logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेल्थरा रोड (बलिया), बुधवार। नगर क्षेत्र के ग्राम सभा चौकिया निवासी एवं प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र कुमार गुप्ता का बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर के एक अस्पताल परिसर में नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अमरेंद्र गुप्ता हाल ही में पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उनके स्वागत और सम्मान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली एम्स में है, जिसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके पिता डॉ. विजय शंकर गुप्त भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मोहन सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, पवन वर्मा, हेमंत शुक्ला, वागीश पांडे, संदीप जयसवाल, मंटू मल्ल, राघवेंद्र कुमार, संतोष यादव, शुभम वर्मा, गौरव सर्राफ, बिन्नू वर्मा, अमन बरनवाल, अली नवाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अमरेंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चौकिया से हुई। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय सिंहाचवर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और KGMU से एमबीबीएस तथा फातिमा मेडिकल कॉलेज से एमडी की उपाधि प्राप्त की। उनके परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है—पिता प्रधानाध्यापक, छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में एवं बड़ी बहन शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान समारोह में अपने संबोधन में डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं अपने गांव, माता-पिता और गुरुओं का हमेशा ऋणी रहूंगा। आज जो भी हूं, उनकी मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि लक्ष्य तय कर मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी।” कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

4 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
4 hrs ago
dd28b751-ad6f-425e-bd7b-9bdce95d1a73

बेल्थरा रोड (बलिया), बुधवार। नगर क्षेत्र के ग्राम सभा चौकिया निवासी एवं प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र कुमार गुप्ता का बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर के एक अस्पताल परिसर में नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अमरेंद्र गुप्ता हाल ही में पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उनके स्वागत और

dd3cc49f-4021-4575-ab08-63c4801ea5b0

सम्मान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली एम्स में है, जिसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके पिता डॉ. विजय शंकर गुप्त भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मोहन सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, पवन वर्मा, हेमंत शुक्ला, वागीश पांडे, संदीप जयसवाल, मंटू मल्ल, राघवेंद्र कुमार, संतोष यादव, शुभम वर्मा, गौरव सर्राफ, बिन्नू वर्मा, अमन बरनवाल, अली नवाज सहित

a81ce8de-fdb2-446e-b93d-ef7a7ff6c956

कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अमरेंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चौकिया से हुई। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय सिंहाचवर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और KGMU से एमबीबीएस तथा फातिमा मेडिकल कॉलेज से एमडी की उपाधि प्राप्त की। उनके परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है—पिता प्रधानाध्यापक, छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में एवं बड़ी बहन शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान समारोह में अपने संबोधन में डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने कहा,

“मैं अपने गांव, माता-पिता और गुरुओं का हमेशा ऋणी रहूंगा। आज जो भी हूं, उनकी मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि लक्ष्य तय कर मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी।” कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

More news from Ballia and nearby areas
  • आरसीसी सड़क बनी, लेकिन जलनिकासी नहीं — बासंपार बहोरवारोड पर राहगीर परेशान बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र के बासंपार बहोरवारोड पर आरसीसी सड़क निर्माण के बाद भी बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बने मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने के चलते नाली का निकास नहीं हो पा रहा है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है और आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ व जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन जल्द से जल्द नाली निर्माण एवं अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    आरसीसी सड़क बनी, लेकिन जलनिकासी नहीं — बासंपार बहोरवारोड पर राहगीर परेशान
बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र के बासंपार बहोरवारोड पर आरसीसी सड़क निर्माण के बाद भी बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।
आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बने मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने के चलते नाली का निकास नहीं हो पा रहा है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है और आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ व जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन जल्द से जल्द नाली निर्माण एवं अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    30 min ago
  • मऊ के सिसवा मौजा में गडही सुंदरीकरण नाले की ज़मीन पर दीनेस, अशोक और अवधेश यादव ने अवैध रूप से अपना अधिकार जमा लिया है। इस अतिक्रमण से पूरे गाँव में जलभराव का खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
    1
    मऊ के सिसवा मौजा में गडही सुंदरीकरण नाले की ज़मीन पर दीनेस, अशोक और अवधेश यादव ने अवैध रूप से अपना अधिकार जमा लिया है। इस अतिक्रमण से पूरे गाँव में जलभराव का खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
    user_Ramjanam Ramjansm Sinh
    Ramjanam Ramjansm Sinh
    Carpenter मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुआ किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग बलिया। ग्राम सभा किकोढ़ा को सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग सिकंदरपुर-नवलपुर बाईपास पर पुल निर्माण के बाद भारी वाहनों के लगातार आवागमन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण से पहले यह मार्ग इतना क्षतिग्रस्त नहीं था, लेकिन पुल बनने के बाद भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होने पर सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    3
    भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुआ किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग

बलिया। ग्राम सभा किकोढ़ा को सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग सिकंदरपुर-नवलपुर बाईपास पर पुल निर्माण के बाद भारी वाहनों के लगातार आवागमन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण से पहले यह मार्ग इतना क्षतिग्रस्त नहीं था, लेकिन पुल बनने के बाद भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होने पर सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_ALAM KHAN
    ALAM KHAN
    सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • भाटपार रानी में 'शकील' ने एक नया बेल्ट हाउस खोला है, जहाँ ग्राहकों को मात्र R99 में एक से बढ़कर एक बेल्ट मिलेंगी। यह नया स्टोर स्थानीय लोगों को अपनी सेवा का मौका देने का अनुरोध कर रहा है।
    1
    भाटपार रानी में 'शकील' ने एक नया बेल्ट हाउस खोला है, जहाँ ग्राहकों को मात्र R99 में एक से बढ़कर एक बेल्ट मिलेंगी। यह नया स्टोर स्थानीय लोगों को अपनी सेवा का मौका देने का अनुरोध कर रहा है।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो चीफ रोजाना टाईम्स
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो चीफ रोजाना टाईम्स
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ Bhatpar Rani, Deoria•
    17 hrs ago
  • देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र में पेट्रोल की भारी किल्लत है, जिसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इस वजह से स्थानीय जनता को अपनी गाड़ियों के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र में पेट्रोल की भारी किल्लत है, जिसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इस वजह से स्थानीय जनता को अपनी गाड़ियों के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बलिया के पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 सेवा के लिए 5 नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियाँ दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाना क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाएंगी। इसका लक्ष्य जिले में आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाना तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
    1
    बलिया के पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 सेवा के लिए 5 नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियाँ दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाना क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाएंगी। इसका लक्ष्य जिले में आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाना तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बलिया के नारनी गाँव में पंचायत भवन के पास एक चकमागर्र्ग लंबे समय से अवरुद्ध है। इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जल्द सड़क बनाने की मांग उठाई जा रही है।
    1
    बलिया के नारनी गाँव में पंचायत भवन के पास एक चकमागर्र्ग लंबे समय से अवरुद्ध है। इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जल्द सड़क बनाने की मांग उठाई जा रही है।
    user_Jaya prakash rajbhar
    Jaya prakash rajbhar
    रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुण्डैल नियामत अली ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए जा रहे कूड़ेदान, स्वच्छता अभियान.. बिल्थरारोड: ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जनाब अरफत अली उर्फ शफीक भाई के सौजन्य से लगाए जा रहे इन कूड़ेदानों से गांव में फैली गंदगी और इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांव का वातावरण साफ-सुथरा बना रहेगा। ग्राम सभा में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी लोग कूड़ेदान का सही उपयोग करें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
    4
    कुण्डैल नियामत अली ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए जा रहे कूड़ेदान, स्वच्छता अभियान..
बिल्थरारोड: ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जनाब अरफत अली उर्फ शफीक भाई के सौजन्य से लगाए जा रहे इन कूड़ेदानों से गांव में फैली गंदगी और इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांव का वातावरण साफ-सुथरा बना रहेगा। ग्राम सभा में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी लोग कूड़ेदान का सही उपयोग करें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.