logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sonipat News: Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ₹30 हजार से कम कीमत में आने वाला यह फोन यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देने का दावा करता है। जानिए Redmi Note 17 5G की कीमत, फीचर्स और खासियतें

17 hrs ago
user_Natural News
Natural News
Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
17 hrs ago

Sonipat News: Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ₹30 हजार से कम कीमत में आने वाला यह फोन यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देने का दावा करता है। जानिए Redmi Note 17 5G की कीमत, फीचर्स और खासियतें

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Sonipat News: Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ₹30 हजार से कम कीमत में आने वाला यह फोन यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देने का दावा करता है। जानिए Redmi Note 17 5G की कीमत, फीचर्स और खासियतें
    1
    Sonipat News: Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च
Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ₹30 हजार से कम कीमत में आने वाला यह फोन यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देने का दावा करता है। जानिए Redmi Note 17 5G की कीमत, फीचर्स और खासियतें
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • 18 फीट गहरे कुएं में समंदर जैसी उठ रहीं लहरें, भूकंप नहीं फिर क्यों कांप रहा पानी? मोरबी की घटना बनी पहेली
    1
    18 फीट गहरे कुएं में समंदर जैसी उठ रहीं लहरें, भूकंप नहीं फिर क्यों कांप रहा पानी? मोरबी की घटना बनी पहेली
    user_HTN24
    HTN24
    Kharkhoda, Sonipat•
    17 hrs ago
  • 17 अगस्त को देशभर में BMS का बड़ा आंदोलन, मजदूरों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी प्रेस विज्ञप्ति विषय: 17 अगस्त 2026 को भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन एवं 4 श्रम संहिताओं में संशोधन की मांग नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ BMS ने श्रमिक हितों की रक्षा के लिए 17 अगस्त 2026 को पूरे देश में "देशव्यापी आंदोलन" का ऐलान किया है। इस दिन BMS के कार्यकर्ता दिल्ली सहित देश सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। आंदोलन का मुख्य कारण: 4 नए लेबर कोड में मजदूर विरोधी प्रावधान केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पारित 4 श्रम संहिताओं पर BMS ने गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉ दीपेंद्र चाहर, महामंत्री, BMS दिल्ली प्रदेश ने कहा कि "Ease of Doing Business" के नाम पर मजदूरों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और यूनियन की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। जब तक मजदूरों के हितों की रक्षा नहीं होगी, तब तक BMS इन कोड का समर्थन नहीं कर सकता। BMS की प्रमुख आपत्तियां एवं मांगें 1. औद्योगिक संबंध संहिता 2020 को-ऑपरेटिव, पोर्ट, खदान, स्कूल, सरकारी कार्यालय को "उद्योग" में शामिल किया जाए। मूल वेतन को 50% तक सीमित करने से PF, ग्रेच्युटी कम होगी। सभी भत्ते वेतन में जोड़े जाएं। "कामगार" की वेतन सीमा 18,000 से बढ़ाकर 36,000 की जाए। यूनियन मान्यता के लिए 51% की शर्त हटाकर सबसे ज्यादा सदस्य वाली 4 यूनियनों को मान्यता दी जाए। छंटनी की सीमा 300 से घटाकर 100 की जाए। हड़ताल का 60 दिन का नोटिस सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं तक सीमित रहे। 2. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति संहिता 2020 फैक्ट्री की सीमा 10/20 से बढ़ाकर 20/40 नहीं की जाए। सफाई, सुरक्षा, कैंटीन को "कोर एक्टिविटी" से बाहर न किया जाए। ठेका श्रम कानून की सीमा 20 से 50 करने का विरोध। इसे 20 ही रखा जाए। BOCW फंड की परियोजना सीमा 10 लाख ही रहे। प्रवासी मजदूरों के लिए बेरोजगारी भत्ता वापस जोड़ा जाए। महिलाओं की रात्रि पाली के लिए सुरक्षा के स्पष्ट प्रावधान हों। 3. BMS की 10 सूत्रीय राष्ट्रीय मांगें न्यूनतम मजदूरी ₹30,000 प्रति माह की जाए। ESIC की वेतन सीमा ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 की जाए। EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 की जाए। बोनस गणना सीमा ₹7,000 से बढ़ाकर ₹18,000 और पात्रता ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 की जाए। EPS-95 पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 + DA + चिकित्सा योजना लागू हो। ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा ₹40 लाख की जाए। आशा, आंगनबाड़ी, मनरेगा सहित सभी योजना कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर नियमित वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए। सरकारी ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाए जाएं। पृष्ठभूमि BMS ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में बदलाव के कारण संगठित और असंगठित क्षेत्र का मजदूर संकट में है। इस आंदोलन में फैक्ट्री मजदूर, निर्माण मजदूर, किसान, महिला श्रमिक और योजना कर्मी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ दीपेंद्र चाहर ने सरकार से मांग की कि मजदूर विरोधी प्रावधानों को हटाकर ही श्रम संहिताओं को लागू किया जाए। अन्यथा BMS देशभर में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जारीकर्ता डॉ दीपेंद्र चाहर महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश #BMS #BhartiyaMazdoorSangh #भारतीयमजदूरसंघ #BMSAndolan #देशव्यापीआंदोलन #MazdoorAndolan #मजदूरआंदोलन #MazdoorHaq #मजदूरोंकेहक #LabourCode #LabourCodes #लेबरकोड #LabourRights #मजदूरअधिकार #MinimumWage #न्यूनतमवेतन #ESIC #EPF #EPS95 #Pension #Gratuity #EqualPay #समानकामसमानवेतन #ContractWorkers #ठेकाकर्मचारी #17August2026 #DelhiNews #Delhi #NewDelhi #WorkersProtest #TradeUnion #श्रमिक #श्रमिकअधिकार #सरकार #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #OpenChallenge24News
    1
    17 अगस्त को देशभर में BMS का बड़ा आंदोलन, मजदूरों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी
प्रेस विज्ञप्ति
विषय: 17 अगस्त 2026 को भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन एवं 4 श्रम संहिताओं में संशोधन की मांग
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ BMS ने श्रमिक हितों की रक्षा के लिए 17 अगस्त 2026 को पूरे देश में "देशव्यापी आंदोलन" का ऐलान किया है। इस दिन BMS के कार्यकर्ता दिल्ली सहित देश सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
आंदोलन का मुख्य कारण: 4 नए लेबर कोड में मजदूर विरोधी प्रावधान
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पारित 4 श्रम संहिताओं पर BMS ने गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉ दीपेंद्र चाहर, महामंत्री, BMS दिल्ली प्रदेश ने कहा कि "Ease of Doing Business" के नाम पर मजदूरों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और यूनियन की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।
जब तक मजदूरों के हितों की रक्षा नहीं होगी, तब तक BMS इन कोड का समर्थन नहीं कर सकता।
BMS की प्रमुख आपत्तियां एवं मांगें
1. औद्योगिक संबंध संहिता 2020
को-ऑपरेटिव, पोर्ट, खदान, स्कूल, सरकारी कार्यालय को "उद्योग" में शामिल किया जाए।
मूल वेतन को 50% तक सीमित करने से PF, ग्रेच्युटी कम होगी। सभी भत्ते वेतन में जोड़े जाएं।
"कामगार" की वेतन सीमा 18,000 से बढ़ाकर 36,000 की जाए।
यूनियन मान्यता के लिए 51% की शर्त हटाकर सबसे ज्यादा सदस्य वाली 4 यूनियनों को मान्यता दी जाए।
छंटनी की सीमा 300 से घटाकर 100 की जाए।
हड़ताल का 60 दिन का नोटिस सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं तक सीमित रहे।
2. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति संहिता 2020
फैक्ट्री की सीमा 10/20 से बढ़ाकर 20/40 नहीं की जाए।
सफाई, सुरक्षा, कैंटीन को "कोर एक्टिविटी" से बाहर न किया जाए।
ठेका श्रम कानून की सीमा 20 से 50 करने का विरोध। इसे 20 ही रखा जाए।
BOCW फंड की परियोजना सीमा 10 लाख ही रहे।
प्रवासी मजदूरों के लिए बेरोजगारी भत्ता वापस जोड़ा जाए।
महिलाओं की रात्रि पाली के लिए सुरक्षा के स्पष्ट प्रावधान हों।
3. BMS की 10 सूत्रीय राष्ट्रीय मांगें
न्यूनतम मजदूरी ₹30,000 प्रति माह की जाए।
ESIC की वेतन सीमा ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 की जाए।
EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 की जाए।
बोनस गणना सीमा ₹7,000 से बढ़ाकर ₹18,000 और पात्रता ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 की जाए।
EPS-95 पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 + DA + चिकित्सा योजना लागू हो।
ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा ₹40 लाख की जाए।
आशा, आंगनबाड़ी, मनरेगा सहित सभी योजना कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर नियमित वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
सरकारी ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए।
श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाए जाएं।
पृष्ठभूमि
BMS ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में बदलाव के कारण संगठित और असंगठित क्षेत्र का मजदूर संकट में है। इस आंदोलन में फैक्ट्री मजदूर, निर्माण मजदूर, किसान, महिला श्रमिक और योजना कर्मी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
डॉ दीपेंद्र चाहर ने सरकार से मांग की कि मजदूर विरोधी प्रावधानों को हटाकर ही श्रम संहिताओं को लागू किया जाए। अन्यथा BMS देशभर में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
जारीकर्ता
डॉ दीपेंद्र चाहर
महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश
#BMS #BhartiyaMazdoorSangh #भारतीयमजदूरसंघ #BMSAndolan #देशव्यापीआंदोलन #MazdoorAndolan #मजदूरआंदोलन #MazdoorHaq #मजदूरोंकेहक #LabourCode #LabourCodes #लेबरकोड #LabourRights #मजदूरअधिकार #MinimumWage #न्यूनतमवेतन #ESIC #EPF #EPS95 #Pension #Gratuity #EqualPay #समानकामसमानवेतन #ContractWorkers #ठेकाकर्मचारी #17August2026 #DelhiNews #Delhi #NewDelhi #WorkersProtest #TradeUnion #श्रमिक #श्रमिकअधिकार #सरकार #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #OpenChallenge24News
    user_सफाई सैनिक न्यूज़
    सफाई सैनिक न्यूज़
    Artist रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडिशनल DCP अमित कौशिक और इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में की गई। दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडिशनल DCP अमित कौशिक और इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में की गई। मुकुंदपुर स्थित सोम बाज़ार, 25 फूटा रोड, मकान नंबर 9/1, सट्टे का मुख्य संचालन करने वाले "देव" और "गुप्ता जी" को मौके से नकदी के साथ भागने की कोशिश करते हुए दबोचा गया। मौके से ₹6.2 लाख नकद, ताश के पत्ते, नंबर बोर्ड, सट्टे की पर्चियां और अन्य उपकरण ज़ब्त किए गए। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान को अवैध जुए के 'बुक' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सबसे पहले इलाके की घेराबंदी कर सभी निकास द्वारों को बंद कर दिया ताकि कोई भाग न सके। इसके बाद टीम ने अचानक भीतर दाखिल होकर 22 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
    1
    दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडिशनल DCP अमित कौशिक और इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में की गई।

दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडिशनल DCP अमित कौशिक और इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में की गई।
मुकुंदपुर स्थित सोम बाज़ार, 25 फूटा रोड, मकान नंबर 9/1,
सट्टे का मुख्य संचालन करने वाले "देव" और "गुप्ता जी" को मौके से नकदी के साथ भागने की कोशिश करते हुए दबोचा गया।
मौके से ₹6.2 लाख नकद, ताश के पत्ते, नंबर बोर्ड, सट्टे की पर्चियां और अन्य उपकरण ज़ब्त किए गए।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान को अवैध जुए के 'बुक' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सबसे पहले इलाके की घेराबंदी कर सभी निकास द्वारों को बंद कर दिया ताकि कोई भाग न सके। इसके बाद टीम ने अचानक भीतर दाखिल होकर 22 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • दिल्ली सरकार में गृह मंत्री आशीष सूद ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक लैब का किया दौरा, कार्यों की समीक्षा की दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब पहुंचे गृह मंत्री आशीष सूद ने लैब के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान फॉरेंसिक लैब के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे. अधिकारियों ने गृह मंत्री को लैब में किए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षणों और जांच प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया. इसके बाद गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लैब की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की. दौरे के दौरान गृह मंत्री ने फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तथा बेहतर समन्वय और दक्षता पर भी जोर दिया.
    1
    दिल्ली सरकार में गृह मंत्री आशीष सूद ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक लैब का किया दौरा, कार्यों की समीक्षा की
दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब पहुंचे गृह मंत्री आशीष सूद ने लैब के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान फॉरेंसिक लैब के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे. अधिकारियों ने गृह मंत्री को लैब में किए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षणों और जांच प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया. इसके बाद गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लैब की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की. दौरे के दौरान गृह मंत्री ने फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तथा बेहतर समन्वय और दक्षता पर भी जोर दिया.
    user_Hamwaran TV
    Hamwaran TV
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • *दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया* वाराणसी *दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया* वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। दालमंडी में भूमि पूजन हुवा। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत किए। करीब 221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। भूमि पूजन के बाद सबसे पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। इसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू होगा। लंबे समय से चर्चा में रही दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    *दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया*

वाराणसी
*दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया*
वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। दालमंडी में भूमि पूजन हुवा। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत किए।
करीब 221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है।
भूमि पूजन के बाद सबसे पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। इसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू होगा।
लंबे समय से चर्चा में रही दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_AM NEWSNATIONAL
    AM NEWSNATIONAL
    Local News Reporter Rohini, North West Delhi•
    13 hrs ago
  • दिल्ली | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा (वर्ष 2)’ शिविर पर कहा, "यहां पर आज 'सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा' रक्तदान शिविर लगाया गया। दिल्ली | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा (वर्ष 2)’ शिविर पर कहा, "यहां पर आज 'सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा' रक्तदान शिविर लगाया गया। ये इस आयोजन का दूसरा साल है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 1200 लोगों ने, जो पहलवान या रेस्लर हैं, रक्तदान किया था। इस बार भी 1000 से ज्यादा लोगों ने सेना के लिए रक्तदान किया है... सीमा पर लड़ने वाले जवानों के लिए ये रक्तदान किया जा रहा है, जिनकी वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आपने देखा, पहलगाम हमले में जिन बेकसूर लोग मारे गए, उनकी मौत का बदला हमारी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया। यह हमारे भारतीय जवानों की जीत है और इसलिए उनके शौर्य को सलाम करने के लिए हमने ये रक्तदान शिविर आयोजित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस रक्तदान शिविर में आए और उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज की..."
    1
    दिल्ली | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा (वर्ष 2)’ शिविर पर कहा, "यहां पर आज 'सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा' रक्तदान शिविर लगाया गया।
दिल्ली | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा (वर्ष 2)’ शिविर पर कहा, "यहां पर आज 'सिंदूर - सेना महा-रक्तदान यात्रा' रक्तदान शिविर लगाया गया। ये इस आयोजन का दूसरा साल है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 1200 लोगों ने, जो पहलवान या रेस्लर हैं, रक्तदान किया था। इस बार भी 1000 से ज्यादा लोगों ने सेना के लिए रक्तदान किया है... सीमा पर लड़ने वाले जवानों के लिए ये रक्तदान किया जा रहा है, जिनकी वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आपने देखा, पहलगाम हमले में जिन बेकसूर लोग मारे गए, उनकी मौत का बदला हमारी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया। यह हमारे भारतीय जवानों की जीत है और इसलिए उनके शौर्य को सलाम करने के लिए हमने ये रक्तदान शिविर आयोजित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस रक्तदान शिविर में आए और उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज की..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में गारमेंट दुकान में भीषण आग, 13 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू 📰 न्यूज़ दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में देर रात करीब 2:30 बजे एक गारमेंट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में देर रात करीब 2:30 बजे एक गारमेंट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में गारमेंट दुकान में भीषण आग, 13 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

📰 न्यूज़

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में देर रात करीब 2:30 बजे एक गारमेंट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया।

आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में देर रात करीब 2:30 बजे एक गारमेंट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया।
आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.