Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण @Bharat धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण @Bharat धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज धौलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए ₹ 176.95 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और आमजन का जीवन अधिक सुगम बनेगा। धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आज धौलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए ₹ 176.95 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और आमजन का जीवन अधिक सुगम बनेगा। धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।1
- तीन माह से राशन से वंचित गरीब परिवार, उचित मूल्य की दुकान संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप* लोकेशन- सबलगढ़ *तीन माह से राशन से वंचित गरीब परिवार, उचित मूल्य की दुकान संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप* सबलगढ़। तहसील सबलगढ़ के ग्राम बटेश्वरा, चोखपुरा, बुद्धापुरा, सीतापुरा, नरेकापुरा, टोटपुर, धनुआपुरा, रतियापुरा एवं भ्याना पंचायत के बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों ने तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें चोखपुरा स्थित उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलता था, लेकिन पिछले तीन माह से निर्धारित खाद्यान्न का वितरण बंद कर दिया गया है। जब हितग्राहियों ने दुकान संचालक मुरारीलाल पुत्र देवीलाल केवट एवं रोशन पुत्र करन कुशवाह, निवासी खोह से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम का राशन बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके हिस्से का खाद्यान्न अनियमित तरीके से अन्य लोगों को वितरित किया जा रहा है या फिर खुले बाजार में बेचा जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने तथा तीन माह से लंबित राशन का शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन गरीब परिवारों की इस गंभीर शिकायत पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है और पात्र हितग्राहियों को उनका हक कब तक दिला पाता है।4
- *अस्पताल नाम का तमका, लेकिन सीएचसी से भी बदतर, एक्सरे रूम में मशीन और एसी लेब के कलेक्शन रूम में स्टाफ की कमी से मरीजों की भीड़* *अस्पताल नाम का तमका, लेकिन सीएचसी से भी बदतर, एक्सरे रूम में मशीन और एसी खराब* *लेब के कलेक्शन रूम में स्टाफ की कमी से मरीजों की भीड़*3
- जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए बैरदह की चारागाह भूमि पर प्राकृतिक वन विकसित करने की पहल शुरू करौली में जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से बैरदह की चारागाह भूमि पर प्राकृतिक वन विकसित करने की पहल शुरू हुई है। एकट बोधग्राम संस्था ने ग्रोप्लस के सहयोग से लगभग 12 बीघा भूमि को संरक्षित कर वहां बीज बोने और पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया है।संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि ग्राम पंचायत बैरदह की चारागाह भूमि पर लगभग 12 बीघा क्षेत्र में साढ़े पांच फीट ऊंची पत्थर की चारदीवारी बनाई गई है। पौधों को पशुओं से बचाने और प्राकृतिक वन को सुरक्षित विकसित करने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार भी लगाया गया है। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के बीज भूमि में डाले गए हैं। आगामी दिनों में यहां पौधारोपण भी किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत बनाना है।प्राकृतिक वन विकास कार्य संस्था के समन्वयक सत्येन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हो रहा है। प्रशासनिक प्रभारी अमन चतुर्वेदी और अनुज प्रताप सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी अभियान में जुड़े हुए हैं।2
- ब्रैकिग मुरैना मुरैना - मुरैना में बारिश के बाद, सड़को पर जल भराव की समस्या को लेकर, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी सड़कों पर उतरीं। महापौर और नगर निगम कमिश्नर से तीखी नोक झोंक। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। मुरैना। शहर में हुई बारिश के बाद एमएस रोड पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं महापौर शारदा सोलंकी नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज नजर आईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर निगम कमिश्नर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने कहा, “मैं अपने हिसाब से काम करूंगा।” इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए जवाब दिया, “अगर अपने हिसाब से काम करना है तो मुझे लिखकर दे दीजिए।” बारिश के बाद एमएस रोड पर जलभराव और नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर हुई यह बहस अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी।1
- जौरा शहर में पगारा रोड पर दंडोतिया गली के सामने लटकती हुई केवल दे रही है हादसे को न्योता। जौरा शहर में पगारा रोड पर दंडोतिया गली के सामने रोड को क्रॉस करने वाली केवल इतनी नीचे लटक रही है कि वहां कभी भी ट्रक और वाहनों से बढ़कर बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन बिजली विभाग के एई और जेई को काफी बार बता देने के बाद भी उनके कान पर जूं नहीं रेंग रही है अगर यहां कोई बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा इसका जिम्मेदार।1
- जाट की सराय स्थित कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव.... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का भव्य चरण पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर श्री कल्याण रायजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शिवकुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम भगवान कल्याण रायजी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात पंडित गणेश दत्त शास्त्री के चरण पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। इसी प्रकार मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धूनी के भक्त केदार लाल जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत नंगेश्वर बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज के चरण पूजन और गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।1
- धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण @Bharat धौलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण1