Shuru
Apke Nagar Ki App…
आधुनिक जमाने के किसानों के लिए नया ट्रैक्टर देखिए। वीडियो
M.A.P NETWORK
आधुनिक जमाने के किसानों के लिए नया ट्रैक्टर देखिए। वीडियो
More news from बिहार and nearby areas
- सरकारी स्कूल में भोजपुरी गाने बजता था। आवाज उठाने पर हुआ जेल1
- ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ1
- Bihar ke west Champaran me tufan ka kahar din me hinchhaya adhera1
- कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का विरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अपने क्षेत्र के दौरे पर थे, तभी एक व्यक्ति ने खुलकर विरोध करते हुए उन्हें काला झंडा दिखाया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह विरोध नगर पंचायत में मनोनीत सभासद से जुड़े एक मामले को लेकर किया गया। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में पहले से ही नाराजगी देखी जा रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुशीनगर से यह बड़ी खबर, जहां जनप्रतिनिधि के खिलाफ खुलेआम विरोध ने सियासी माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।3
- *पडरौना के नौका टोला में अकीदत संग अदा हुई अलविदा नमाज* _रमजान के आखिरी जुम्मे पर उमड़ी भीड़, रोजेदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ_ कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।2
- घरारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर धारदार हथियार व भाला से हमला, एक भाई की हालत नाजुक बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की घटना, सभी आरोपी फरार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार एवं भाला से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घरारी जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य भाइयों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कमलेश पटेल भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- आधुनिक जमाने के किसानों के लिए नया ट्रैक्टर देखिए। वीडियो1