Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seraikella | Chandil | Ichagarh : ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की जर्जर सड़क से चिमटिया पंचायतवासी बेहाल, उठी जाँच की मांग... seraikella | chandil | ichagarh : 20 वर्षों से जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, निर्माण में तीन वर्ष की देरी पर उठे सवाल बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ के ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र में 20 वर्षों से जर्जर सड़क बरसात में जानलेवा बन गई है। ग्रामीणों ने तीन वर्ष पूर्व टेंडर जारी होने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग उठाई | jharkhandnews | jharkhandnewsinhindi | ichagarhnews | chandilneqs | janasamasya | viral
Suryoday Samvaad
Seraikella | Chandil | Ichagarh : ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की जर्जर सड़क से चिमटिया पंचायतवासी बेहाल, उठी जाँच की मांग... seraikella | chandil | ichagarh : 20 वर्षों से जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, निर्माण में तीन वर्ष की देरी पर उठे सवाल बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवाँ के ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र में 20 वर्षों से जर्जर सड़क बरसात में जानलेवा बन गई है। ग्रामीणों ने तीन वर्ष पूर्व टेंडर जारी होने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग उठाई | jharkhandnews | jharkhandnewsinhindi | ichagarhnews | chandilneqs | janasamasya | viral
More news from झारखंड and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा पर बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना। रवि गुप्ता की रिपोर्ट , शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर, कुदरशाही जेल रोड में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई। इस अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान भोलेनाथ को खीर, खिचड़ी, सब्जी, चटनी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी, बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।4
- सारंडा में स्कूल बस संकट: 80-80 बच्चों से भर रही बसें, दर्जनों छात्र रोज लौट रहे घर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने किरीबुरू स्थित सेल प्रबंधन की स्कूल बस को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। रिपोर्ट। हरि शर्मा1
- रामगढ़ गोला : विधवा की गुहार पर डीसी के जनता दरबार के बाद शुरू हुई कार्रवाई1
- जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश जामताड़ा, 30 जुलाई: स्वतंत्रता दिवस 2026 को जिले में पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में समारोह की सभी तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांधी मैदान सहित सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई, मैदान का समतलीकरण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता के साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा, मेडिकल सुविधा, पेयजल, चलंत शौचालय, फायर ब्रिगेड तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 8 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास होगा, जिसमें कुल 15 प्लाटून हिस्सा लेंगी। 13 अगस्त को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों और सभी प्लाटूनों के लिए वाहन, अल्पाहार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित किया जाए। साथ ही 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे लागू रहेगा तथा मांस, मछली और कसाईखाने बंद रहेंगे। इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को गांधी मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों, गुड सेमेरिटन तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. डुमरिया से सुनील कुमार साहू की रिपोर्ट1
- चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।1
- रामगढ़ : सड़क किनारे लगे कई पेड़ सुख जाने से राहगीरों और वाहन चलोको के लिए परेशानी1
- **कर्मचारियों की सतर्कता से लूट की कोशिश नाकाम हो गई.. लोहरदगा में गुरुवार अपराधियों ने कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पहले शहर के अपर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट की कोशिश हुई, जिसे दुकान संचालक की अद्भुत बहादुरी ने विफल कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर में घुसकर बदमाशों ने व्यवसायी शुभम साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इसके बाद एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया गया, जहां कर्मचारियों की सतर्कता से लूट की कोशिश नाकाम हो गई।1