Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर के हाई केयर क्लीनिक में मोबाइल ब्लास्ट होने से मचा हंगामा देखिए सीसीटीवी कैद कैमरा वीडियो फोटोज
Rajendra Jatav
ग्वालियर के हाई केयर क्लीनिक में मोबाइल ब्लास्ट होने से मचा हंगामा देखिए सीसीटीवी कैद कैमरा वीडियो फोटोज
More news from Govarda Khurd and nearby areas
- ग्वालियर के हाई केयर क्लीनिक में मोबाइल ब्लास्ट होने से मचा हंगामा देखिए सीसीटीवी कैद कैमरा वीडियो फोटोज1
- राजपुर में बाड़े में लगी आग, ग्रामीणों ने समय रहते पाया काबू राजपुर कस्बे के समीप बेहटा गांव में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। किसान शिव मेहता ने बताया कि बाड़े में मवेशियों के लिए चार ट्रॉली चारा एकत्र कर रखा था। आग की लपटों से बाड़ा घिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास रखी मक्का की फसल बच गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए उपखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध कराने की मांग की।1
- पोहरी नगर परिषद के पार्क मै लगी घटिया सामग्री जनता के सपने का हुआ खून। पोहरी नगर परिषद के लाखों रुपए की लागत से बने पार्क मै टूटी हुई जाली ओर घटिया रैलिंग असली गुणवत्ता को दर्शा रही है लोगे के भरोसे पर पानी फेरा जिम्मेदारों ने।1
- जेपी शर्मा *_ब्रेकिंग श्योपुर:_* *सत्ता की अकड़ दरकिनार, फुटपाथ पर 'विधायक जी' का बाज़ार! 🪔✨* श्योपुर: दीपावली की जगमगाहट के बीच श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का बेहद जेपी शर्मा *_ब्रेकिंग श्योपुर:_* *सत्ता की अकड़ दरकिनार, फुटपाथ पर 'विधायक जी' का बाज़ार! 🪔✨* श्योपुर: दीपावली की जगमगाहट के बीच श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का बेहद अनोखा अंदाज़ देखने को मिला! VIP कल्चर और सत्ता का रुतबा छोड़कर विधायक जी खुद फुटपाथ पर ज़मीन पर बैठकर मिट्टी के दीये और कलश बेचते नज़र आए। रोशनी के इस पावन पर्व पर उन्होंने आम जनता को एक बड़ा और खूबसूरत संदेश दिया: "स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ — माटी के दीयों से अपनों के घर भी रोशन बनाओ!" 🌾🪔 लोकल कुम्हारों और स्वदेशी कारीगरों का हौसला बढ़ाते विधायक बाबू जंडेल का यह सादगी भरा अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनके इस जज़्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं।1
- 🏰 16 Vlogs | भोपाल के कलावती महल की ऐतिहासिक तोप दर्शन ❤️🙏 नमस्कार दोस्तों! 🙏 आज के 16वें व्लॉग में भोपाल, मध्य प्रदेश के कलावती महल में घूमने का शानदार अनुभव देखने को मिला। यहाँ महल की खूबसूरत पुरानी इमारत और रखी हुई ऐतिहासिक तोप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पुरानी धरोहरों को देखना और उनके बारे में जानना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। ❤️ आप सभी का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आप सभी को राम-राम! 🙏 वीडियो अच्छा लगे तो लाइक, शेयर और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। ❤️ #16Vlogs #Bhopal #KalawatiMahal #भोपाल #कलावतीमहल #ऐतिहासिकतोप #MadhyaPradesh #Sheopur #BalluTeaStall #बल्लूटीस्टॉल #YouTubeVlogs1
- भौंती पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 261/2026 में फरियादी के लड़के सतेन्द्र लोधी की हत्या करने बाले तीन आरोपियों को तुरंत कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर0डी0 प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस द्वारा सुरेश जाटव की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 03.11.2026 को फरियादी बृगभान लोधी पुत्र बाघराज लोधी उम्र 55 साल नि0 ग्राम भौंती मजरा हम्मीरपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण मनोज लोधी, वीर सिंह लोधी, इंद्रपाल लोधी ने फरियादी के लङके सतेन्द्र लोधी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप0क्र0 361/26 धारा 103 (1), 126(2),296(a),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गयी। दिनांक 03.11.2026 को प्रकरण के तीनों आरोपीगण 01. मनोज पुत्र सरुराम लोधी उम्र 38 साल 02. इंद्रपाल पिता नाथूराम लोधी उम्र 38 साल, 03. वीर सिंह पिता सरुराम लोधी उम्र 40 साल नि0गण ग्राम नबलपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार किये गये आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।1
- गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए हिमाचली मिश्रा का संघर्ष जारी, ब्राह्मण समाज ने दिया साथ निभाने का भरोसा शिवपुरी। गौमाता के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हिमाचली मिश्रा का संकल्प लगातार जारी है। मूल रूप से ग्वालियर निवासी हिमाचली मिश्रा ने गौमाता के हित में आवाज बुलंद करते हुए लंबे समय तक ग्वालियर में संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष के दौरान उनका स्थानांतरण शिवपुरी कर दिया गया, लेकिन स्थान परिवर्तन भी उनके संकल्प और हौसले को कमजोर नहीं कर सका। शिवपुरी पहुंचने के बाद भी उन्होंने गौमाता के हित में अपनी आवाज उठाना जारी रखा है। हिमाचली मिश्रा के संघर्ष और गौमाता के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके प्रयासों का समर्थन किया। समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर उनके संकल्प में सहभागी बनने तथा हर परिस्थिति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समाजजनों का कहना था कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और न्याय से जुड़ा विषय केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान हिमाचली मिश्रा के संघर्ष की सराहना करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी सकारात्मक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और सामाजिक एकता आवश्यक है। गौमाता के हित में उठाई जा रही आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन ने भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। हिमाचली मिश्रा ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गौमाता के हित और न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। समाज के लोगों का मिला समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे इस प्रयास में वे हिमाचली मिश्रा का हर संभव सहयोग करेंगे। साथ देने में उपस्थित पदाधिकारी के नाम पंडित राम प्रकाश शर्मा पंडित कुंज बिहारी पाराशर पंडित कैलाश भार्गव पंडित ओमप्रकाश शर्मा पंडित राजेंद्र पांडे पंडित एनपी अवस्थी पंडित रामसेवक गोंड पंडित हरगोविंद शर्मा पंडित विनोद शास्त्री पंडित बालमुकुंद पुरोहित पंडित राजकुमार शर्मा पत्रकार स्वदेश पंडित गजानन शर्मा उपस्थित रहे1
- मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर दुकानें बंद, व्यापारियों में नाराजगी पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में आने का हवाला देकर बस स्टैंड और अस्पताल रोड की दुकानें बंद करवाने से व्यापारियों में नाराजगी है। दीपावली से पहले कारोबार प्रभावित होने पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम ऋतुराज शर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के दौरान अस्पताल रोड की दुकानें खुली रखने की मांग की। एसडीएम ने उनकी मांग जिला अधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार निर्णय लेने की बात कही।1