कबड्डी मैच से घर लौटते युवक का किया था अपहरण, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश, डूंगरपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और फिरौती के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिन्होंने एक युवक का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी और परिजनों से हजारों रुपये की फिरौती वसूली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। - कबड्डी मैच से लौटते समय हुआ था अपहरण घटनाक्रम के अनुसार, पीड़ित जिगर पाटीदार 23 अक्टूबर की शाम को कोलखण्डा गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भावेश, ललित और उनके अन्य साथियों ने एक सफेद कार में सवार होकर उसे बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में डालकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहाँ पहले से ही 20-25 अन्य लड़के मौजूद थे। वहां आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। - डिजिटल माध्यम से वसूली फिरौती आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए पीड़ित के ससुर को फोन किया और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे तुरंत भेजने को कहा। डर के मारे परिजनों ने आरोपियों द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 70,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। फिरौती की राशि वसूलने के बाद आरोपियों ने घायल अवस्था में युवक को रायणा गांव के पास सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। युवक ने बाद में खुलासा किया कि आरोपियों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर है, इसी रंजिश में उसका अपहरण किया गया और मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। - पुलिस की विशेष टीम ने दी दबिश मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भावेश पाटीदार और ललित पाटीदार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनके अन्य साथी लोकेश, वैभव और जितेन्द्र उर्फ जितु को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है।

- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी डामोर फला-खेमारू सड़क, न पेवर चला न रोलर, घटिया निर्माण देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सरकार द्वारा विकास के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर ठेकेदारों की मनमानी और भ्रष्टाचार इन दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत खेमारू के डामोर फला गडामोरिया से टपलारा मेन रोड होते हुए खेमारू कालीबाई हॉस्टल तक बन रही पक्की डामर सड़क का है। यहाँ बन रही डामर रोड निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है, जिससे ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का खेल साफ उजागर हो रहा है। - हाथ लगाते ही उखड़ रहा डामर, गुणवत्ता शून्य निर्माण कार्य का जायजा लेने पर साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर की परत इतनी पतली है कि वह पैरों की रगड़ से ही बाहर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर अत्यंत घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी और डामर का मिश्रण सही नहीं है, जिससे सड़क बनते ही बिखर रही है। - न पेवरीकरण हुआ, न चला रोलर सड़क निर्माण के कड़े नियम होते हैं, जिसमें बेस तैयार करने के बाद उचित तापमान पर डामर बिछाना और भारी रोलर के जरिए उसका कंपैक्शन करना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ सड़क को बराबर समतल नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डामर डालने के बाद उस पर पर्याप्त रोलर नहीं चलाया गया, जिससे डामर गिट्टी को पकड़ नहीं पाया। वहीं, पुरानी सतह को साफ किए बिना ही उस पर डामर डाल दिया गया, जिससे पकड़ कमजोर हो गई है। - महिलाओं ने मोर्चा खोला, आंदोलन की चेतावनी सड़क की बदहाली को देख ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। महिलाओं का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद सड़क बन रही थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण यह पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि तुरंत गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया और घटिया काम को दोबारा सही नहीं किया गया, तो वे निर्माण कार्य को रुकवाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने केवल खानापूर्ति की है। कालीबाई हॉस्टल जैसी महत्वपूर्ण जगह तक जाने वाली सड़क अगर ऐसी बनी तो छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। हम इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। - क्या कहते हैं नियम? सार्वजनिक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार, डामरीकरण के समय डामर का तापमान निश्चित सीमा में होना चाहिए और बिछाने के तुरंत बाद रोलिंग अनिवार्य है। यदि सड़क निर्माण के 24 घंटे के भीतर उखड़ने लगे, तो यह सीधा-सीधा तकनीकी विफलता और सामग्री की चोरी का मामला बनता है।3
- चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी1
- कोतवाली थाना बांसवाड़ा में सख्त कार्रवाई, तीन घंटे में 110 चालान, 9 पावर बाइक जब्त बांसवाड़ा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसवाड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, पावर बाइक से स्टंट करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में 110 चालान बनाए। साथ ही 9 पावर बाइक जब्त की गईं तथा 2 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने टीम के साथ नाकाबंदी कर विशेष अभियान चलाया। दौरान नाकाबंदी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 110 चालान बनाए गए। इसके अतिरिक्त 9 पावर बाइक जब्त की गईं, जो तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थीं। शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आमजन को समझाइश दी कि हेलमेट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —०—2
- उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- Post by MANOHAR LAL MEENA3
- ग्राम पंचायत मियासा गांव फूटिया डूंगरी में अभी तक सड़क वैसी की वैसी पड़ी है फिर से पंचायती राज चुनाव आ गए अब तक सड़क नहीं बनी उसे रास्ते से लोग निकालते बहुत परेशान होते हैं यह वीडियो बनाया है 🙏🙏🙏1
- क्षमता से अधिक सवारियां भरी जीप जब्त, चालक पर केस दर्ज संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चितरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक जीप को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को रुकवाया। जांच में पाया गया कि चालक दिलीप (30), पुत्र गटुलाल भोई, निवासी चितरी, अपनी जीप में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरे हुए था। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि यात्री जीप के साइड के पायदान और पीछे की ओर लटके हुए थे। इसके बावजूद चालक वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान पर गंभीर संकट बना हुआ था। पुलिस ने मानवीय जीवन को खतरे में डालने और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में उक्त जीप को नियमानुसार जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1