Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोगों से पैनिक न होने की अपील की गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। — Jashpur Times
Ibnul khan
गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोगों से पैनिक न होने की अपील की गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। — Jashpur Times
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोगों से पैनिक न होने की अपील की गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। — Jashpur Times1
- अंबिकापुर, 14 मार्च। सरगुजा जिले के थाना मणिपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त वाहन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिवशंकर खलखो ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जिला अस्पताल अंबिकापुर में रिश्तेदार को खाना देने गया था और बाहर अपनी मोटरसाइकिल CG 15 CL 0190 खड़ी कर अंदर चला गया। वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक उक्त मोटरसाइकिल से सांडबार पुलिया के पास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ अक्षत (21 वर्ष) निवासी सिलसिला, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा बताया और मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- Post by हमर जशपुर1
- बच्चा चोरी की अफवाह में विक्षिप्त युवक की पिटाई, समय पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाया1
- यही हाल हैं क्योंकि पश्चिम एशिया में हो रहा युद्ध का असर भारत में चल रहा है और हमारे जशपुर जिला में यह समस्या आ गई1
- चैनपुर क्षेत्र के जंगलों में महुआ फूल चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा सूखी पत्तियों में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस लापरवाही के कारण कई जगहों पर आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल जाती है, जिससे पेड़-पौधों, औषधीय वनस्पतियों और वन्य जीवों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- अंबिकापुर, 14 मार्च। सरगुजा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 किलोग्राम अवैध गांजा, एक स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल बरामद किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बास बाड़ी रोड, अंबिकापुर में एक काले रंग की स्कॉर्पियो (CG 30 F 8689) में कुछ युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार चार युवक बास बाड़ी का घेरा फांदकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो के पीछे सीटों के बीच रखे प्लास्टिक बोरे से 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ लैलूंगा से गांजा खरीदकर लाते थे और पुड़िया बनाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपये की स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल भी जब्त किया। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 173/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सूरज राय तथा आरक्षक लालबाबू सिंह, अमरेश दास, जगेश्वर तिर्की, मंटू गुप्ता और शिव राजवाड़े की अहम भूमिका रही।2