एवरशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के एवरशाइन पब्लिक स्कूल दरोली में फाइट टू फिटनेस क्लब के बालक-बालिकाओं ने 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक जीतकर राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का कर लिया है। संस्थापक शैलेश कुमार चौधरी एवं कोच हरि सिंह देवड़ा ने बताया कि 14 वर्षीय जूडो प्रतियोगिता में मुस्कान डांगी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। वहीं लक्ष्मी डांगी ने रजत पदक, जबकि हर्षिता डांगी व मानवी डांगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, बॉक्सिंग में नैतिक औदिच्य ने कांस्य पदक जीता। 17 वर्षीय वुशु प्रतियोगिता में उज्ज्वल औदिच्य ने रजत पदक तथा अंजलि सुथार एवं कृतिका कुंवर ने कांस्य पदक हासिल किया। 19 वर्षीय वुशु प्रतियोगिता में तिलकेश मीणा ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में खुशी एवं हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

- उदयपुर के नए उप महापौर दिनेश भट का बड़ा ऐलान | बिना पट्टे वालों को मिलेगा पट्टा, पानी की समस्या होगी खत्म उदयपुर नगर निगम में आज दिनेश जी भट ने उप महापौर पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उदयपुर में जिन लोगों के पास अभी तक पट्टे नहीं है, उनको पट्टे दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही शहर में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के सभी कार्यों को बखूबी निभाया जाएगा।1
- Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर1
- मार्बल सैलरी डंपिंग नयागुडा और भादवि गुंडा पशु पक्षी आम नागरिक सब परेशान1
- आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली गई। दोबारा हुई लॉटरी में ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव सामने आया। पहले जारी सूची में भदेसर, नननाना, नपावली, भादसोड़ा, नपानिया और तरजला शामिल थीं। वहीं दोबारा निकाली गई लॉटरी के बाद नपावली, कुथना, धीरजी का खेड़ा, भादसोड़ा, आकोला कला और तरजला को मान्य किया गया। इस बदलाव के चलते चार ग्राम पंचायतों की स्थिति में परिवर्तन हुआ। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आपत्ति आने से कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्राप्त हुई थी। आपत्ति सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर ओबीसी वर्ग की लॉटरी दोबारा निकाली गई। मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण के दौरान मंडपिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद आपत्ति को सही माना गया और लॉटरी पुनः निकाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वहीं आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए छाया, पेयजल एवं कूलर की उचित व्यवस्था की गई।1
- भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद से जनता में जागरूक दिनों दिन बढ़ रहा है।1
- मंदेसर में पशुओ के बाड़े में मिले पैंथर के तीन शावक, ग्रामीणों में दहशत, मादा पैंथर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा मंदेसर गांव में आबादी क्षेत्र से सटे एक पशु बाड़े में पैंथर के तीन छोटे शावक मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल मादा पैंथर की तलाश में बाड़े के पास पिंजरा व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।1
- चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज चित्तौड़गढ़। पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज1
- राजसमंद के रेलमगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद के रेलमगरा में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन कर घर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूटी, घटना में एक मासूम बच्चे सहित चार की दर्दनाक मौत आधा दर्जन गंभीर घायल, आर राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दो को किया उदयपुर रेफर, सूचना के बाद राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल भी पहुंचे जिला चिकित्सालय, रेलमगरा के बनेडिया ग्राम पंचायत के तुरकिया खेड़ा से सांसेरा तालाब पर मूर्ति विसर्जन करने गए थे श्रद्धालु,1