गंगापुर सिटी सैमाडा वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं, पांचना प्रकरण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस हों: सुबह सिंह सैमाड़ा किसान हितों की मांगों को लेकर शुक्रवार को सैमाड़ा से निकली विशाल किसान महापंचायत एवं स्वाभिमान रैली ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल गई। रैली में लगभग 200 ट्रैक्टर, 500 मोटरसाइकिल, 80 बोलेरो सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली सैमाड़ा, नयागांव, मोहचा का पुरा, खंडीप, फूलबाड़ा, रायपुर, मेड़ी, कटकड़, टोडूपुरा मोड़, रीठौली , गड़ी बांधवा होते हुए गांवड़ा मीणा महापंचायत स्थल पहुंची। पूरे रूट चार्ट के सभी गांवों में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ रैली का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजस्थान युवा कांग्रेस सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि "किसानों के साथ वादा खिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांचना प्रकरण आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा किसानों को न्याय मिले। किसान अपने अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।" महापंचायत में वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और सिंचाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ ने किसान एकता, स्वाभिमान और संगठन की अभूतपूर्व मिसाल पेश की।
गंगापुर सिटी सैमाडा वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं, पांचना प्रकरण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस हों: सुबह सिंह सैमाड़ा किसान हितों की मांगों को लेकर शुक्रवार को सैमाड़ा से निकली विशाल किसान महापंचायत एवं स्वाभिमान रैली ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल गई। रैली में लगभग 200 ट्रैक्टर, 500 मोटरसाइकिल, 80 बोलेरो सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली सैमाड़ा, नयागांव, मोहचा का पुरा, खंडीप, फूलबाड़ा, रायपुर, मेड़ी, कटकड़, टोडूपुरा मोड़, रीठौली , गड़ी बांधवा होते हुए गांवड़ा मीणा महापंचायत स्थल पहुंची। पूरे रूट चार्ट के सभी गांवों में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ रैली का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। महापंचायत को संबोधित
करते हुए प्रदेश महासचिव राजस्थान युवा कांग्रेस सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि "किसानों के साथ वादा खिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांचना प्रकरण आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा किसानों को न्याय मिले। किसान अपने अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।" महापंचायत में वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और सिंचाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ ने किसान एकता, स्वाभिमान और संगठन की अभूतपूर्व मिसाल पेश की।
- कोटा नराकास की छमाही समीक्षा बैठक में 40 केंद्रीय कार्यालयों सहभागिता राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर नराकास की छमाही बैठक में डीआरएम ने सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग पर दिया जोर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने वाले दो केंद्रीय कार्यालय हुए सम्मानित1
- चुनाव तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां शुरू, सभी प्रकोष्ठ समयबद्ध कार्ययोजना के साथ करें तैयारी: जिला निर्वाचन अधिकारी आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों की संभावित तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न शाखाओं एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं समय-समय पर प्राप्त होने वाले आदेशों के अनुरूप सभी प्रकोष्ठ अभी से अपनी कार्ययोजना तैयार कर लें तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने की तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं समयबद्ध प्रक्रिया है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा एवं प्रकोष्ठ अपने कार्यों की विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करे, आवश्यक संसाधनों का पूर्व आकलन करे तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा कमी की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराए। साथ ही निर्वाचन संबंधी तैयारियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निर्वाचन शाखा, कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण, मतदान दल गठन, सामग्री प्रबंधन, वाहन एवं परिवहन व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मीडिया प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, मतदाता जागरूकता, व्यय निगरानी, शिकायत निवारण, नियंत्रण कक्ष, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, मतगणना, डाक मतपत्र, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग एवं अन्य निर्वाचन प्रकोष्ठों से संबंधित तैयारियों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण रखने के निर्देश दिए। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 11 एवं 12 बैठक में विभिन्न शाखाओं एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम। ---000---2
- ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- उदयपुर के युवक से गलती से हुक्मी खेडा के रामकेश योगी के खाते में डले पैसे पुलिस ने करवाए वापसी हिंडौन उदयपुर के प्रदीप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी के खाते में ₹50000 ट्रांसफर हो गए थे, उदयपुर के प्रदीप ने रामकेश योगी से वार्ता कर ₹50000 गलती से डलना बताया और रुपए वापस मांगे गए।जिस पर रामकेश योगी ने पैसे ट्रांजैक्शन करने से मना कर दिया कहा नगद पैसे लेने आ जाओ दे दूंगा। जिस पर उदयपुर के प्रदीप ने हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक रहे गिरधर सिंह से वार्ता की, जिससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा।मामले को लेकर हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी को हिण्डौन पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तलब किया गया।जहां रामकेश योगी से डीएसपी कार्यालय की रीडर रामनिरी ने समझाइस की और पीड़ित व्यक्ति को ₹50000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तीन बार में करवाए गए। रामकेश योगी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि उसके खाते में अचानक ₹50000 आए थे उन्होंने सोचा कहीं फ्रॉड का मामला हो इसलिए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था बाद में पुलिस की समझाइश होने पर जीरो बैलेंस का खाता होने के चलते ₹50000 तीन बार में पीड़ित व्यक्ति प्रदीप को वापसी कर दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व डीएसपी रहे गिरधर सिंह का आभार जताया।1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास! एक सुनहरे करियर का अंत 🏏 Ajinkya Rahane भारत के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। उनका जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और अपने शांत स्वभाव तथा कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। � Wikipedia उनके करियर की मुख्य बातें: 🇮🇳 भारत के लिए 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 🏏 टेस्ट क्रिकेट में 85 मैच, 5,077 रन और 12 शतक बनाए। 🌏 2020–21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी की और ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2–1 से जिताई। 👏 वे विदेशी परिस्थितियों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। � Reuters +1 हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अपने करियर का अंत भावुक संदेश के साथ किया। हालांकि, वे घरेलू क्रिकेट और अन्य क्रिकेट गतिविधियों से जुड़े रह सकते हैं। �1