logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व पर्यटन दिवस पर हिल स्टेशन कौसानी होटल एसोसिएशन ने लिया आतिथ्य संकल्प. विश्व पर्यटन दिवस पर हिल स्टेशन कौसानी होटल एसोसिएशन ने लिया पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मशहूर हिल स्टेशन कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में ‘कौसानी पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प’ लिया। होटल व्यवसायियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिमालय की गरिमा व संस्कृति के सम्मान, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा तथा स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनय तिवारी सहित एसोसिएशन के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने कहा कि कौसानी को स्वच्छ, सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रकृति-आधारित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए होटल व्यवसायियों, स्थानीय समुदाय और पर्यटकों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि कौसानी की पहचान केवल हिमालयी दृश्यों से नहीं, बल्कि इसकी संस्कृति, प्रकृति और आतिथ्य परंपरा से भी है, जिसे संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रिपोर्ट - जगदीश पाण्डेय...... ✍️

21 hrs ago
user_Jc pandey
Jc pandey
गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
21 hrs ago

विश्व पर्यटन दिवस पर हिल स्टेशन कौसानी होटल एसोसिएशन ने लिया आतिथ्य संकल्प. विश्व पर्यटन दिवस पर हिल स्टेशन कौसानी होटल एसोसिएशन ने लिया पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मशहूर हिल स्टेशन कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में ‘कौसानी पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प’ लिया। होटल व्यवसायियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिमालय की गरिमा व संस्कृति के सम्मान, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा तथा स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनय तिवारी सहित एसोसिएशन के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने कहा कि कौसानी को स्वच्छ, सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रकृति-आधारित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए होटल व्यवसायियों, स्थानीय समुदाय और पर्यटकों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि कौसानी की पहचान केवल हिमालयी दृश्यों से नहीं, बल्कि इसकी संस्कृति, प्रकृति और आतिथ्य परंपरा से भी है, जिसे संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रिपोर्ट - जगदीश पाण्डेय...... ✍️

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कुमाऊँ विवि छात्र महासंघ चुनाव की घोषणा; 1 अक्टूबर को ही मतदान, नतीजे और शपथ ग्रहण नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी प्रो० मनोज कुमार आर्या और डीएसडब्ल्यू प्रो० संजय पन्त के अनुसार, 6 मुख्य पदों के लिए आगामी 1 अक्टूबर 2026 को नैनीताल के हरमिटेज भवन में मतदान होगा। इस चुनाव में केवल पूर्व निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) ही भाग ले सकेंगे।चुनाव में लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन होगा। प्रत्याशियों के लिए एक बार चुनाव लड़ने का नियम, ₹100 का शपथ पत्र और ₹1,200 नामांकन व जमानत शुल्क तय है। खास बात यह है कि 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होकर, दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान, फिर शाम 4 बजे से मतगणना, परिणाम और शपथ ग्रहण की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी।
    1
    कुमाऊँ विवि छात्र महासंघ चुनाव की घोषणा; 1 अक्टूबर को ही मतदान, नतीजे और शपथ ग्रहण
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी प्रो० मनोज कुमार आर्या और डीएसडब्ल्यू प्रो० संजय पन्त के अनुसार, 6 मुख्य पदों के लिए आगामी 1 अक्टूबर 2026 को नैनीताल के हरमिटेज भवन में मतदान होगा। इस चुनाव में केवल पूर्व निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) ही भाग ले सकेंगे।चुनाव में लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन होगा। प्रत्याशियों के लिए एक बार चुनाव लड़ने का नियम, ₹100 का शपथ पत्र और ₹1,200 नामांकन व जमानत शुल्क तय है। खास बात यह है कि 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होकर, दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान, फिर शाम 4 बजे से मतगणना, परिणाम और शपथ ग्रहण की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • बारिश में दो पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्तपाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास पाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास दो जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा किमाड, रीठाखाल, गागर के लिए बनी किमाड़खोला पेयजल लाइन भी किमाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से किमाड़,रीठाखाल,गागर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र में फिलहाल बारिश भी जारी है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
    4
    बारिश में दो पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्तपाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह  क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास
पाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह  क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास दो जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा किमाड, रीठाखाल, गागर के लिए बनी किमाड़खोला पेयजल लाइन भी किमाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से किमाड़,रीठाखाल,गागर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र में फिलहाल बारिश भी जारी है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
    user_Kheemanand upadhayay
    Kheemanand upadhayay
    Pati, Champawat•
    21 hrs ago
  • विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
    1
    विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • महारैली में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शन कारियों को दिलाया भरोसा, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण। 15 हजार की महारैली के बाद सरकार का हस्तक्षेप, कैड़ा ने दिया समाधान का भरोसा हल्द्वानी -:बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 44वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार बारिश के बावजूद करीब 15 हजार ग्रामीणों ने महारैली निकालकर लालकुआं तहसील की ओर कूच किया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भेजा। कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आंदोलनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान बिंदुखत्ता के मामले को कैबिनेट में लाकर समाधान निकालने का भरोसा दिया है। कैड़ा ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पर भरोसा रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से भी ग्रामीणों के समक्ष फोन पर वार्ता की और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले जनता इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित जनसभा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव के दर्जे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा परीक्षण के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजे जाने पर सवाल उठाया। आंदोलन के समर्थन में काररोड और घोड़ानाला बाजार बंद रहे। महारैली में महिलाएं, युवा, पूर्व सैनिक, छात्र नेता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। अब ग्रामीणों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और कैबिनेट में मामले को रखे जाने पर टिकी हैं।
    1
    महारैली में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शन कारियों को दिलाया भरोसा, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण।
15 हजार की महारैली के बाद सरकार का हस्तक्षेप, कैड़ा ने दिया समाधान का भरोसा
हल्द्वानी -:बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 44वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार बारिश के बावजूद करीब 15 हजार ग्रामीणों ने महारैली निकालकर लालकुआं तहसील की ओर कूच किया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भेजा।
कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आंदोलनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान बिंदुखत्ता के मामले को कैबिनेट में लाकर समाधान निकालने का भरोसा दिया है। कैड़ा ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पर भरोसा रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से भी ग्रामीणों के समक्ष फोन पर वार्ता की और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इससे पहले जनता इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित जनसभा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव के दर्जे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा परीक्षण के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजे जाने पर सवाल उठाया।
आंदोलन के समर्थन में काररोड और घोड़ानाला बाजार बंद रहे। महारैली में महिलाएं, युवा, पूर्व सैनिक, छात्र नेता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। अब ग्रामीणों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और कैबिनेट में मामले को रखे जाने पर टिकी हैं।
    user_Op Agnihotri
    Op Agnihotri
    हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग में पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात, टीमों ने तत्काल पहुंचकर हटाए पेड़ चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। रविवार 27 सितंबर को फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु कराया। फोर्ती और बाराकोट रोड पर पेड़ गिरने की सूचना डीसीआर और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों स्थानों पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं, सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास भी सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को काटा और जेसीबी की मदद से उसके टुकड़ों को सड़क से हटाया। तीनों स्थानों पर फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से बाधित यातायात को बहाल किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। चम्पावत पुलिस की अपील: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    4
    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु
फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग में पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात, टीमों ने तत्काल पहुंचकर हटाए पेड़
चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। रविवार 27 सितंबर को फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु कराया।
फोर्ती और बाराकोट रोड पर पेड़ गिरने की सूचना डीसीआर और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों स्थानों पर यातायात सुचारु हो गया।
वहीं, सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास भी सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को काटा और जेसीबी की मदद से उसके टुकड़ों को सड़क से हटाया।
तीनों स्थानों पर फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से बाधित यातायात को बहाल किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
चम्पावत पुलिस की अपील: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 सितंबर मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश
छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाजपुर पुलिस मुस्तैद, कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 सितंबर मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • मंत्री जी ने मारा थप्पड़, थप्पड़ की गूंज अब सुनाई देने लगी पूरे देश में मंत्री जी ने मारा थप्पड़, थप्पड़ की गूंज अब सुनाई देने लगी पूरे देश में । वीडियो देखें।
    1
    मंत्री जी ने मारा थप्पड़, थप्पड़ की गूंज अब सुनाई देने लगी पूरे देश में 
मंत्री जी ने मारा थप्पड़, थप्पड़ की गूंज अब सुनाई देने लगी पूरे देश में । वीडियो देखें।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • चंपावत में बनेगा खेल का मैदान ! 1.71 करोड़ से चारों ब्लॉकों में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सौगात चंपावत में बनेगा खेल का मैदान ! 1.71 करोड़ से चारों ब्लॉकों में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सौगात
    1
    चंपावत में बनेगा खेल का मैदान ! 1.71 करोड़ से चारों ब्लॉकों में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सौगात
चंपावत में बनेगा खेल का मैदान ! 1.71 करोड़ से चारों ब्लॉकों में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सौगात
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित चम्पावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तामली और मंच समेत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर घरों को आंशिक क्षति और जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
    1
    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित
चम्पावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
तामली और मंच समेत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर घरों को आंशिक क्षति और जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.