निजी दलालों के साथ मिलकर चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली कर रही महिला अधिकारी परिवहन विभाग की एक महिला अफसर मंगलवार को कटंगी क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली करते हुए नजर आई है। भाग्यश्री राजवैद्य प्रभाकर नाम की महिला अफसर को निजी दलालों के साथ मिलकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर महिला अधिकारी दो सरकारी कर्मचारी और दो निजी दलालों के साथ दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच वाहनों से अवैध वसूली करती हुई स्पॉट की गई। सरकारी खजाने को चूना लगाकर महिला अधिकारी वर्दी की आड़ में कर रही काली कमाई को निजी दलाल किशोर कुमार शिवनकर के फोन पे नंबर पर जमा करवा रही थी जो वसूली के वक्त उनके साथ वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा नाम का दलाल भी महिला कर्मचारी के साथ वसूली में शामिल दिखाई दिया।
निजी दलालों के साथ मिलकर चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली कर रही महिला अधिकारी परिवहन विभाग की एक महिला अफसर मंगलवार को कटंगी क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली करते हुए नजर आई है। भाग्यश्री राजवैद्य प्रभाकर नाम की महिला अफसर को निजी दलालों के साथ मिलकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर महिला अधिकारी दो सरकारी कर्मचारी और दो निजी दलालों के साथ दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच वाहनों से अवैध वसूली करती हुई स्पॉट की गई। सरकारी खजाने को चूना लगाकर महिला अधिकारी वर्दी की आड़ में कर रही काली कमाई को निजी दलाल किशोर कुमार शिवनकर के फोन पे नंबर पर जमा करवा रही थी जो वसूली के वक्त उनके साथ वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा नाम का दलाल भी महिला कर्मचारी के साथ वसूली में शामिल दिखाई दिया।
- प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दोपहर 01 बजे जनसुनवाई में तिरोडी तहसील के ग्राम चाकाहेटी निवासी रुपसिंह दशमेर शिकायत लेकर आए थे कि उनके पुत्र आकाश का तिरोडी तहसीलदार द्वारा ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र नही दिया जा रहा है। उसके पुत्र का सीआईएसएफ में चयन हो चुका है। वर्ष 2022-23 और 2024-25 में उसका ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बन चुका है। लेकिन सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा 2026-27 का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। प्रमाण पत्र नही मिलने से उसके पुत्र का भविष्य खराब हो सकता है। कलेक्टर ने इस पर कटंगी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। बोनकट्टा निवासी जयरंजन बिंझोड़े मनरेगा कार्य का भुगतान दिलाने की मांग लेकर आए थे।1
- वारासिवनी । 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन भारत कभी नहीं भूल सकता, जब पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना को 7 साल बीतने के बावजूद उसके जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है। पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को याद करने व श्रद्धांजली देने के लिए श्री अमेय शक्ति महिला मंडल वारासिवनी द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वारासिवनी के वार्ड नम्बर 5 में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मौन श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वारासिवनी नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने अपने संबोधन में इसे एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समारोह कहा। उन्होंने कहा कि आज हम जो सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं, वह केवल उन जवानों की वजह से हैं, जो सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेना में जाने की उत्सुकता जगती है और उन्हें शहीद होने का वास्तविक अर्थ समझ आता है। श्री अमेय शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले 40 जांबाज सैनिकों का कर्ज यह देश कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का परिवार अपनी खुशियों का त्याग कर उन्हें सीमा पर भेजता है, इसलिए हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहे। अमेय शक्ति महिला समिति का उद्देश्य उन परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। डाक्टर श्रीमती जयश्री अरोरा ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता हैं, तो पूरा देश दुखी होता हैं। लेकिन पुलवामा जैसा हमला हर माँ के दिल को झकझोर देता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सीमा पर तैनात रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समिति की प्रमुख सदस्य मोनी निशांत बिसेन, राखी राम खंडेलवाल, निर्मला राजेश परियानी, मीना जवाहर रिजवानी, वैशाली दीपक डहरवाल, लक्ष्मी विष्णु पटले, रश्मि मोनू बिसेन, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, पार्षद मधु जायसवाल, माया पारधी, डॉ.जयश्री अरोरा, बबिता अग्रवाल, मंजू खोसला, मीना पाल, रेखा चौधरी, स्वाति वर्मा, मीना जैन, शिखा विश्वकर्मा, पूनम जैन, मीना कापसे, मोनिका बिसेन, नैंसी खंडेलवाल, अमिता पारधी, हर्षा तोलानी, सोनू जायसवाल और अरविंद पारधी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियॉ उपस्थित रही।1
- *बेलपेट से रिछी-मार्ग कच्ची मार्ग बजरी बिछाकर मार्ग बनाना भूले जिम्मेदार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत बेलपेट से रीछी सड़क मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें कच्ची मार्ग है जो शासन के द्वारा बजरी बिछाकर सड़क बनाना भूल गए हैं बताया गया कि लगभग 5 साल पहले सड़क बनाने के नाम पर बजरी बिछाकर भूल गए हैं शासन प्रशासन को ओर ध्यान देकर शीघ्र रोड बनवाये ।1
- लखनादौन के पास स्थित मढ़ई टोल वाहन चालकों से टोल तो वसूल रहा है साथ ही साथ वाहन चालकों को धमकी भी देता नजर आता है तो दूसरी ओर रोड पर घटिया निर्माण लोगों की जान भी ले रहा है सिवनी से लखनादौन के बीच रोड निर्माण कर कछुआ गति से चल रहा है जो लोगों के लिए परेशानी बना है भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने NHAI से इस और ध्यान देने के लिए कहा है..1
- सिवनी नगर पालिका में नियमों की अनदेखी! विशेष सम्मेलन स्थगित करने पर भड़के कांग्रेस पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद: अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक निरस्त करने पर जताई आपत्ति, कलेक्टर से की लिखित शिकायत #SeoniNews #NagarPalikaSeoni #CongressProtest #DistrictCollectorSeoni #MPPolitics #MunicipalCouncil #LocalGovernment #PoliticalNews #BSNewsNetwork1
- ग्राम घोटी घुसमारा में तेज रफतार पिकअप का कहर: बाईक सवार दंपति में से 1 की मौत 1 गंभीर लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटी घुसमारा में 17 फरवरी की शाम 5 बजे के दरम्यानी तेज रफतार पिकअप के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, इस दुर्घटना में लांजी-बालाघाट रोड़ स्थित एक विद्युत पोल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, वहीं घटनास्थल से कुछ ही समय बाद पिकअप वाहन का चालक नदारद हो गया। इस गंभीर सड़क दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार येशुराम मुरकुटे 60 वर्ष और मंजुड़ा मुरकुटे 60 वर्ष दोनो निवासी ग्राम घोटी घुसमारा लांजी से अपने ग्राम घोटी घुसमारा के लिये बाईक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने विपरित दिशा से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 28/जेडएफ 2416 के चालक विजय सतनामी ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये बाईक को जोरदार टक्कर मारी और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ा, जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, घटना के बाद तत्काल ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने येशुराम मुरकुटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजुड़ा मुरकुटे को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।1
- छिंदवाड़ा यदुवंशी महासंघ गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा लगातार 7 दिवसीय विशाल भंडारा 10वर्ष से महादेव के नादिया खेड़ा में मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालुगण भंडारा स्थल पर पहुंच कर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हे यह,ऐतिहासिक कार्यक्रम भंडारा का 10 वा वर्ष है भंडारा स्थल पर भोजन की व्यवस्था रात्रि मैं सैकड़ों भक्तो को रूकने की व्यवस्था बिमार पड़ने पर डाक्टर की व्यवस्था एवं रात्रि में चाय की व्यवस्था 24 घंटे जल की व्यवस्था की जाती है ।1
- परिवहन विभाग की एक महिला अफसर मंगलवार को कटंगी क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली करते हुए नजर आई है। भाग्यश्री राजवैद्य प्रभाकर नाम की महिला अफसर को निजी दलालों के साथ मिलकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर महिला अधिकारी दो सरकारी कर्मचारी और दो निजी दलालों के साथ दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच वाहनों से अवैध वसूली करती हुई स्पॉट की गई। सरकारी खजाने को चूना लगाकर महिला अधिकारी वर्दी की आड़ में कर रही काली कमाई को निजी दलाल किशोर कुमार शिवनकर के फोन पे नंबर पर जमा करवा रही थी जो वसूली के वक्त उनके साथ वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा नाम का दलाल भी महिला कर्मचारी के साथ वसूली में शामिल दिखाई दिया।1