Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही राजपुर बलरामपुर आग लगते समय रंगे हाथ पकडा टीम और आगे देखें.................
Mr Dayashankar Yadav
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही राजपुर बलरामपुर आग लगते समय रंगे हाथ पकडा टीम और आगे देखें.................
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बलरामपुर जिले में इन दोनों पशुधन विभाग की बड़ी लापरवाही लगातार सामने आ रहा है जिसके कारण पशुपालक जो ग्रामीण है उन लोगों के काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है हमेशा ड्यूटी से डॉक्टर रहते हैं नदारत1
- अंबिकापुर, 14 मार्च। सरगुजा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 किलोग्राम अवैध गांजा, एक स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल बरामद किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बास बाड़ी रोड, अंबिकापुर में एक काले रंग की स्कॉर्पियो (CG 30 F 8689) में कुछ युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार चार युवक बास बाड़ी का घेरा फांदकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो के पीछे सीटों के बीच रखे प्लास्टिक बोरे से 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ लैलूंगा से गांजा खरीदकर लाते थे और पुड़िया बनाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपये की स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल भी जब्त किया। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 173/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सूरज राय तथा आरक्षक लालबाबू सिंह, अमरेश दास, जगेश्वर तिर्की, मंटू गुप्ता और शिव राजवाड़े की अहम भूमिका रही।2
- जर्जर सड़क बनी खतरा,चैनपुर–दोकापाठ मार्ग की मरम्मत की मांग तेज चैनपुर से दोकापाठ जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह सड़क लगभग पांच गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। आदिम जनजाति बहुल इस क्षेत्र के कई पाठ (पहाड़ी) इलाकों को भी यही सड़क जोड़ती है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क की खराब स्थिति अब और भी खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की जर्जर हालत के कारण बीते दिनों यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कई बार बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं, जिससे लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से लोग चैनपुर मुख्यालय पहुंचते हैं, जहां अस्पताल, बाजार, स्कूल और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। सड़क खराब होने से एंबुलेंस, स्कूली वाहन और रोजमर्रा के आवागमन में भी भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।1
- बच्चा चोरी की अफवाह में विक्षिप्त युवक की पिटाई, समय पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाया1
- यही हाल हैं क्योंकि पश्चिम एशिया में हो रहा युद्ध का असर भारत में चल रहा है और हमारे जशपुर जिला में यह समस्या आ गई1
- गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोगों से पैनिक न होने की अपील की गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। — Jashpur Times1
- दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश! शराब पिलाकर जंगल ले गए, जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार डुमरी (गुमला): डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनांक सात मार्च दो हजार छब्बीस की शाम को अल्बेनुस कुजूर पर उसके ही दो दोस्तों विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पिलाकर जंगल की ओर ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डुमरी थाना में हॉफ मर्डर और छिनतई के आरोप में डुमरी थाना कांड संख्या छह / दो हजार छब्बीस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों अभियुक्तों विजय नायक और विल्सन नायक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी देते हुए शनिवार को दोपहर बारह बजे बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक महिला से जुड़ी बातचीत थी। जानकारी के अनुसार विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस का एक मित्र बातचीत करता था, जिससे घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बात को लेकर विल्सन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने के बहाने बुलाया और इस मुद्दे पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने पहले से योजना बनाकर अल्बेनुस को जंगल की ओर ले गए और उसकी हत्या की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #GumlaPolice1
- रंका मानपुर पंचायत के पुरेगाड़ा गांव में महुआ चुनने के लेकर लगाई आग में डेड़ एकड़ में लगा अरहर के फसल जल कर हुआ खाक1
- लातेहार जिला अंतर्गत प्रखंड बरवाडीह के ग्राम Harhe में आदिम जनजातियों के मुहल्ले में पीने की पानी का बहुत बड़ी समस्या है। और गांव में बिजली नहीं पहुंचने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है तथा वहीं छोटे बच्चों को पढ़ने के आंगनबाड़ी नहीं है। समुदाय शिक्षा से कोसो दूर जाता हुआ दिखा रहा है। लेकिन समुदाय के लोगों का समस्या के समाधान हेतु अभी तक कोई जन प्रतिनिधि आगे नहीं आए है।1