Shuru
Apke Nagar Ki App…
पन्ना आगमन पर मा. विधानसभा अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ
Sitaram rai
पन्ना आगमन पर मा. विधानसभा अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पन्ना आगमन पर मा. विधानसभा अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ1
- *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश* *तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद* 💥 *देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा। इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?* सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग* नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें* फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है। *पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा1
- *पन्ना - पानी में जलती चिताएँ और ₹12.50 लाख का पेच।* *पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर।* *कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग।* *पांचवें दिन भी जारी विस्थापितो जलसत्याग्रह एवं चिता आंदोलन।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*1
- पन्ना की धरती ने उगला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा स्लग: एनएमडीसी की मझगवां हीरा खनन परियोजना में मिली बड़ी कामयाबी एंकर: पन्ना की धरती एक बार फिर अपने बेशकीमती हीरे की चमक से सुर्खियों में है। एनएमडीसी लिमिटेड की मझगवां हीरा खनन परियोजना में 27.29 कैरेट का बहुमूल्य हीरा प्राप्त हुआ है। यह हीरा 15 सितंबर 2026 को खनन के दौरान मिला है। वीओ: पन्ना। मध्यप्रदेश का पन्ना जिला देश और दुनिया में अपने प्राकृतिक हीरों के लिए जाना जाता है। इसी पहचान को एक बार फिर मजबूती देते हुए एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना, मझगवां में 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। 15 सितंबर को प्राप्त हुए इस हीरे को परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एनएमडीसी के अनुसार, यह उपलब्धि आधुनिक खनन तकनीक, तकनीकी दक्षता और परियोजना में कार्यरत टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। पन्ना की धरती से निकला यह बहुमूल्य रत्न एक बार फिर जिले की हीरा नगरी के रूप में पहचान को सामने लाता है। अब इस हीरे की आगामी प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी। एंकर आउट: पन्ना के हीरों की चमक देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। 27.29 कैरेट के इस बेशकीमती हीरे ने एक बार फिर पन्ना को सुर्खियों में ला दिया है।1
- 12 जिंदगियों पर मंडराया मौत का साया; पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित आदिवासियों पर 'काल' बनकर खिसका पहाड़! 7 फीट दूर दलदल,दहशत में रहवासी 12 जिंदगियों पर मंडराया मौत का साया; पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित आदिवासियों पर 'काल' बनकर खिसका पहाड़! 7 फीट दूर दलदल,दहशत में रहवासी1
- shayari one top viral 2026 nice voice sapoot like comment share This boy is writing very good poetry, please like, comment and share it.1
- देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है। खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।4
- सतना,कोतवाली थाना पुलिस ने स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के सामने चल रहे सट्टे के ठिहे में मारा छापा,आधा दर्जन लोगों को उठा ले गई पुलिस,कैस, सट्टा पर्ची,और तास के पत्ते हुए जप्त। सतना,कोतवाली थाना पुलिस ने स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के सामने चल रहे सट्टे के ठिहे में मारा छापा,आधा दर्जन लोगों को उठा ले गई पुलिस,कैस, सट्टा पर्ची,और तास के पत्ते हुए जप्त।2