Shuru
Apke Nagar Ki App…
हवा महल के विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य जी राजकीय गणगौरी हॉस्पिटल में निरीक्षण करने गए हवामहल विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक मेरा परिवार है और उनकी समस्याओं ,का त्वरित निराकरण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता। राजकीय गणगौरी चिकित्सालय में एक मरीज को आवश्यक दवाएं प्राप्त करने में आ रही बाधा की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चिकित्सालय अधीक्षक से संपर्क कर वस्तुस्थिति जानी और निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी जरूरतमंद को ऐसी असुविधा न हो। मरीज को मौके पर ही दवा उपलब्ध करवाई गई। हमारी कार्यशैली: नो डिले, ऑन द स्पॉट समाधान!
PRAVEEN BADAYA

More news from राजस्थान and nearby areas
- फोटो स्टोरी एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो की लंबी कतार कानोता. आगरा रोड स्थित कानोता में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो चालकों की भारी भीड़ उमड़ी। ऑटो चालक अपने वाहनों में एलपीजी भरवाने पहुंचे, जिससे पंप पर एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने से कई चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था भी बनी। स्थानीय ऑटो चालकों ने बताया कि आसपास सीमित पंप होने के कारण इसी एक पंप पर भारी दबाव रहता है।1
- जन्म जन्म का नाता है गाय हमारी माता है 🚩🚩🚩1
- कुण्डल CHC हॉस्पिटल मैं लगी मरीजों की लगी लम्बी कतार लेकिन एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं नर्सिंग कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। रोगियों का ईलाज। नर्सिंग ऑफिसर अमित तिवारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दबाव में करवाया जा रहा है हमसे इलाज बीसीएमओ द्वारा दिया गया हमारे ऊपर बनाया दबाव जब की अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी रहती हैं4
- Post by Ganesh Yogi1
- मंडावरी (दौसा) मंडावरी नगर में मोक्ष धाम के लिए आरक्षित 19 बीघा 9 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बस्ती बसाने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन का उपयोग अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए होना था, वह आज कब्जों और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर अवैध रूप से बस्ती बसाई गई और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मोक्ष धाम विकास समिति को ₹3 लाख खर्च कर अलग से जमीन खरीदनी पड़ी। सवाल यह उठता है कि जब जमीन पहले से उपलब्ध थी तो समिति को अतिरिक्त खर्च क्यों करना पड़ा? बस्ती में रहने वाले लोगों को सीमेंट सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जबकि नियमानुसार बिना वैध पट्टे के इस प्रकार की सुविधाएं देना संभव नहीं है। ऐसे में यह बड़ा प्रश्न खड़ा होता है कि किनके आदेश पर और किसके संरक्षण में यह सुविधाएं दी गईं? इतना ही नहीं, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के पास इस बस्ती में रहने वाले लोगों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं है। बाहरी लोगों के यहां बसने और जमीन की खरीद-फरोख्त जारी रहने की बात भी सामने आ रही है। 👉 ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिकॉर्ड ही नहीं, तो फिर यह बसावट किस आधार पर मान्य मानी जा रही है? स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बस्ती में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, लेकिन निगरानी के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 👉 क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानकर भी अनदेखी की जा रही है? मामले को और गंभीर बनाता है अवैध निर्माण का मुद्दा, जहां बिना अनुमति धार्मिक ढांचा खड़ा किए जाने की शिकायत सामने आई है। 👉 ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण बिना अनुमति संभव है? ❗ जवाब मांगते सवाल: मोक्ष धाम की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कैसे हुआ? अवैध बस्ती को मूलभूत सुविधाएं किसके आदेश पर दी गईं? बिना रिकॉर्ड के लोग यहां कैसे बस गए? जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक क्यों नहीं लगी? संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं? 🔍 निष्कर्ष: यह मामला केवल अतिक्रमण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही का बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह अनदेखा कर दिया जाएगा। रिपोर्टर : खेमराज जोशी3
- लालसोट में पेंशनर्स ने मनाया काला दिवस लालसोट। राजस्थान पेंशन समाज उप शाखा के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी के नेतृत्व में 25 मार्च को पेंशनर्स ने वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सभा में मंत्री विमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पेंशन सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है और इसे समाप्त करना पेंशनर्स के हितों के खिलाफ है। उन्होंने अधिनियम को वापस लेने की मांग की।1
- लाख करो तीर्थ पूजन करो हजार गोमाता ना बचा सके सब कुछ है बेकार गो माता प्राण नहीं संसार का प्राण है गो माता जानवर नहीं देश की जान है जय गोमाता 🙏🙏 जय गोपाल सभी गोरक्षक भाइयों याद रहे 27 अप्रैल हर तहसील में ज्ञापन देने है2
- फोटो स्टोरी एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो की लंबी कतार कानोता. आगरा रोड स्थित कानोता में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो चालकों की भारी भीड़ उमड़ी। ऑटो चालक अपने वाहनों में एलपीजी भरवाने पहुंचे, जिससे पंप पर एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने से कई चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था भी बनी। स्थानीय ऑटो चालकों ने बताया कि आसपास सीमित पंप होने के कारण इसी एक पंप पर भारी दबाव रहता है।1
- दौसा में गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद भी अमित गैस एजेंसी के द्वारा व वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बिना गैस सिलेंडर भरे ही को वापस भेजा जा रहा हैं घर दौसा मे अमित गैस एजेंसी के द्वारा ग्रामीणों को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा हैं, जिन लोगों ने गैस सिलेंडर बुकिंग करवा रखी है उन लोगों को भी सिलेंडर बुक करने के 5 दिन व 10 दिन हो गए जिन लोगों को 25 तारीख दे रखी थी उन लोगों को भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा हैं और ग्रामीण लोगों को यह बोला जा रहा हैं। कि आपके गांव में गाड़ी आएगी लेकिन अभी तक कोई गाड़ी नहीं पहुंची आज केवल सिटी के लोगों को ही सिलेंडर वितरण किया जाएगा पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को वापस बिना गैस सिलेंडर के ही भेजा जा रहा है4