*मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 के तहत स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच* *मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 के तहत स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच* *बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों में महिला परिचारक की उपस्थिति अनिवार्य* मऊ-स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा तथा स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3.0’ अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद मऊ में 14 से 19 सितंबर 2026 तक छह दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। एआरटीओ मऊ सुहैल अहमद ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों के स्वामित्व अथवा अनुबंध पर संचालित स्कूल वाहनों की जांच करते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षित यात्रा पर ध्यान दिया जाएगा। जिन स्कूल वाहनों में छात्राएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला परिचारक (अटेंडेंट) की मौजूदगी सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। जांच के दौरान इस व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में कुल 1181 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 30 वाहनों का फिटनेस फेल पाया गया है और उनका पंजीयन निलंबित किया जा चुका है। अभियान के दौरान निलंबित वाहनों के साथ-साथ एनओसी वाले वाहनों के संचालन की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, फिटनेस एवं अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 के तहत स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच* *मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 के तहत स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच* *बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों में महिला परिचारक की उपस्थिति अनिवार्य* मऊ-स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा तथा स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3.0’ अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद मऊ में 14 से 19 सितंबर 2026 तक छह दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। एआरटीओ मऊ सुहैल अहमद ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों के स्वामित्व अथवा अनुबंध पर संचालित स्कूल वाहनों की जांच करते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षित यात्रा पर ध्यान दिया जाएगा। जिन स्कूल वाहनों में छात्राएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला परिचारक (अटेंडेंट) की मौजूदगी सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। जांच के दौरान इस व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में कुल 1181 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 30 वाहनों का फिटनेस फेल पाया गया है और उनका पंजीयन निलंबित किया जा चुका है। अभियान के दौरान निलंबित वाहनों के साथ-साथ एनओसी वाले वाहनों के संचालन की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, फिटनेस एवं अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सहारनपुर में कथित मस्जिद तोड़फोड़ की घटना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने की कथित घटना पर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। धरने के बाद संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहारनपुर की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी गई है।1
- “हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर1
- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।1
- आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, चेन बरामद...आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व पर पूजा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर चोरी की चेन बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और तलाशी में चेन बरामद हुई।इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 233/2026 धारा 304/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़ी गई अभियुक्ता की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे उ0नि0 संतोष कुमार पाठक की टीम ने 14 सितंबर रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।1
- लखनऊ में EMI के लिए युवक को 5 दिन बंधक बनाने और ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि EMI न भरने के विवाद में एक रिकवरी एजेंट ने उसे करीब 5 दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मजदूरी कराई। पीड़ित ने ब्लड बैंक में खून निकलवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पहुंचने के बाद भी उसे कथित तौर पर मदद नहीं मिली और परिवार को भी थाने से वापस भेज दिया गया। मामले में DCP साउथ के आदेश के बाद अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू करने और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में देखें इस पूरे मामले की जानकारी और पीड़ित द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप।#Lucknow #LucknowNews #Nigoha #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #RecoveryAgent #EMI #ViralNews #Police #DCP #VandeTimes #DainikAdhyay #DainikAdhyayNews #UPPolice #LucknowPolice #LatestNews1
- आजमगढ़ : कटोही ग्राम पंचायत में कोटे के प्रस्ताव पर घमासान, अधिकारी पर रिश्तेदार के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने नामित अधिकारी एडीओआरडी कृष्ण कुमार उपाध्याय पर कथित रूप से अपने रिश्तेदार के पक्ष में प्रस्ताव कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के साथ पुलिस सुरक्षा में खुली बैठक कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक कोटे की दुकान निरस्त होने के बाद नए सिरे से ग्रामसभा की खुली बैठक होनी थी। 27 अगस्त को कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हुई थी। दो सितंबर को प्रस्तावित बैठक में प्रत्याशी सोनी तिवारी के ससुर शिव प्रकाश तिवारी पर बाहरी लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डंडा छीनने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद खड़ा कर ग्रामीणों को हटाने और बाद में अपने पक्ष में प्रस्ताव कराने की कोशिश की गई। विरोध बढ़ने पर बैठक स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों ने अधिकारी और प्रत्याशी के बीच रिश्तेदारी का दावा करते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही शिव प्रकाश तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगली बैठक किसी अन्य अधिकारी की निगरानी में हो और अतरौलिया के साथ अन्य थानों की पुलिस भी तैनात की जाए। हालांकि लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित पक्ष का बयान मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- सरेशाम राह चलते 21 वर्षी दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप मऊ थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पम्प के पास 21 वर्षीय अवनीश कुमार को बाइक सवार युवकों ने घेर कर गोली मारी। इस घटना के बताया जा रहा है कि अनीश कुमार अपने बुआ के यहां से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। तब बदमाशो ने से घेर कर गोली मारी। उसके साथ हंसराज जो की बीएससी का छात्र है ने बताया की हम रिश्तेदार यहां से लौट रहे थे, कि कुछ युवकों ने उस घेर कर गोली मार दी मुझे शक है कि गोलू नाम का युवक इस घटना में शामिल है। क्योंकी गोलू को सरसेना के पास कुछ युवकों ने मार्केट दिया था जिसके चलते गोलू मृतक अवनीश पर उस मरवाने का शक करता था। जिला चिकित्सालय के आकास्मिक विभाग के प्रभारी डॉ एस.के. नितिन ने बताया की एक गनशॉट युवक आया था जो मृतक था उसके सिर में गोली लगी थी।3
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी2