Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाटू श्याम बाबा की संकीर्तन का आयोजन खाटू श्याम बाबा का हुआ कार्यक्रम का आयोजन भैंसदेही तहसील के शिवम पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पहली बार पधारे गायक ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति इस कीर्तन में गायक ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी
MANISH RATHORE mp news
खाटू श्याम बाबा की संकीर्तन का आयोजन खाटू श्याम बाबा का हुआ कार्यक्रम का आयोजन भैंसदेही तहसील के शिवम पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पहली बार पधारे गायक ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति इस कीर्तन में गायक ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी
More news from Betul and nearby areas
- खाटू श्याम बाबा का हुआ कार्यक्रम का आयोजन भैंसदेही तहसील के शिवम पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पहली बार पधारे गायक ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति इस कीर्तन में गायक ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र ग्राम हिडली में विकसित भारत जी राम जी योजना और संसद में पेश हुए बजट को लेकर भाजपा मण्डल स्तर पर चलाएं जा रहे अभियान अंतर्गत हिडली में ग्रामीणों और किसानों की चौपाल लगाकर पेश हुए बजट की विस्तार से जानकारी दी इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे ने विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से बताया और किस तरह इस योजना का लाभ ले उसकी जानकारी दी उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस योजना से गरीब परिवारों को मजदूरी दी जाएगी गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेश हुए बजट और विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं परन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा किसानों गरीबों की चिंता की है।1
- बैतूल में हिंदू सम्मेलन बना सामाजिक समरसता का प्रतीक, प्रशासन और समाज ने निभाई सहभागिता जात-पात को छोड़कर हिंदू समाज को संगठित रहने का दिया संदेश, हिंदू-हिंदू भाई-भाई का लगाया नारा फोटो - बैतूल। नगर में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अवसर पर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से कलश यात्राएं निकाली गईं, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। कलश यात्रा कृष्ण मंदिर, मरही माता मंदिर, वाल्मीकि समाज मंदिर, हनुमान मंदिर देशबंधु वार्ड और मोती वार्ड हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों से प्रारंभ हुई। इन सभी कलश यात्राओं का समापन कार्यक्रम स्थल पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। - सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां सम्मेलन में बड़ी संख्या में बहनों, बच्चों और युवाओं की सहभागिता रही। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और आयोजन को विशेष बना दिया। - प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक वर्ग एवं शासकीय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला चिकित्सालय से एक टीम तैनात की गई। आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने उपचार और औषधियों का लाभ लिया। इसके साथ ही गुरु कृपा हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर और नेचुरोपैथी कैंप का आयोजन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। - हिंदू-हिंदू भाई-भाई का लगाया नारा कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता नरेंद्र यादव, विभाग प्रचारक, नर्मदापुरम संभाग ने हिंदू समाज की जागृति, एकता और अखंडता पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने जात-पात को छोड़कर हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश दिया और हिंदू-हिंदू भाई-भाई का नारा दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं के साथ वर्तमान समय की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए समाज को सजग, सशक्त और संगठित रहने का आह्वान किया। - असामाजिक तत्वों से रहे सतर्क हर्षिता मानकर ने मातृशक्ति को किया जागरूक सम्मेलन में सुश्री हर्षिता मानकर ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए महिलाओं की भूमिका, जीवनशैली और सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उन्होंने सरल भाषा में महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार आज की जीवनशैली में संस्कृति से दूर जाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने आचरण, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के माध्यम से समाज और परिवार को सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा भटकाने वाले असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की बात कही। कार्यक्रम में सभी जाति-बिरादरी के नागरिकों की उपस्थिति रही। मंच पर विमल कुमार सुराणा, दिनेश खाकरे, मौनी बाबा और सुश्री हर्षिता मानकर विराजमान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ और भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम पूर्ण हुआ। मंच संचालन हेमंत चिल्हाटे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में बस्ती प्रमुख दीपक सोनी ने आयोजन समिति, सकल हिंदू समाज, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों, स्वयंसेवकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और भव्य हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफल रूप से संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी नरेश मांडेकर सहयोगी विजय मालवीय3
- अवैध रूप से गोवंशों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाना ले जा रहे 05 वाहन जब्त, 12 आरोपी गिरफ्तार 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। 🔹दिनांक 07.02.2026 को थाना बैतूल बाजार को सूचना प्राप्त हुई कि कोलगांव रोड एवं अयोध्या लॉन के पास, आठनेर रोड बडोरा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति 05 वाहनों में गोवंशों को अवैध रूप से एवं क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र प्रांत के कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं सभी 05 वाहनों को मय स्टाफ पकड़ा गया। 🔹*जप्त वाहनों व आरोपियों का विवरण* 01. *वाहन – पिकअप क्र. MP 28 G 1328* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹40,000/- • वाहन कीमती ₹3,40,000/- • *आरोपी* – * गोरेलाल पिता छोटेलाल यादव, निवासी हरन्या, चिचोली * मुकेश कहार, निवासी मालीपुरा * चेतराम, निवासी हरदू, चिचोली 🔹02. *वाहन – पिकअप क्र. MP 28 G 0833* • 03 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,60,000/- • *आरोपी* – * मुकेश कहार * मनीष यादव, निवासी हरदू 🔹03. *वाहन – पिकअप महिन्द्रा क्र. MP 28 G 1228* • 03 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,60,000/- • *आरोपी* – * अनिल कहार, निवासी मालीपुरा * रमेश यादव, निवासी हरदू, चिचोली * इंगल यादव, निवासी मंधई, चिचोली 🔹04. *वाहन – पिकअप क्र. MH 02 EC 1346* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹40,000/- • वाहन कीमती ₹5,00,000/- • *आरोपी* – * अक्षय पिता रामदास कुसंगे, निवासी खानापुर, मोरसी * प्रतीक पिता सुरेश सायवान, निवासी खानापुर, मोरसी 🔹05. *वाहन – अशोक लीलैंड क्र. MH 27 YX 9904* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,00,000/- • *आरोपी* – * ऋतविक पिता गजानंद उमाडे, निवासी खानापुर, मोरसी * ऋषिकेश पिता सुरेश मैटकर, निवासी खानापुर, मोरसी उक्त सभी आरोपियों के पास गौवंश परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। सभी गोवंशों को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताया गया। 🔹*अपराध पंजीयन* सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बैतूल बाजार में *अपराध क्रमांक 37/26, 38/26, 39/26, 40/26 एवं 41/26 धारा 4, 6, 9, 11 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा 12 नग गौवंशों को त्रिवेणी गोशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। 🔹 सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा आरोपियों को जे.आर. पर माननीय न्यायालय बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है। कुल जप्ती विवरण • कुल गौवंश – 12 नग, कीमती ₹2,60,000/- • *कुल वाहन – 05 नग,* *कीमती ₹11,40,000/-* *कुल आरोपी–12* *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक विनोद मालवीय, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 169 अशोक झरबड़े, 575 प्रकाश धुर्वे, आरक्षक 431 अरुण लौवंशी, 174 माखन पाल, 464 विशाल, 251 कमल पवार, 666 कमल चौरे, महिला आरक्षक 321 अंकिता शर्मा, 456 संजू धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गौवंश तस्करी, अवैध परिवहन अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। 🔹इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।1
- पप्पू यादव गिरफ्तार, भारत ने जीता अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप , मोदी जी की दो दिवसीय मॉरिशस यात्रा, माघ में 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, गिरिराज ने लगाई पत्रकारों को फटकार और देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- Post by Harish Pal4
- नर्मदापुरम भोपाल बैतूल पुराने नेशनल हाइवे नर्मदापुरम के इटारसी स्थित पथरौटा नहर पर शुक्रवार, शनिवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया।हादसे ने एक कार नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये पानी मे गिर गई।इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वीओ-बीती रात 12 बजे के लगभग केसला से इटारसी की तरफ i-20 कार आ रही थी कार इटारसी के पथरौटा नहर पर हादसे का शिकार हो गई।कार में तीन युवक सवार थे।जिन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था।क्योंकि कार में शराब की बोतल भी मिली है।कार जिस तरह से नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये नीचे गिरी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज होगी।कुछ प्रत्यदर्शियों ने कैमरे पर नही बताते हुये कहा कि जैसे ही कार नहर में गिरी उसी दौरान कार में सवार युवकों को चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी थी।उनके द्वारा कार से बाहर निकालने और बचाने की आवाज दी जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही इटारसी और पथरौटा पुलिस मौके पर पहुँची और कार को निकालने की कवायत शुरू की। वीओ-01घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम भी मौके पर पहुँच गई।नहर के पानी मे डूबी कार को निकालने के प्रयास टीम द्वारा शुरू किये गये।करीब डेढ़ से दो घंटे में टीम द्वारा कार को नहर के बहते पानी से निकाला गया।तीनों म्रतक युवकों में से एक मृतक युवक ग्राम रैसलपुर का बताया जा रहा है।पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये इटारसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।नहर के पास ढाबो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे से सबंधित फुटेजों की तलाश पुलिस कर रही है।1
- बस स्टैंड पर दुकानों की तालाबंदी के बाद कांग्रेसी पार्षदों नें बस स्टैंड का किया निरिक्षण। मुलताई। नगर पालिका द्वारा दुकानों के किराया वसूली अभियान को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठने लगे हैं, इसी कड़ी में नगर पालिका के उपाध्यक्ष शिव माहौरे, पार्षद अंजली शिवहरे, निर्मला उबनारे तथा कांग्रेसी नेता सुमित शिवहरे ने बस स्टैंड स्थित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके की स्थिति का जायजा लिया, निरीक्षण के बाद कांग्रेसी नेता सुमित शिवहरे ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा वसूली के नाम पर व्यापारियों का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जा रहा है। दुकानदारों के साथ गुंडागर्दी और मनमानी की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना और बिना नोटिस दिए दुकानों पर ताले लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका को पहले अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए उसके बाद ही वसूली की कार्रवाई करनी चाहिए। सुमित शिवहरे ने आगे कहा कि जिस कॉम्प्लेक्स से किराया वसूला जा रहा है, उसकी स्थिति बेहद खराब है। वर्षों से मेंटेनेंस नहीं किया गया, जिससे पूरा कॉम्प्लेक्स खस्ताहाल हो चुका है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, छत और दीवारों की हालत जर्जर है। सबसे गंभीर बात यह है कि दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए शौचालय तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष शिव माहौरे ने भी निरीक्षण के दौरान प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका परिषद की आगामी बैठक में इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। शिव माहौरे ने कहा कि परिषद स्तर पर विरोध दर्ज कराकर व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद अंजली शिवहरे और निर्मला उबनारे ने भी कॉम्प्लेक्स की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई और जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की।कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।1