाद उनके परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई लाया जहां डॉक्टरों ने इलाज किया एवं बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
    1
    सिसई: दिन बृहस्पतिवार को अपने घर से सिसई बाजार जाने के क्रम में बाइक से गिरकर दो भाई गिरकर हुआ चोटिल।
जानकारी के अनुसार  रोहित गोप अपने भाई के साथ सिसई बाजार आ रहा था जिसमें पिता लेढू गोप, उम्र 23 वर्ष, नगर समाइध निवासी का दाहिना पैर टूट गया एवं नाक सर में चोट लगी है। वहीं उसका छोटा भाई राज गोप को भी चोट लगी है और नाक फट गया।दोनों भाई अपने गांव से सिसई बाजार करने आ रहे थे जैसे ही वह झटनी टोली मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बैलेंस बिगड़ने से सामने से आ रही एक टेंपो से टक्कर हो गई। घटना के बाद उनके परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई लाया जहां डॉक्टरों ने इलाज किया एवं बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • आदिवासियों का कहना है के डीसी गैर कानूनी काम कर रही है काम बंद करेंगे बोली थी फिर चोरी से कम करा रही है
    1
    आदिवासियों का कहना है के डीसी गैर कानूनी काम कर रही है 
काम बंद करेंगे बोली थी फिर चोरी से कम करा रही है
    user_User5130
    User5130
    Uparkhatanga•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.