logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अचानक तहसील पहुंचे डीएम तो मचा हड़कंप, अधिवक्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक बदलापुर जौनपुर नैमिष टुडे ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दुबे एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय से लेकर जनसुनवाई केंद्र तक डीएम ने खंगाली व्यवस्थाएं, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी बदलापुर, जौनपुर। मंगलवार दोपहर अचानक जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर तहसील पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों से लेकर लंबित मामलों तक की हकीकत परखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई केंद्र समेत कई कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित वादों और शिकायतों की स्थिति अधिकारियों से पूछी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं को लंबित रखने के बजाय निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोका तो बढ़ा विवाद डीएम के निरीक्षण के दौरान उनसे मिलने के लिए कई अधिवक्ता और फरियादी तहसील परिसर में मौजूद थे। इसी बीच डीएम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने पर अधिवक्ताओं की पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। कुछ देर के लिए तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद डीएम ने अपना निरीक्षण आगे जारी रखा। साफ-सफाई से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार उसका समाधान कराया जाए। सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अचानक निरीक्षण से पूरे दिन रही अफरा-तफरी डीएम के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते नजर आए। वहीं, डीएम के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही।

11 hrs ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*
    2
    *शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
    2
    बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं

जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट
    1
    सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट 
सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
    1
    सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    22 min ago
  • *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा आखिरी दौर में है। पुलिस–प्रशासन का पूरा अमला कांवड़ियों की सेवा में उतर आया है। कहीं फूल बरसाए जा रहे तो कहीं उन्हें माला पहनाई जा रही है। Video जिला मुजफ्फरनगर की है।*
    1
    *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा आखिरी दौर में है। पुलिस–प्रशासन का पूरा अमला कांवड़ियों की सेवा में उतर आया है। कहीं फूल बरसाए जा रहे तो कहीं उन्हें माला पहनाई जा रही है। Video जिला मुजफ्फरनगर की है।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सेमरी बाजार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष शान से लहराया तिरंगा भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे बाजार में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.ए. वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय समेत मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी भी रही। कार्यक्रम में पीआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    1
    सेमरी बाजार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष शान से लहराया तिरंगा
भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे बाजार में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.ए. वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय समेत मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी भी रही।
कार्यक्रम में पीआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल। सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
    1
    सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस..

रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस..
रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    52 min ago
  • सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, *सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।
    1
    सुलतानपुर ब्रेकिंग*

टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, 
*सुलतानपुर ब्रेकिंग*
टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, 
नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।
    user_Mohd IsmailSultanpuri
    Mohd IsmailSultanpuri
    Antique Furniture Shop जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.