logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे

5 hrs ago
user_DD today news
DD today news
Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची निशा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची का पता लगाया। जानकारी के अनुसार, मदार नगर निवासी राम रोशन की पुत्री निशा (लगभग 12 वर्ष) 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से चली गई थी। राम रोशन ने अपनी बेटी को परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर जाने से मना किया था, जिसके बाद निशा नाराज होकर कहीं चली गई थी। बेटी के लापता होने के बाद राम रोशन ने बांगरमऊ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर हल्का प्रभारी और पुलिस बल ने निशा की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बच्ची का पता लगाने के लिए पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में बच्ची शाम करीब 8:30 बजे घर से निकलकर पेट्रोल पंप के पीछे से परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने परमेश्वर के घर पर तलाशी ली, जहां निशा सोई हुई मिली। पुलिस ने बच्ची निशा को उसके माता-पिता राम रोशन और उनकी पत्नी को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
    2
    उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची निशा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची का पता लगाया।
जानकारी के अनुसार, मदार नगर निवासी राम रोशन की पुत्री निशा (लगभग 12 वर्ष) 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से चली गई थी। राम रोशन ने अपनी बेटी को परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर जाने से मना किया था, जिसके बाद निशा नाराज होकर कहीं चली गई थी।
बेटी के लापता होने के बाद राम रोशन ने बांगरमऊ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर हल्का प्रभारी और पुलिस बल ने निशा की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने बच्ची का पता लगाने के लिए पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में बच्ची शाम करीब 8:30 बजे घर से निकलकर पेट्रोल पंप के पीछे से परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर की ओर जाती हुई दिखाई दी।
इसके बाद पुलिस ने परमेश्वर के घर पर तलाशी ली, जहां निशा सोई हुई मिली। पुलिस ने बच्ची निशा को उसके माता-पिता राम रोशन और उनकी पत्नी को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। मंडी गेट पर 5 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े लूटपाट और हमले की घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रही, बल्कि यह पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल बन गई है। एक तरफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 351(3) और 324(4) के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं, वहीं दूसरी ओर एक स्थानीय अखबार में धाराओं में बदलाव दिखाकर खबर प्रकाशित कर दी गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि — 👉 जब केस डायरी अदालत में दाखिल होने तक गोपनीय मानी जाती है, तो बदली हुई धाराओं की जानकारी मीडिया तक कैसे पहुंची? 60 लोगों का हमला, लूटपाट और खुलेआम धमकी की एफआईआर के अनुसार, करीब 60 लोगों की भीड़—जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं—ने लाठी-डंडे, सरिया और लोहे की रॉड से लैस होकर दुकानों पर हमला किया। दुकानों में तोड़फोड़ बड़ी धारा नहीं? शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। नकदी लूट,,कागजात उठाना और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी यह सब दिनदहाड़े हुआ और पुलिस के पहुंचने तक आरोपी फरार हो गए। “धाराओं का खेल” या “कानूनी राहत की तैयारी”? अखबार में प्रकाशित बदली हुई धाराओं को लेकर अब चर्चाएं तेज हैं कि: क्या यह बदलाव अभियुक्तों को राहत देने की रणनीति है? या फिर कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास? 👉 अगर धाराएं हल्की की गईं, तो सीधा फायदा आरोपियों को 👉 अगर कड़ी की गईं, तो फिर यह जानकारी लीक कैसे हुई? दोनों ही स्थितियों में सवाल पुलिस व्यवस्था पर ही उठते हैं। क्या पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदिग्ध? अब उंगलियां उठ रही हैं: कि क्या अपर पुलिस अधीक्षक स्तर से जानकारी साझा की गई? या सीओ पेशी शाहाबाद कार्यालय से लीक हुई क्योंकि सीधी सी बात है कि खबर में एएसपी की पूरी तारीफ है! इसीलिए सवाल है कि क्या फिर किसी अंदरूनी व्यक्ति ने केस डायरी लीक की? 👉 क्योंकि नियम साफ है—केस डायरी सार्वजनिक नहीं होती! भूमि, सत्ता और ‘संरक्षण’ का कनेक्शन? स्थानीय चर्चाओं में मामला अब और गंभीर हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं: क्या आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? क्या बड़े भूखंड और पुराने विवादों के अलावा यह एक और मामला है? क्या सत्ता से जुड़े लोग पर्दे के पीछे सक्रिय हैं? 👉 यहां तक कि यह भी चर्चा है कि क्या प्रभावशाली नेताओं और प्रशासन की मिलीभगत से आरोपियों को बचाया जा रहा है? सबसे बड़ा सवाल: डर किसका और संरक्षण किसका? एफआईआर में गंभीर धाराएं, पुलिस दिन रात घटनास्थल पर और बाजार में उत्साह नहीं। पीड़ितों की खामोशीऔर मीडिया में अलग कहानी 👉 यह सब मिलकर एक ही बात की ओर इशारा करते हैं— “कहीं न कहीं कुछ छिपाया जा रहा है” आखिर यही विचारणीय है रेंज अधिकारियो सहित प्रशासन को? शाहाबाद का मंडी गेट कांड अब सिर्फ लूट या मारपीट नहीं, डकैती नहीं 👉 बल्कि सिस्टम बनाम सच की लड़ाई बन चुका है। अगर पारदर्शिता नहीं आई, तो यह मामला सिर्फ एक रिपोर्ट नहीं रहेगा, 👉 बल्कि भरोसे के टूटने की मिसाल बन जाएगा। मंडी गेट प्रकरण पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। मंडी गेट पर 5 अप्रैल को हुई घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 351(3) और 324(4) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंचा, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और आगे की किसी बड़ी अनहोनी को रोका गया। कार्रवाई जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज पुलिस का कहना है कि: कई गिरफ्तारियां हुईं हैँ। अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस की व्यापरियों से अपील पुलिस प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि: 👉 शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें 👉 किसी भी भ्रामक या अपुष्ट खबर को साझा न करें 👉 जांच में सहयोग करें “पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
    2
    शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। मंडी गेट पर 5 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े लूटपाट और हमले की घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रही, बल्कि यह पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल बन गई है।
एक तरफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 351(3) और 324(4) के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं, वहीं दूसरी ओर एक स्थानीय अखबार में धाराओं में बदलाव दिखाकर खबर प्रकाशित कर दी गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि —
👉 जब केस डायरी अदालत में दाखिल होने तक गोपनीय मानी जाती है, तो बदली हुई धाराओं की जानकारी मीडिया तक कैसे पहुंची?
60 लोगों का हमला, लूटपाट और खुलेआम धमकी की 
एफआईआर के अनुसार, करीब 60 लोगों की भीड़—जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं—ने लाठी-डंडे, सरिया और लोहे की रॉड से लैस होकर दुकानों पर हमला किया।
दुकानों में तोड़फोड़ बड़ी धारा नहीं?
शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। नकदी लूट,,कागजात उठाना और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
यह सब दिनदहाड़े हुआ और पुलिस के पहुंचने तक आरोपी फरार हो गए।
“धाराओं का खेल” या “कानूनी राहत की तैयारी”?
अखबार में प्रकाशित बदली हुई धाराओं को लेकर अब चर्चाएं तेज हैं कि:
क्या यह बदलाव अभियुक्तों को राहत देने की रणनीति है?
या फिर कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास?
👉 अगर धाराएं हल्की की गईं, तो सीधा फायदा आरोपियों को
👉 अगर कड़ी की गईं, तो फिर यह जानकारी लीक कैसे हुई?
दोनों ही स्थितियों में सवाल पुलिस व्यवस्था पर ही उठते हैं।
क्या पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदिग्ध? अब उंगलियां उठ रही हैं: कि क्या अपर पुलिस अधीक्षक स्तर से जानकारी साझा की गई? या सीओ पेशी शाहाबाद कार्यालय से लीक हुई क्योंकि सीधी सी बात है कि खबर में एएसपी की पूरी तारीफ है! इसीलिए सवाल है कि 
क्या फिर किसी अंदरूनी व्यक्ति ने केस डायरी लीक की?
👉 क्योंकि नियम साफ है—केस डायरी सार्वजनिक नहीं होती! भूमि, सत्ता और ‘संरक्षण’ का कनेक्शन?
स्थानीय चर्चाओं में मामला अब और गंभीर हो गया है।
लोग सवाल उठा रहे हैं: क्या आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? क्या बड़े भूखंड और पुराने विवादों के अलावा यह एक और मामला है?
क्या सत्ता से जुड़े लोग पर्दे के पीछे सक्रिय हैं?
👉 यहां तक कि यह भी चर्चा है कि
क्या प्रभावशाली नेताओं और प्रशासन की मिलीभगत से आरोपियों को बचाया जा रहा है?
सबसे बड़ा सवाल: डर किसका और संरक्षण किसका?
एफआईआर में गंभीर धाराएं, पुलिस दिन रात घटनास्थल पर और बाजार में उत्साह नहीं।
पीड़ितों की खामोशीऔर मीडिया में अलग कहानी
👉 यह सब मिलकर एक ही बात की ओर इशारा करते हैं— “कहीं न कहीं कुछ छिपाया जा रहा है” आखिर यही विचारणीय है रेंज अधिकारियो सहित प्रशासन को?
शाहाबाद का मंडी गेट कांड अब सिर्फ लूट या मारपीट नहीं, डकैती नहीं
👉 बल्कि सिस्टम बनाम सच की लड़ाई बन चुका है।
अगर पारदर्शिता नहीं आई,
तो यह मामला सिर्फ एक रिपोर्ट नहीं रहेगा,
👉 बल्कि भरोसे के टूटने की मिसाल बन जाएगा।
मंडी गेट प्रकरण पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष
शाहाबाद (हरदोई) 17 अप्रैल। मंडी गेट पर 5 अप्रैल को हुई घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 351(3) और 324(4) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंचा, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और आगे की किसी बड़ी अनहोनी को रोका गया।
कार्रवाई जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
पुलिस का कहना है कि: कई गिरफ्तारियां हुईं हैँ। अन्य
नामजद व अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है
संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
पुलिस की व्यापरियों से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि:
👉 शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें
👉 किसी भी भ्रामक या अपुष्ट खबर को साझा न करें
👉 जांच में सहयोग करें
“पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
    1
    मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई🫂🫂🫂🫂🙏🙏
    1
    14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई🫂🫂🫂🫂🙏🙏
    user_रिहान अंसारी भीम आर्मी
    रिहान अंसारी भीम आर्मी
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़ी खबर बेजुबान जानवर ने बच्चे को बालकनी से बचाया देखो पूरा वीडियो लाइक करें शेयर करें कमेंट करें
    1
    बड़ी खबर बेजुबान जानवर ने बच्चे को बालकनी से बचाया देखो पूरा वीडियो लाइक करें शेयर करें कमेंट करें
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्वच्छता और साफ सफाई को लेकर नगर पालिका संडीला ने फिर की मनमानी।लोगों का कहना है कि संडीला नगर पालिका में सफ़ाई का कार्य नहीं किया जाता है। वार्ड नंबर 17 में झाड़ू न लगने से लोगों में हो रही कई तरह की बीमारियां जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं। लोगों ने आरोप लगाया कि साफ सफाई के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है। दुकानदारों व वार्ड नंबर 17 के निवासियों ने बताया की यहां पर बड़े-बड़े कूड़ा करकट के ढेर लगे रहते हैं जिससे काफी तरह का प्रदूषण वातावरण में फैल रहा है यहां की हवा प्रदूषण होने का मुख्य कारण कूड़े के ढेर हैं। लोगों का कहना है कि साफ सफाई को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की गई है लेकिन अधिकारियों की फर्जी आख्या ने मुख्यमंत्री के सिस्टम को कमजोर कर दिया है जिससे हम लोगों की शिकायत का कोई महत्व नहीं समझा जाता है।फिलहाल मामले की जानकारी अधिकारियों पास है। यहां कूड़े के ढेर व कूड़ा पड़ा रहने से लोगों में श्वास संबंधित बीमारियां ज्यादा बढ़ रही अगर साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो बूढ़ों से लेकर बच्चों में भी कई तरह की श्वास संबंधित बीमारियां बढ़ाने की आशंका है। काफ़ी लोगों का कहना है कि अगर साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया हम लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे व उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का काम किया जाएगा। खबर चलने के बाद में केवल एक दिन झाड़ू लगाकर साफ सफाई का लॉलीपॉप दे दिया गया इसके बाद में दूसरे दिन फिर चली मनमानी फिर से वीडियो आया सामने।
    1
    स्वच्छता और साफ सफाई को लेकर नगर पालिका संडीला ने फिर की मनमानी।लोगों का कहना है कि संडीला नगर पालिका में सफ़ाई का कार्य नहीं किया जाता है। वार्ड नंबर 17 में झाड़ू न लगने से लोगों में हो रही कई तरह की बीमारियां जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं। लोगों ने आरोप लगाया कि साफ सफाई के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है। दुकानदारों व वार्ड नंबर 17 के निवासियों ने बताया की यहां पर बड़े-बड़े कूड़ा करकट के ढेर लगे रहते हैं जिससे काफी तरह का प्रदूषण वातावरण में फैल रहा है यहां की हवा प्रदूषण होने का मुख्य कारण कूड़े के ढेर हैं। लोगों का कहना है कि साफ सफाई को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की गई है लेकिन अधिकारियों की फर्जी आख्या ने मुख्यमंत्री के सिस्टम को कमजोर कर दिया है जिससे हम लोगों की शिकायत का कोई महत्व नहीं समझा जाता है।फिलहाल मामले की जानकारी अधिकारियों पास है।
यहां कूड़े के ढेर व कूड़ा पड़ा रहने से लोगों में श्वास संबंधित बीमारियां ज्यादा बढ़ रही अगर साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो बूढ़ों से लेकर बच्चों में भी कई तरह की श्वास संबंधित बीमारियां बढ़ाने की आशंका है। काफ़ी लोगों का कहना है कि अगर साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया हम लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे व उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का काम किया जाएगा। खबर चलने के बाद में केवल एक दिन झाड़ू लगाकर साफ सफाई का लॉलीपॉप दे दिया गया इसके बाद में दूसरे दिन फिर चली मनमानी फिर से वीडियो आया सामने।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.