logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणतंत्र 26 जनवरी के दिन महाराणा प्रताप कि कविता पेश करती छात्त्रा ह

4 hrs ago
user_Reporter Rajesh pahadiya
Reporter Rajesh pahadiya
Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
4 hrs ago

गणतंत्र 26 जनवरी के दिन महाराणा प्रताप कि कविता पेश करती छात्त्रा ह

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू हुआ पर्व, आठवें दिन महिलाओं ने सिर पर बेडले धारण कर निकाली शोभायात्रा भीनमाल (विक्रम राठी) शहर में गणगौर पर्व को लेकर माहेश्वरी समाज में इन दिनों विशेष उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। हेमलता राठी ने बताया कि होली के दूसरे दिन से समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर पर्व की शुरुआत की गई। होलिका दहन स्थल से राख लाकर उसकी मुठिया बनाकर समाज भवन में स्थापित कर सुबह शाम आरती की जाती है। जिसके साथ ही विधिवत गणगौर पर्व का शुभारंभ हुआ। गायत्री देवी ने बताया कि पर्व के आठवें दिन मनाए जाने वाले अठलियां कार्यक्रम के अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सिर पर बेडले धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा शहर के माहेश्वरी समाज के न्याति नोहरे से रवाना होकर क्षेमंकरी माता सर्कल, गायत्री मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः समाज के न्याति नोहरे पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और गणगौर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। न्याति नोहरे पहुंचने के बाद समाज की महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में समाज की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें संतोषी देवी चांडक, पार्वती देवी भूतड़ा, मीना देवी, रमिला देवी, नरमी देवी, मोनिका राठी, दिव्या केला, आशा, धनवंती, टीना, ममता, दीपिका, दुर्गा, रतनी, सुमन शारदा, वीणा चांडक, डिंपल मुंहता, लक्ष्मी गिगल, पूजा राठी, सरोज, अनिता, कशिश, विमला, दक्षा राठी, भावना, पिंकी और खुशबू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। जितेंद्र मुंहता ने बताया कि गणगौर पर्व के अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    3
    होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू हुआ पर्व, आठवें दिन महिलाओं ने सिर पर बेडले धारण कर निकाली शोभायात्रा
भीनमाल (विक्रम राठी) शहर में गणगौर पर्व को लेकर माहेश्वरी समाज में इन दिनों विशेष उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। हेमलता राठी ने बताया कि होली के दूसरे दिन से समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर पर्व की शुरुआत की गई। होलिका दहन स्थल से राख लाकर उसकी मुठिया बनाकर समाज भवन में स्थापित कर सुबह शाम आरती की जाती है। जिसके साथ ही विधिवत गणगौर पर्व का शुभारंभ हुआ।
गायत्री देवी ने बताया कि पर्व के आठवें दिन मनाए जाने वाले अठलियां कार्यक्रम के अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सिर पर बेडले धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा शहर के माहेश्वरी समाज के न्याति नोहरे से रवाना होकर क्षेमंकरी माता सर्कल, गायत्री मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः समाज के न्याति नोहरे पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और गणगौर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। 
न्याति नोहरे पहुंचने के बाद समाज की महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में समाज की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें संतोषी देवी चांडक, पार्वती देवी भूतड़ा, मीना देवी, रमिला देवी, नरमी देवी, मोनिका राठी, दिव्या केला, आशा, धनवंती, टीना, ममता, दीपिका, दुर्गा, रतनी, सुमन शारदा, वीणा चांडक, डिंपल मुंहता, लक्ष्मी गिगल, पूजा राठी, सरोज, अनिता, कशिश, विमला, दक्षा राठी, भावना, पिंकी और खुशबू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
जितेंद्र मुंहता ने बताया कि गणगौर पर्व के अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रेवदर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में पश्चिम बंगाल निवासी बाबूप्रशाद धर, पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तान विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मणदास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मणदास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
    1
    रेवदर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में पश्चिम बंगाल निवासी बाबूप्रशाद धर, पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तान विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मणदास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मणदास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Manaram Nain
    2
    Post by Manaram Nain
    user_Manaram Nain
    Manaram Nain
    Agricultural organisation चितलवाना, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को स्वास्थ्य भवन सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9799997795 जारी किया गया है।इस दौरान जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों के संचालकों एवं चिकित्सकों को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों और रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 अगस्त 2024 और उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए लागू है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना और उनके विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी देव किशन छंगाणी, डीपीएम नरेश कुमार टेलर, डॉ. संजय नवल (मा योजना), वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार तथा पीसीपीएनडीटी सेल के डीईओ प्रेमाराम सहित जिले के सोनोग्राफी केंद्रों के संचालक और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलाई और इसके साथ ही कार्यशाला का समापन किया गया।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही। मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को स्वास्थ्य भवन सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9799997795 जारी किया गया है।इस दौरान जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों के संचालकों एवं चिकित्सकों को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों और रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 अगस्त 2024 और उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए लागू है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना और उनके विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी देव किशन छंगाणी, डीपीएम नरेश कुमार टेलर, डॉ. संजय नवल (मा योजना), वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार तथा पीसीपीएनडीटी सेल के डीईओ प्रेमाराम सहित जिले के सोनोग्राफी केंद्रों के संचालक और चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलाई और इसके साथ ही कार्यशाला का समापन किया गया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by लाबु सिंह
    1
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जालौर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में गुरुकुल परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित हुई, आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारी नरेश बोहराने जालौर शहर में रामनवमी महोत्सव का उत्साह के साथ मनाने को लेकर वार्तालाप किया इस दौरान दिनेश जीनगर ओटाराम देवेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    जालौर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में गुरुकुल परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित हुई, आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारी नरेश बोहराने जालौर शहर में रामनवमी महोत्सव का उत्साह के साथ मनाने को लेकर वार्तालाप किया इस दौरान दिनेश जीनगर ओटाराम देवेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रेवदर क्षेत्र में ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इन अफवाहों के चलते बुधवार को बड़ी संख्या में लोग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। सुबह से ही कई उपभोक्ता एजेंसी केंद्रों के बाहर अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण गैस एजेंसी केंद्रों पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। उपभोक्ताओं में यह आशंका देखी जा रही है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी डर के चलते लोग समय से पहले ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक शशिकांत ने बताया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और सभी उपभोक्ताओं को प्रतिदिन गैस मिलती रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गैस की गाड़ी आएगी, उसी क्रम में सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इधर, कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर नंबर ‘नॉट रीचेबल’ आ रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही और लोगों को एजेंसी पर पहुंचकर ही सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
    1
    रेवदर क्षेत्र में ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इन अफवाहों के चलते बुधवार को बड़ी संख्या में लोग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। सुबह से ही कई उपभोक्ता एजेंसी केंद्रों के बाहर अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए।
अचानक बढ़ी भीड़ के कारण गैस एजेंसी केंद्रों पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। उपभोक्ताओं में यह आशंका देखी जा रही है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी डर के चलते लोग समय से पहले ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।
गैस एजेंसी संचालक शशिकांत ने बताया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और सभी उपभोक्ताओं को प्रतिदिन गैस मिलती रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गैस की गाड़ी आएगी, उसी क्रम में सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
इधर, कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर नंबर ‘नॉट रीचेबल’ आ रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही और लोगों को एजेंसी पर पहुंचकर ही सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.