logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नॉर्थ जोन में “कॉप ऑफ द मंथ” से पुलिसकर्मियों का सम्मान नॉर्थ जोन में “कॉप ऑफ द मंथ” से पुलिसकर्मियों का सम्मान रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर की पहल पर नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। यह पहल पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत हर माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है, ताकि अन्य कर्मचारी भी प्रेरित हो सकें। अप्रैल 2026 के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चयनित पुलिसकर्मियों में थाना गुढ़ियारी के निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर, उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम और आरक्षक सुदीप मिश्रा, थाना खम्हारडीह के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र कुमार ध्रुव और महिला प्रधान आरक्षक खेमिन साहू, थाना खमतराई के आरक्षक ताराचंद दीवान, थाना उरला के आरक्षक नरेश प्रधान तथा थाना पंडरी की महिला प्रधान आरक्षक कांती देवी गायकवाड़ शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराध नियंत्रण, आरोपियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सहायता में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है। डीसीपी श्री मयंक गुर्जर ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

4 hrs ago
user_PRINSU PANDEY
PRINSU PANDEY
Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
4 hrs ago
1bfeb8e0-d535-402f-b048-092b44e38378

नॉर्थ जोन में “कॉप ऑफ द मंथ” से पुलिसकर्मियों का सम्मान नॉर्थ जोन में “कॉप ऑफ द मंथ” से पुलिसकर्मियों का सम्मान रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर की पहल पर नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। यह पहल पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत हर माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है, ताकि अन्य कर्मचारी भी प्रेरित हो सकें। अप्रैल 2026 के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चयनित पुलिसकर्मियों में थाना गुढ़ियारी के निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर, उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम और आरक्षक सुदीप मिश्रा, थाना खम्हारडीह के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र कुमार ध्रुव और महिला प्रधान आरक्षक खेमिन साहू, थाना खमतराई के आरक्षक ताराचंद दीवान, थाना उरला के आरक्षक नरेश प्रधान तथा थाना पंडरी की महिला प्रधान आरक्षक कांती देवी गायकवाड़ शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराध नियंत्रण, आरोपियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सहायता में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है। डीसीपी श्री मयंक गुर्जर ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: चार किशोर सवार, एक की मौत, तीन घायल* सारंगढ़/बिलाईगढ़। ग्राम सुरगुली धनसीर से सुरगुली जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिदार सिंह सिदार के कुएं के पास आम के पेड़ के निकट तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में चार किशोर सवार थे—संजू केवट (16), खिलेश केवट (17), खिलेश्वर सिदार (15) और दिनेश सिदार (17)। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे की ओर मुड़ते हुए कुएं के पास जा पलटा। हादसा इतना गंभीर था कि संजू केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर का चालक खिलेश्वर सिदार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    2
    *तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: चार किशोर सवार, एक की मौत, तीन घायल* 
सारंगढ़/बिलाईगढ़। ग्राम सुरगुली धनसीर से सुरगुली जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिदार सिंह सिदार के कुएं के पास आम के पेड़ के निकट तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में चार किशोर सवार थे—संजू केवट (16), खिलेश केवट (17), खिलेश्वर सिदार (15) और दिनेश सिदार (17)। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे की ओर मुड़ते हुए कुएं के पास जा पलटा।
हादसा इतना गंभीर था कि संजू केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर का चालक खिलेश्वर सिदार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
    1
    केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया। #MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया।
#MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    1 hr ago
  • ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट
    1
    ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा।
आगे उपडेट
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बोदरी मे आयोजीत शोभा यात्रा का बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत एवं सामिल हुवे बेलतरा विधायक गुरु बुधवार की रात 10:23 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार भगवान् परशुराम जयंती के उपलक्ष्य मे बुधवार की रात नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित शोभा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभा यात्रा का स्वागत कर शास्त्र और शस्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया गया, सभी भक्तगणों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसाद वितरण किया और वरिष्ठ विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श हमें समाज की सेवा व रक्षा की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका बोदरी के पार्षदगण, बोदरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बोदरी मे आयोजीत शोभा यात्रा का बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत एवं सामिल हुवे बेलतरा विधायक 
गुरु बुधवार की रात 10:23 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 
भगवान् परशुराम जयंती के उपलक्ष्य मे बुधवार की रात नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित शोभा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभा यात्रा का स्वागत कर शास्त्र और शस्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया गया, सभी भक्तगणों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसाद वितरण किया और वरिष्ठ विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श हमें समाज की सेवा व रक्षा की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका बोदरी के पार्षदगण, बोदरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • कबीरधाम: कबीरधाम पुलिस ने अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए मैच के हर ओवर पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
    1
    कबीरधाम: कबीरधाम पुलिस ने अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए मैच के हर ओवर पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।
पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार 
केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया।
पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल। नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल।
नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में हुए इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की प्रक्रियाओं—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में तकनीकी त्रुटियों को खत्म कर अभियोजन को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून का फायदा उठाकर बच न सकें। #NDPSAct #PoliceTraining #Bilaspur #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNews
    1
    बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में हुए इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की प्रक्रियाओं—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में तकनीकी त्रुटियों को खत्म कर अभियोजन को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून का फायदा उठाकर बच न सकें।
#NDPSAct #PoliceTraining #Bilaspur #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.