Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी पारिवारिक विवाद से परेशान एक व्यक्ति फांसी पर लटक कर दी जान! जानकारी के अनुसार चक सैयद अलीपुर गांव निवासी परशु लाल पुत्र जवाहर लाल के घर मे कर्ज को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था!
चंद्र दीप सिंह
कौशाम्बी पारिवारिक विवाद से परेशान एक व्यक्ति फांसी पर लटक कर दी जान! जानकारी के अनुसार चक सैयद अलीपुर गांव निवासी परशु लाल पुत्र जवाहर लाल के घर मे कर्ज को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेजा तहसील अंतर्गत मांडा थाना दिघिया चौकी अंतर्गत सराय खुर्द में स्कूली बच्चे का हुआ दिनदहाड़े अपरहण पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।प्राप्त जानकारी अनुसार प्रकाश शर्मा का पुत्र प्रतीक शर्मा उम्र 7 वर्ष निवासी सराय खुर्द का लड़का गुलाब पत्ती इंटरमीडिएट कॉलेज अकोढा में कक्षा एलकेजी का छात्र है सुबह स्कूल पढ़ने के लिए निकला जब 2:30 बजे छुट्टी हुई तो ड्राइवर छोड़ने घर पहुंचा घर के बाहर ही बच्चों का दादा खड़े थे तभी ड्राइवर ने लड़के को उतार दिया उसके बाद बगल में ही चार पहिया वाहन खड़ी थी पता पूछते पूछते ही बच्चे को हाथ छुड़ाकर गाड़ी में भर कर भाग निकले आनन फानन में परिजन मांडा थाना पर सूचना दिया मांडा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे ।सूचना पर एसीपी मौके पहुंचकर रास्ते में लगे सीसीटीवी की खंगाला गया। सीसीटीवी में अल्टो गाड़ी हुआ कैद। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार में हैप्पी हिल्स फुटवियर की दुकान का उद्घाटन सुंदरकांड पाठ के आयोजनके साथ किया गया के साथ होली मिलन का भी आयोजन किया गया जिसमें गांव के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन सुनीत कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। वही सुंदरकांड पाठ के आयोजन में प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा भव्य तरीके से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसको लेकर लोगों ने काफी तारीफ की। यह आयोजन भगवान जिला इंटर कॉलेज के बगल किया गया। पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार के फैंसी हिल्स फुटवियर छूट के साथ उचित मूल्य पर सभी के लिए उपलब्ध है।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की उठी मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के खौर गांव में बने अंधे (यू-टर्न) मोड़ पर पूर्व में हो चुके हादसों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों ने यहां शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधे मोड़ पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन पूरी तरह दिखाई नहीं देते। इसी कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसे हैं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा है। बताया गया कि भटौती पहाड़ी से निकलने वाले ओवरलोड डंपर दिन-रात तेज गति से गुजरते रहते हैं। सड़क के एक तरफ तालाब और दूसरी ओर रिहायशी मकान होने से स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण श्रीकांत यादव, अमित सिंह, जयराम यादव, विष्णु कुमार और राजू कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से अंधे मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा ओवरलोड वाहनों की गति पर नियंत्रण कराने की मांग की है।1
- बारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। मौके पर मौजूद एडीएम आपूर्ति विजय कुमार ने अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर सफाई दी, लेकिन फरियादियों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई और समाधान दिवस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।1
- धनूपुर प्रयागराज। केवला प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट प्रयागराज के धनपुर क्षेत्र स्थित कौड़ी गांव में शुक्रवार को होली मिलन समारोह के अवसर पर एक शानदार जवाबी बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जौनपुर के लोकगीत गायक कलाकार महेंद्र बच्चन और आजमगढ़ की उजाला यादव ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी माली सैनी समाज द्वारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने बिरहा का भरपूर आनंद लिया। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माली सैनी सेवा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रेश पुष्कर और समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज यादव सेठ ने की। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिरहा लोकगीत परंपरा को पुनर्जीवित करना है, जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। मुख्य अतिथियों ने भी बिरहा को ज्ञानवर्धक बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।4
- Post by Raju Yadav1
- Post by चंद्र दीप सिंह1