Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारंडा में स्कूल बस संकट: 80-80 बच्चों से भर रही बसें, दर्जनों छात्र रोज लौट रहे घर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने किरीबुरू स्थित सेल प्रबंधन की स्कूल बस को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। रिपोर्ट। हरि शर्मा
CITI LIVE Jharkhand
सारंडा में स्कूल बस संकट: 80-80 बच्चों से भर रही बसें, दर्जनों छात्र रोज लौट रहे घर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने किरीबुरू स्थित सेल प्रबंधन की स्कूल बस को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। रिपोर्ट। हरि शर्मा
More news from झारखंड and nearby areas
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। दिनांक: 30 जुलाई 2026 सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अभिनव भारद्वाज पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल) पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा हवलदार राजेश उरांव आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा आरक्षी 645 अनिल कुमार चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। — रवि गुप्ता, सरायकेला4
- विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश, 15 अगस्त से पहले हर हाल में शुरू हो अस्पताल 15 अगस्त से पहले शुरू होगा डुमरिया का नया 30 बेड अस्पताल : विधायक संजीव सरदार डुमरिया: विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा मौजा स्थित नवनिर्मित 30 बेड अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संवेदक के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त से पहले भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का पूर्ण संचालन शुरू कर दिया जाए। उन्होंने तय समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, प्रखंड प्रमुख गंगा मनी हाँसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत वास्के, लखन मार्डी, रामदास हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम, जयंत गिरी सहित अन्य उपस्थित थे।1
- अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद1
- जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश जामताड़ा, 30 जुलाई: स्वतंत्रता दिवस 2026 को जिले में पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में समारोह की सभी तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांधी मैदान सहित सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई, मैदान का समतलीकरण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता के साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा, मेडिकल सुविधा, पेयजल, चलंत शौचालय, फायर ब्रिगेड तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 8 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास होगा, जिसमें कुल 15 प्लाटून हिस्सा लेंगी। 13 अगस्त को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों और सभी प्लाटूनों के लिए वाहन, अल्पाहार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित किया जाए। साथ ही 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे लागू रहेगा तथा मांस, मछली और कसाईखाने बंद रहेंगे। इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को गांधी मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों, गुड सेमेरिटन तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- सारंडा में स्कूल बस संकट: 80-80 बच्चों से भर रही बसें, दर्जनों छात्र रोज लौट रहे घर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने किरीबुरू स्थित सेल प्रबंधन की स्कूल बस को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। रिपोर्ट। हरि शर्मा1
- दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार की बहादुरी से भागे बदमाश लोहरदगा: शहर के व्यस्त अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात उस समय टल गई, जब दुकान संचालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हथियारबंद अपराधियों का डटकर मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान दुकानदार ने एक बदमाश के हाथ से रिवॉल्वर छीन ली, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।1