logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों ने समय रहते पाया काबू राजपुर कस्बे के समीप बेहटा गांव में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। किसान शिव मेहता ने बताया कि बाड़े में मवेशियों के लिए चार ट्रॉली चारा एकत्र कर रखा था। आग की लपटों से बाड़ा घिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास रखी मक्का की फसल बच गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए उपखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध कराने की मांग की।

2 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
2 hrs ago

राजपुर में बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों ने समय रहते पाया काबू राजपुर कस्बे के समीप बेहटा गांव में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। किसान शिव मेहता ने बताया कि बाड़े में मवेशियों के लिए चार ट्रॉली चारा एकत्र कर रखा था। आग की लपटों से बाड़ा घिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास रखी मक्का की फसल बच गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए उपखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध कराने की मांग की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजपुर में बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों ने समय रहते पाया काबू राजपुर कस्बे के समीप बेहटा गांव में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। किसान शिव मेहता ने बताया कि बाड़े में मवेशियों के लिए चार ट्रॉली चारा एकत्र कर रखा था। आग की लपटों से बाड़ा घिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास रखी मक्का की फसल बच गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए उपखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    राजपुर में बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों ने समय रहते पाया काबू

राजपुर कस्बे के समीप बेहटा गांव में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। किसान शिव मेहता ने बताया कि बाड़े में मवेशियों के लिए चार ट्रॉली चारा एकत्र कर रखा था। आग की लपटों से बाड़ा घिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास रखी मक्का की फसल बच गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए उपखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ग्वालियर के हाई केयर क्लीनिक में मोबाइल ब्लास्ट होने से मचा हंगामा देखिए सीसीटीवी कैद कैमरा वीडियो फोटोज
    1
    ग्वालियर के हाई केयर क्लीनिक में मोबाइल ब्लास्ट होने से मचा हंगामा देखिए सीसीटीवी कैद कैमरा वीडियो फोटोज
    user_Rajendra Jatav
    Rajendra Jatav
    Govarda Khurd•
    21 hrs ago
  • पोहरी नगर परिषद के पार्क मै लगी घटिया सामग्री जनता के सपने का हुआ खून। पोहरी नगर परिषद के लाखों रुपए की लागत से बने पार्क मै टूटी हुई जाली ओर घटिया रैलिंग असली गुणवत्ता को दर्शा रही है लोगे के भरोसे पर पानी फेरा जिम्मेदारों ने।
    1
    पोहरी नगर परिषद के पार्क मै लगी घटिया सामग्री जनता के सपने का हुआ खून।
पोहरी नगर परिषद के लाखों रुपए की लागत से बने पार्क मै टूटी हुई जाली ओर घटिया रैलिंग असली गुणवत्ता को दर्शा रही है लोगे के भरोसे पर पानी फेरा जिम्मेदारों ने।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • शिवपुरी जिले की खोड़ उपतहसील में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा और विधायक देवेंद्र जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बीपीएल कार्ड, राशन, पेंशन और नामांतरण सहित कई मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों के बीपीएल सूची में नाम जोड़े गए और जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की आधार कार्ड संबंधी समस्या भी हल की गई।
    1
    शिवपुरी जिले की खोड़ उपतहसील में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा और विधायक देवेंद्र जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बीपीएल कार्ड, राशन, पेंशन और नामांतरण सहित कई मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों के बीपीएल सूची में नाम जोड़े गए और जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की आधार कार्ड संबंधी समस्या भी हल की गई।
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भौंती पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 261/2026 में फरियादी के लड़के सतेन्द्र लोधी की हत्या करने बाले तीन आरोपियों को तुरंत कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर0डी0 प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस द्वारा सुरेश जाटव की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 03.11.2026 को फरियादी बृगभान लोधी पुत्र बाघराज लोधी उम्र 55 साल नि0 ग्राम भौंती मजरा हम्मीरपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण मनोज लोधी, वीर सिंह लोधी, इंद्रपाल लोधी ने फरियादी के लङके सतेन्द्र लोधी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप0क्र0 361/26 धारा 103 (1), 126(2),296(a),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गयी। दिनांक 03.11.2026 को प्रकरण के तीनों आरोपीगण 01. मनोज पुत्र सरुराम लोधी उम्र 38 साल 02. इंद्रपाल पिता नाथूराम लोधी उम्र 38 साल, 03. वीर सिंह पिता सरुराम लोधी उम्र 40 साल नि0गण ग्राम नबलपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार किये गये आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
    1
    भौंती पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 261/2026 में फरियादी के लड़के सतेन्द्र लोधी की हत्या करने बाले तीन आरोपियों को तुरंत कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया  के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर0डी0 प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस द्वारा सुरेश जाटव की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 03.11.2026 को फरियादी बृगभान लोधी पुत्र बाघराज लोधी उम्र 55 साल नि0 ग्राम भौंती मजरा हम्मीरपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण मनोज लोधी, वीर सिंह लोधी, इंद्रपाल लोधी ने फरियादी के लङके सतेन्द्र लोधी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप0क्र0 361/26 धारा 103 (1), 126(2),296(a),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गयी। दिनांक 03.11.2026 को प्रकरण के तीनों आरोपीगण 01. मनोज पुत्र सरुराम लोधी उम्र 38 साल 02. इंद्रपाल पिता नाथूराम लोधी उम्र 38 साल, 03. वीर सिंह पिता सरुराम लोधी उम्र 40 साल नि0गण ग्राम नबलपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार किये गये आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए हिमाचली मिश्रा का संघर्ष जारी, ब्राह्मण समाज ने दिया साथ निभाने का भरोसा शिवपुरी। गौमाता के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हिमाचली मिश्रा का संकल्प लगातार जारी है। मूल रूप से ग्वालियर निवासी हिमाचली मिश्रा ने गौमाता के हित में आवाज बुलंद करते हुए लंबे समय तक ग्वालियर में संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष के दौरान उनका स्थानांतरण शिवपुरी कर दिया गया, लेकिन स्थान परिवर्तन भी उनके संकल्प और हौसले को कमजोर नहीं कर सका। शिवपुरी पहुंचने के बाद भी उन्होंने गौमाता के हित में अपनी आवाज उठाना जारी रखा है। हिमाचली मिश्रा के संघर्ष और गौमाता के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके प्रयासों का समर्थन किया। समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर उनके संकल्प में सहभागी बनने तथा हर परिस्थिति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समाजजनों का कहना था कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और न्याय से जुड़ा विषय केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान हिमाचली मिश्रा के संघर्ष की सराहना करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी सकारात्मक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और सामाजिक एकता आवश्यक है। गौमाता के हित में उठाई जा रही आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन ने भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। हिमाचली मिश्रा ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गौमाता के हित और न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। समाज के लोगों का मिला समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे इस प्रयास में वे हिमाचली मिश्रा का हर संभव सहयोग करेंगे। साथ देने में उपस्थित पदाधिकारी के नाम पंडित राम प्रकाश शर्मा पंडित कुंज बिहारी पाराशर पंडित कैलाश भार्गव पंडित ओमप्रकाश शर्मा पंडित राजेंद्र पांडे पंडित एनपी अवस्थी पंडित रामसेवक गोंड पंडित हरगोविंद शर्मा पंडित विनोद शास्त्री पंडित बालमुकुंद पुरोहित पंडित राजकुमार शर्मा पत्रकार स्वदेश पंडित गजानन शर्मा उपस्थित रहे
    1
    गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए हिमाचली मिश्रा का संघर्ष जारी, ब्राह्मण समाज ने दिया साथ निभाने का भरोसा


शिवपुरी। गौमाता के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हिमाचली मिश्रा का संकल्प लगातार जारी है। मूल रूप से ग्वालियर निवासी हिमाचली मिश्रा ने गौमाता के हित में आवाज बुलंद करते हुए लंबे समय तक ग्वालियर में संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष के दौरान उनका स्थानांतरण शिवपुरी कर दिया गया, लेकिन स्थान परिवर्तन भी उनके संकल्प और हौसले को कमजोर नहीं कर सका। शिवपुरी पहुंचने के बाद भी उन्होंने गौमाता के हित में अपनी आवाज उठाना जारी रखा है।
हिमाचली मिश्रा के संघर्ष और गौमाता के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके प्रयासों का समर्थन किया। समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर उनके संकल्प में सहभागी बनने तथा हर परिस्थिति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समाजजनों का कहना था कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और न्याय से जुड़ा विषय केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान हिमाचली मिश्रा के संघर्ष की सराहना करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी सकारात्मक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और सामाजिक एकता आवश्यक है। गौमाता के हित में उठाई जा रही आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन ने भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
हिमाचली मिश्रा ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गौमाता के हित और न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। समाज के लोगों का मिला समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे इस प्रयास में वे हिमाचली मिश्रा का हर संभव सहयोग करेंगे। साथ देने में उपस्थित पदाधिकारी के नाम पंडित राम प्रकाश शर्मा पंडित कुंज बिहारी पाराशर पंडित कैलाश भार्गव पंडित ओमप्रकाश शर्मा पंडित राजेंद्र पांडे पंडित एनपी अवस्थी पंडित रामसेवक गोंड पंडित हरगोविंद शर्मा पंडित विनोद शास्त्री पंडित बालमुकुंद पुरोहित पंडित राजकुमार शर्मा पत्रकार स्वदेश पंडित गजानन शर्मा उपस्थित रहे
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी सख्त कार्रवाई के निर्देश देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: शहीद दिलीप पुरी की पत्नी को SI पद, परिवार को 1 करोड़ की सहायता मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक; ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी सख्त कार्रवाई के निर्देश, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान वीर बलिदानी थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत के मामले में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद दिलीप पुरी की धर्मपत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में देवास की दुखद घटना, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अवैध शराब कारोबार, ड्रग्स माफिया और आगामी दीपावली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। शहीद के परिवार को एक करोड़ की सहायता, पत्नी को SI पद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अवैध शराब पकड़ने के दौरान अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले पुलिस जवान और उनके परिवार के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने वीर बलिदानी दिलीप पुरी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को गौरवपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को संबल देने के लिए उनकी धर्मपत्नी को SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवार को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबार पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2029 तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स और संगठित अपराधों के खिलाफ मजबूत तंत्र तैयार कर पूरी ताकत से कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के परिवहन और भंडारण के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक साथ सख्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पांच जिलों में फैले शराब तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई मुख्यमंत्री ने बताया कि देवास की घटना के संबंध में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच जिलों में फैले अवैध शराब कारोबार से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, अवैध शराब कारोबार के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। जांच में वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अप्पू रावत, निवासी आलीराजपुर, और वाहन उपलब्ध कराने वाले किरण सिंह चंदोड, निवासी आलीराजपुर, की भूमिका सामने आई है। केरल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस जिले से अवैध शराब रवाना हुई थी, वहां के सहायक जिला अधिकारी अमर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा है। दीपावली पर सुरक्षा और खतरनाक पटाखों से बचने की अपील मुख्यमंत्री ने आगामी दीपावली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और विस्फोटक सामग्री से मानव जीवन को होने वाले खतरों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखें। विशेष रूप से कार्बाइड और अन्य खतरनाक विस्फोटक पटाखों से गंभीर दुर्घटनाओं और आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।
    1
    ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी सख्त कार्रवाई के निर्देश
देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: शहीद दिलीप पुरी की पत्नी को SI पद, परिवार को 1 करोड़ की सहायता
मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक; ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी सख्त कार्रवाई के निर्देश, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान वीर बलिदानी थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत के मामले में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद दिलीप पुरी की धर्मपत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में देवास की दुखद घटना, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अवैध शराब कारोबार, ड्रग्स माफिया और आगामी दीपावली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
शहीद के परिवार को एक करोड़ की सहायता, पत्नी को SI पद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अवैध शराब पकड़ने के दौरान अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले पुलिस जवान और उनके परिवार के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने वीर बलिदानी दिलीप पुरी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को गौरवपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को संबल देने के लिए उनकी धर्मपत्नी को SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवार को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ड्रग्स माफिया और अवैध शराब कारोबार पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2029 तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स और संगठित अपराधों के खिलाफ मजबूत तंत्र तैयार कर पूरी ताकत से कार्रवाई की जाए।
अवैध शराब के परिवहन और भंडारण के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक साथ सख्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पांच जिलों में फैले शराब तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने बताया कि देवास की घटना के संबंध में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच जिलों में फैले अवैध शराब कारोबार से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, अवैध शराब कारोबार के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। जांच में वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अप्पू रावत, निवासी आलीराजपुर, और वाहन उपलब्ध कराने वाले किरण सिंह चंदोड, निवासी आलीराजपुर, की भूमिका सामने आई है। केरल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
जिस जिले से अवैध शराब रवाना हुई थी, वहां के सहायक जिला अधिकारी अमर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा है।
दीपावली पर सुरक्षा और खतरनाक पटाखों से बचने की अपील
मुख्यमंत्री ने आगामी दीपावली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और विस्फोटक सामग्री से मानव जीवन को होने वाले खतरों की समीक्षा की।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखें। विशेष रूप से कार्बाइड और अन्य खतरनाक विस्फोटक पटाखों से गंभीर दुर्घटनाओं और आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर दुकानें बंद, व्यापारियों में नाराजगी पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में आने का हवाला देकर बस स्टैंड और अस्पताल रोड की दुकानें बंद करवाने से व्यापारियों में नाराजगी है। दीपावली से पहले कारोबार प्रभावित होने पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम ऋतुराज शर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के दौरान अस्पताल रोड की दुकानें खुली रखने की मांग की। एसडीएम ने उनकी मांग जिला अधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार निर्णय लेने की बात कही।
    1
    मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर दुकानें बंद, व्यापारियों में नाराजगी


पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में आने का हवाला देकर बस स्टैंड और अस्पताल रोड की दुकानें बंद करवाने से व्यापारियों में नाराजगी है। दीपावली से पहले कारोबार प्रभावित होने पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम ऋतुराज शर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के दौरान अस्पताल रोड की दुकानें खुली रखने की मांग की। एसडीएम ने उनकी मांग जिला अधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार निर्णय लेने की बात कही।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.