24 वर्षों की परंपरा निभाते हुए साईं कांवड़िया जत्था बाबा धाम के लिए रवाना लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित साईं बाबा मंदिर से विगत 24 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना होने वाला साईं कांवड़िया जत्था इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व साईं बाबा मंदिर परिसर में सभी कांवड़ियों का तिलक लगाकर, गमछा एवं लंच बॉक्स भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इसके पश्चात साईं कांवड़िया जत्था शिवशक्ति कुटिया धाम स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए मां बिरासनी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सभी धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत साईं कांवड़िया जत्था बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों को भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
24 वर्षों की परंपरा निभाते हुए साईं कांवड़िया जत्था बाबा धाम के लिए रवाना लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित साईं बाबा मंदिर से विगत 24 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना होने वाला साईं कांवड़िया
जत्था इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व साईं बाबा मंदिर परिसर में सभी कांवड़ियों का तिलक लगाकर, गमछा एवं लंच बॉक्स भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना
की। इसके पश्चात साईं कांवड़िया जत्था शिवशक्ति कुटिया धाम स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए मां बिरासनी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सभी धार्मिक अनुष्ठानों
के उपरांत साईं कांवड़िया जत्था बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों को भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
- जन विश्वास अभियान में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान-कलेक्टर1
- जन विश्वास अभियान में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान-कलेक्टर ... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आमजन बनें सहभागी- श्री पार्थ जायसवाल ... सोहागपुर जनपद अंतर्गत 7 अगस्त को आयोजित होगा जन कल्याण शिविर ... शहडोल 6 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गशन में शहडोल जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानांतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को यथासंभव प्रदान किया जाएगा। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आयुष्मान कार्ड आदि निर्धारित शिविर स्थल पर बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत अमरहा, करकटी, खैरहा, धुरवार, छतवई, पंचगांव, बंडीखुर्द, बरतरा, मझगंवा, मैकी, लालपुर एवं सिंहपुर में संबंधित पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बढ़ चढकर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने लंबित प्रकरणो का निराकरण कराएं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का पात्रतानुसार लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान अविवादित नामांतरण, बंटवारा, खसरे में सुधार, फार्मर आईडी, आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों पर भी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान खाद-बीज के गोदाम, गैस गोदाम तथा पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया जाएगा।1
- "मैं पहले एक महिला हूं, फिर अधिकारी" — कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का भावुक संदेश, महिलाओं से कहा- अपने अधिकार जानिए, आगे बढ़िए "मैं पहले एक महिला हूं, फिर अधिकारी" — कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का भावुक संदेश, महिलाओं से कहा- अपने अधिकार जानिए, आगे बढ़िए जिला स्तरीय कार्यशाला में महिला जनप्रतिनिधियों को कानून, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भरता का मिला प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा डिंडौरी, 06 अगस्त 2026। महिलाओं के सशक्तिकरण को विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि "मैं पहले एक महिला हूं, उसके बाद अधिकारी।" उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कई महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर असमंजस में रहती हैं कि उन्हें न्याय और सहायता के लिए कहां जाना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और शासन की योजनाओं की जानकारी देना बेहद आवश्यक है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में महिला जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशा मुक्त भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला सशक्तिकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि "नारी कमजोर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से नए इतिहास रच रही हैं। किसी एक महिला का सम्मान पूरे समाज की महिलाओं का सम्मान है।" उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे यहां प्राप्त जानकारी को अपने गांव और वार्ड की प्रत्येक महिला तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी महिला अपने अधिकारों और योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि शासन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार नई योजनाएं चला रहा है, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश श्री मुग्धा कुमार ने महिलाओं के कानूनी अधिकार, लैंगिक समानता, शिक्षा के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम और दहेज निषेध कानून की जानकारी देते हुए कहा कि कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के भेदभाव या उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपिका तारन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा है। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, श्रम और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में परामर्श भी दिया गया।2
- अमरकंटक नगर परिषद ने नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश अमरकंटक नगर परिषद ने नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नागरिकों को किया जागरूक श्रवण कुमार उपाध्याय अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों , बाजार क्षेत्रों एवं विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता , कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोरंजक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाते हुए घर-घर कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर जोर दिया । नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के जरिए बताया गया कि कचरे का सही वर्गीकरण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । जनजागरूकता कार्यक्रम में नागरिकों को हरे , नीले एवं काले डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई । बताया गया कि हरे डस्टबिन में गीला एवं जैविक कचरा जैसे बचा हुआ भोजन , सब्जियों एवं फलों के छिलके , फूल-पत्तियां तथा बगीचे का कचरा डाला जाए । वहीं नीले डस्टबिन में प्लास्टिक , कागज , गत्ता , कांच एवं धातु जैसी सूखी सामग्री रखी जाए । इसके अलावा बैटरियां , खराब बल्ब , ट्यूबलाइट , एक्सपायरी दवाइयां , पेंट के डिब्बे एवं अन्य रासायनिक अपशिष्टों को काले डस्टबिन में अलग से रखने की अपील की गई । अमरकंटक नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग एकत्रित कर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपें तथा सार्वजनिक स्थानों , सड़कों और नालियों में कचरा फेंकने से बचें । अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं , बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है । अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है । यदि सभी नागरिक स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए कचरे का उचित प्रबंधन करें , तो अमरकंटक को स्वच्छ , सुंदर और आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है । नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में अमरकंटक को उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए "स्वच्छ अमरकंटक , स्वस्थ अमरकंटक" के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है ।1
- 7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अधिकारियों से मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा डिंडौरी, 06 अगस्त 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को विकासखंड अमरपुर के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली मोहगांव से किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति का विस्तृत परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जिन विषयों पर सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का आज शाम तक अधिकतम निराकरण करें तथा अभियान शुरू होने से पहले शत-प्रतिशत शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनहित की भावना के साथ कार्य करें। साथ ही शेष लंबित शिकायतों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।2
- दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण जिला स्तरीय शिविर में आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाया गया अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमे 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई उपरांत 213 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ। कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में आयोजित शिविर मे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा।1
- पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित हुआ वार्तालाप कार्यक्रम अनूपपूर - विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने दी विकसित भारत @2047, आयुष्म्मान भारत/ वीबी- जी राम जी एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का किया गया समाधान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा अनूपपुर में वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम "विकसित भारत@2047" ग्रामीण जन , आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित रहा | कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि वीबी- जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप बनाने और ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों की उन्नत वैधानिक मजदूरी-रोजगार गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है| योजना के तहत वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाती है| साथ ही उनकी विस्तारित आजीविका सुरक्षा ढांचे में अधिक प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया की जल-सुरक्षा (जल-संबंधित कार्यों के माध्यम से), मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका-संबंधित अवसंरचना तथा चरम मौसम घटनाओं के शमन हेतु विशेष कार्यों पर विषयगत फोकस के साथ सार्वजनिक कार्यों के जरिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा दिया जाता है जिससे ग्रामीणजन विकसित भारत की राष्ट्रीय और अवसंरचना स्टैक के निर्माण में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा सके। उन्होंने नल जल योजना के संचालन, संधारण, एवं प्रबंधन नियम- 2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना की चर्चा करते हुए बताया की केंद्र सरकार पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) लागू करती है, जिसके तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी और दुर्घटना से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को तत्काल आधार पर एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। प्रेस सूचना ब्यूरो और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार, सभी इस योजना के अंतर्गत आते हैं। श्री गौतम ने यह भी बताया कि पीआईबी सरकार तथा मीडिया के मध्य सूचना पहुचने का शसक्त माध्यम है जिससे विश्वसनीय जानकारी आम लोगों तक पहुच सके | उन्होंने इस वार्तालाप कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यो को भी स्पष्ट किया | वार्तालाप में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नितिऔर नीट यूजीसी जैसी परीक्षाओंको सुगमता से संपन्न कराने हेतु कानून में किये गए प्रावधानों की मीडियाकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने ने कहा कि “नीट परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन निकट समन्वय में मिलकर काम कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति किसी भी तरह से परीक्षा की निष्पक्षता या सुचारू संचालन में बाधा डालने, उसे बिगाड़ने या उसमें छेड़छाड़ करने का प्रयास करेगा, उस पर कानून का पूरा शिकंजा कसा जाएगा।” नगर परिषद् अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व को प्रतिपादित करते हुए मीडियाकर्मियों से आग्रह किया की आयुष्मान भारत योजना की जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का निवारण आम जनता की जागरूकता से किया जा सकता है, इसमें मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है यदि वे सूचना से समृद्ध रहेंगे तभी आम जन आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मिलने वाले लाभों से वंचित नहीं रह पाएंगे | वार्तालाप में पत्रकारों के सवालों का जवाब विषय विशेषज्ञों ने समुचित उत्तर प्रस्तुत किये| जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना के उमंग तिवारी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संतोष सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के 12 महत्वपूर्ण स्तंभों की जानकारी दी| इसी तारतम्य में महिला शसक्तीकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी| कार्यक्रम के अंत में प्रसार भारती पीटीसी अजीत कुमार मिश्रा ने सभी मीडिया कर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक मनीष गौतम के निर्देशन पर मीडिया एवं संचार अधिकारी परितोष दीक्षित एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक हेमंत मारकवाडे ने संयुक्त रूप से किया| वार्तालाप कार्यक्रम में जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। *********1
- कोतवाली अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक और औजार जप्त *अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने आंगनबाड़ी केन्द्र में रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 05.08.2026 को आंगनबाड़ी केन्द्र भरियाटोला सकरा की कार्यकर्ता मंती बैगा पिता मुन्ना बैगा, उम्र 31 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला सकरा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.07.2026 से 27.07.2026 की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर आंगनबाड़ी केन्द्र का ताला तोड़कर शासकीय एल.ई.डी. टीवी एल.जी. कंपनी, पानी के लिए लगा शासकीय आरओ, वजन करने की मशीन एवं बर्तन चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/26 धारा 331(4), 305(e) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में गठित टीम - प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, महेन्द्र राठौर, आरक्षक अब्दुल कलीम, सोनू यादव, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी - गोलू उर्फ आकाश बैगा पिता बसन्त बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर अजय बैगा पिता समयलाल बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई दद्दा बैगा पिता गंगा बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 02 नग स्टील की थाली, 02 चम्मच, 01 स्टील का डिब्बा, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल क्रमांक MP18 ZE 6489 और MP18 ZC 8848 जप्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथी सानू बैगा, विकास उर्फ विक्कू बैगा व मिथुन चौधरी के साथ मिलकर दो मोटर सायकलों से आंगनबाड़ी केन्द्र सकरा पहुंचकर लोहे की रॉड से ताला तोड़कर टी.वी., आरओ, वजन मशीन व बर्तन चोरी की थी। चोरी की टी.वी., आरओ व वजन मशीन फरार आरोपियों के पास होना बताया गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी सानू बैगा, विकास उर्फ विक्कू बैगा व मिथुन चौधरी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष मशरूका बरामद किया जाएगा।2