logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अहिरोरी में ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन संपन्न: मातृशक्ति के सम्मान से ही सशक्त होगा भारत #हरदोई​ (अहिरोरी): ब्लॉक मुख्यालय अहिरोरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा ने शिरकत की। ​ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। ​ कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री नीतू चंद्रा ने किया। ​ कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंह ने क्षेत्र से पधारी समस्त मातृशक्ति का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ​सम्मेलन का मूल संदेश "नारी का सम्मान – राष्ट्र का अभिमान" रहा, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग कर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

2 hrs ago
user_प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ba3fa598-965e-4e9f-af9c-bfea64c5f44f

अहिरोरी में ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन संपन्न: मातृशक्ति के सम्मान से ही सशक्त होगा भारत #हरदोई​ (अहिरोरी): ब्लॉक मुख्यालय अहिरोरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा ने शिरकत की। ​ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस

fd4f4cd5-cb4b-4ce4-b5d6-1191eded1ab0

ऐतिहासिक अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। ​ कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री नीतू चंद्रा ने किया। ​ कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंह ने क्षेत्र से पधारी समस्त मातृशक्ति का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ​सम्मेलन का मूल संदेश "नारी का सम्मान – राष्ट्र का अभिमान" रहा, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग कर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "संडीला की सबसे बड़ी वारदात,शातिर चोरों ने बनाया रिटायर्ड रेलकर्मी को निशाना, 1 लाख कैश और 80 लाख के गहने पार!""सीसीटीवी को किया 'अंधा' फिर मचाया तांडव:....... #BreakingNews #LatestUpdates #SocialMediaNews #ViralUpdates #DigitalNews #TrendingNow #Hardoi #UttarPradesh #UPNews #हरदोई #उत्तरप्रदेश #PublicAwareness #SafetyFirst #NewsAlert #Information #Alert #ViralPost #Trending #InstagramNews #FacebookUpdates #ShareThis
    1
    "संडीला की सबसे बड़ी वारदात,शातिर चोरों ने बनाया रिटायर्ड रेलकर्मी को निशाना, 1 लाख कैश और 80 लाख के गहने पार!""सीसीटीवी को किया 'अंधा' फिर मचाया तांडव:.......
#BreakingNews #LatestUpdates #SocialMediaNews #ViralUpdates #DigitalNews #TrendingNow
#Hardoi #UttarPradesh #UPNews #हरदोई #उत्तरप्रदेश
#PublicAwareness #SafetyFirst #NewsAlert #Information #Alert
#ViralPost #Trending #InstagramNews #FacebookUpdates #ShareThis
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं खबर अपडेट..... बदायूं में गोलियों की तड़तड़ाहट, युवक की हत्या से सनसनी,पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, इलाज के दौरान रास्ते में युवक ने तोड़ा दम, घटना स्थल में बना हुआ है अभी भी सस्पेंस, दो, तीन घटना स्थल सामने आने पर नहीं खुल पा रहा है असली घटना घटना स्थल का राज, युवक की गोली लगने से हुई मौत से रहस्य और गहराया, बदायूं में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहला जिला पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, अज्ञात हमलावरों ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तो वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद जिला अस्पताल में कोहराम मच गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आतिफ (19) पुत्र विद्रीश, निवासी ग्राम आसपुर, थाना अलापुर के रूप में हुई है। अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आतिफ को गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत बेहद नाजुक थी, प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, इसके बाद शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, बेटे का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आतिफ की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, इंस्पेक्टर कोतवाली और इंस्पेक्टर सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
    1
    बदायूं खबर अपडेट.....
बदायूं में गोलियों की तड़तड़ाहट, युवक की हत्या से सनसनी,पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, इलाज के दौरान रास्ते में युवक ने तोड़ा दम,
घटना स्थल में बना हुआ है अभी भी सस्पेंस,
दो, तीन घटना स्थल सामने आने पर नहीं खुल पा रहा है असली घटना घटना स्थल का राज,
युवक की गोली लगने से हुई मौत से रहस्य  और गहराया,
बदायूं में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहला जिला 
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश,
अज्ञात हमलावरों ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी,
जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
तो वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद जिला अस्पताल में कोहराम मच गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा,
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आतिफ (19) पुत्र विद्रीश, निवासी ग्राम आसपुर, थाना अलापुर के रूप में हुई है। अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।
आतिफ को गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया है,
जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत बेहद नाजुक थी,
प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था,
लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई,
इसके बाद शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, बेटे का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आतिफ की गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, इंस्पेक्टर कोतवाली और इंस्पेक्टर सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।,
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना हरियावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96/26 धारा 326(g) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में
    1
    *थाना हरियावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96/26 धारा 326(g) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    7 hrs ago
  • यह वीडियो सही जानकारी उद्देश्य के लिए बनाया गया है कुछ कोटेदार पैसे लेकर अनाज का वितरण कर रहे हैं इसीलिए हमारा आग्रह है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निशुल्क राशन प्राप्त हुआ SMS मिलता है अगर सरकार पैसे लेती है तो उसका मूल्य निर्धारित करें और SMS प्राप्त करने का मैसेज दें धन्यवाद,,
    1
    यह वीडियो सही जानकारी उद्देश्य के लिए बनाया गया है कुछ कोटेदार पैसे लेकर अनाज का वितरण कर रहे हैं इसीलिए हमारा आग्रह है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निशुल्क राशन प्राप्त हुआ SMS मिलता है अगर सरकार पैसे लेती है तो उसका मूल्य निर्धारित करें और SMS प्राप्त करने का मैसेज दें धन्यवाद,,
    user_Pankaj kumar
    Pankaj kumar
    Video arcade सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे
    1
    ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए
प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी
ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये
सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये
पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है
ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Slug :- बेटे के हत्यारे को पिता ने मरवाया, पुलिस ने खोला राज -- बीते वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र की अपहरण कर हत्या में राजेश यादव था मुख्य आरोपी -- -- दिसम्बर 2025 में एक सड़क दुर्घटना में आरोपी राजेश यादव की तथाकथित तौर पर हुई थी मौत Anchor:- आज जनपद सोनभद्र में पुलिस ने सड़क दुर्घटना में तथाकथित तौर पर हुई अधिवक्ता की मौत से पर्दा उठा दिया है, अधिवक्ता की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का हिस्सा था, जिसको एक्सीडेंट का रूप दिया गया था, पिता ने बेटे के हत्यारे अधिवक्ता को मरवाया था, पुलिस जांच में खुलासा किया गया, दरअसल मृतक अधिवक्ता एक किशोर के अपहरण और हत्या का आरोपी था, और जमानत पर जेल से बाहर था, मामला घोरावल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Vo 1 :- पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस ने बीते दिसंबर 2025 में अधिवक्ता राजेश यादव की तथाकथित तौर पर मौत का खुलासा कर दिया है, जिसमें पुलिस ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में एक किशोर का अपहरण कर हत्या के मामले से जुड़ा यह घटना बताया जा रहा है, जिसमें पिता ने आरोपी को मरवाने के लिए सारा प्लान तैयार किया था, पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ते हुए आज मीडिया के सामने खुलासा कर दिया। Vo 2:- मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीते 08 दिसंबर 2025 की है, जब घोरावल-खुटहा बाईपास पर एक ट्रक (संख्या यूपी 70 डीटी 7488) ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार चालक राजेश यादव की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई द्वारा थाना घोरावल में मुकदमा दर्ज कराया गया था।प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, लेकिन विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। Vo 3 :-जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। बाद में राजेश यादव जमानत पर बाहर आ गया था। इसी रंजिश के चलते मंगल पाल ने उसकी हत्या की साजिश रची। योजना के तहत एक पुराना ट्रक खरीदा गया और अभियुक्त अभय पाल को इसमें शामिल किया गया। घटना से पहले तीन दिन तक राजेश यादव की रेकी की गई थी, उस दिन राजेश यादव की लोकेशन मिलने पर खुटहा बाईपास पर ट्रक से उसकी कार में जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया। पुलिस ने गुरेठ गोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 250/2025 से संबंधित अभियुक्त अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल, निवासी रोप वर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज (उम्र करीब 35 वर्ष) को सुबह करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया Byte: अभिषेक वर्मा, एसपी
    1
    Slug :- बेटे के हत्यारे को पिता ने मरवाया, पुलिस ने खोला राज
-- बीते वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र की अपहरण कर हत्या में राजेश यादव था मुख्य आरोपी
-- -- दिसम्बर 2025 में एक सड़क दुर्घटना में आरोपी राजेश यादव की तथाकथित तौर पर हुई थी मौत
Anchor:- आज जनपद सोनभद्र में पुलिस ने सड़क दुर्घटना में तथाकथित तौर पर हुई अधिवक्ता की मौत से पर्दा उठा दिया है, अधिवक्ता की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का हिस्सा था, जिसको एक्सीडेंट का रूप दिया गया था, पिता ने बेटे के हत्यारे अधिवक्ता को मरवाया था, पुलिस जांच में खुलासा किया गया, दरअसल मृतक अधिवक्ता एक किशोर के अपहरण और हत्या का आरोपी था, और जमानत पर जेल से बाहर था, मामला घोरावल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Vo 1 :- पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस ने बीते दिसंबर 2025 में अधिवक्ता राजेश यादव की तथाकथित तौर पर मौत का खुलासा कर दिया है, जिसमें पुलिस ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में एक किशोर का अपहरण कर हत्या के मामले से जुड़ा यह घटना बताया जा रहा है, जिसमें पिता ने आरोपी को मरवाने के लिए सारा प्लान तैयार किया था, पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ते हुए आज मीडिया के सामने खुलासा कर दिया।
Vo 2:- मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीते 08 दिसंबर 2025 की है, जब घोरावल-खुटहा बाईपास पर एक ट्रक (संख्या यूपी 70 डीटी 7488) ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार चालक राजेश यादव की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई द्वारा थाना घोरावल में मुकदमा दर्ज कराया गया था।प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, लेकिन विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।
Vo 3 :-जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। बाद में राजेश यादव जमानत पर बाहर आ गया था। इसी रंजिश के चलते मंगल पाल ने उसकी हत्या की साजिश रची। योजना के तहत एक पुराना ट्रक खरीदा गया और अभियुक्त अभय पाल को इसमें शामिल किया गया। घटना से पहले तीन दिन तक राजेश यादव की रेकी की गई थी, उस दिन राजेश यादव की लोकेशन मिलने पर खुटहा बाईपास पर ट्रक से उसकी कार में जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया। पुलिस ने गुरेठ गोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 250/2025 से संबंधित अभियुक्त अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल, निवासी रोप वर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज (उम्र करीब 35 वर्ष) को सुबह करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया
Byte: अभिषेक वर्मा, एसपी
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी जो बजट जारी किया वह किसके अकाउंट में गया कितना बजट पेश हुआ हर प्रतिमा के लिए,, 2026 , यह वीडियो सिर्फ जानकारी उद्देश्य के लिए है बल्कि किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है,, सादर प्रणाम ,,💯🙏
    1
    माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी जो बजट जारी किया वह किसके अकाउंट में गया कितना बजट पेश हुआ हर प्रतिमा के लिए,, 2026 , यह वीडियो सिर्फ जानकारी उद्देश्य के लिए है बल्कि किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है,, सादर प्रणाम ,,💯🙏
    user_Pankaj kumar
    Pankaj kumar
    Video arcade सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मै सरकार से गुजारिश करना चाहूंगा कि आप मेरे गांव के पास बने जखई महाराज मन्दिर पर जाने बाली सड़क को बनवा दे तो आपकी महान दया होगी प्रति रविवार को बहुत भीड़ में श्रद्धालु आते हैं लेकिन सड़क सही न होने के कारण वाहन को मंदिर से 1 km दूर खड़ा करते है पैदल तक निकलने में दिक्कत है
    1
    मै सरकार से गुजारिश करना चाहूंगा कि आप मेरे गांव के पास बने जखई महाराज मन्दिर पर जाने बाली सड़क को बनवा दे तो आपकी महान दया होगी प्रति रविवार को बहुत भीड़ में श्रद्धालु आते हैं लेकिन सड़क सही न होने के कारण वाहन को मंदिर से 1 km दूर खड़ा करते है पैदल तक निकलने में दिक्कत है
    user_Sani pal
    Sani pal
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.