logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भगुवापुरा बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश में यात्रियों को हो रही परेशानी* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा कराया गया था निर्माण, रखरखाव के अभाव में बदहाल हुई सुविधा* भगुवापुरा। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगुवापुरा स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। वर्ष 2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को बैठने और बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है वहीं प्रतीक्षालय के बाहर भी काफी मात्रा में गंदगी जमा है। बारिश के कारण गंदगी और कीचड़ की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे यात्रियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, वर्तमान स्थिति में वह सुविधा अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही प्रतीक्षालय के आसपास नियमित साफ-सफाई कराकर यात्रियों के लिए बैठने एवं बारिश से बचने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय का नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और भगुवापुरा बस स्टैंड के यात्रियों को क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय से कब राहत मिलती है।

3 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*भगुवापुरा बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश में यात्रियों को हो रही परेशानी* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा कराया गया था निर्माण, रखरखाव के अभाव में बदहाल हुई सुविधा* भगुवापुरा। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगुवापुरा स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। वर्ष 2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को बैठने और बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है वहीं प्रतीक्षालय के बाहर भी काफी मात्रा में गंदगी जमा है। बारिश के कारण गंदगी और कीचड़ की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे यात्रियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, वर्तमान स्थिति में वह सुविधा अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही प्रतीक्षालय के आसपास नियमित साफ-सफाई कराकर यात्रियों के लिए बैठने एवं बारिश से बचने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय का नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और भगुवापुरा बस स्टैंड के यात्रियों को क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय से कब राहत मिलती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *भगुवापुरा बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश में यात्रियों को हो रही परेशानी* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा कराया गया था निर्माण, रखरखाव के अभाव में बदहाल हुई सुविधा* भगुवापुरा। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगुवापुरा स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। वर्ष 2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को बैठने और बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है वहीं प्रतीक्षालय के बाहर भी काफी मात्रा में गंदगी जमा है। बारिश के कारण गंदगी और कीचड़ की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे यात्रियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, वर्तमान स्थिति में वह सुविधा अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही प्रतीक्षालय के आसपास नियमित साफ-सफाई कराकर यात्रियों के लिए बैठने एवं बारिश से बचने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय का नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और भगुवापुरा बस स्टैंड के यात्रियों को क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय से कब राहत मिलती है।
    1
    *भगुवापुरा बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश में यात्रियों को हो रही परेशानी*

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

*2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा कराया गया था निर्माण, रखरखाव के अभाव में बदहाल हुई सुविधा*

भगुवापुरा। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगुवापुरा स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। वर्ष 2024 में विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है।
प्रतीक्षालय का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को बैठने और बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है वहीं प्रतीक्षालय के बाहर भी काफी मात्रा में गंदगी जमा है। बारिश के कारण गंदगी और कीचड़ की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे यात्रियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, वर्तमान स्थिति में वह सुविधा अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही प्रतीक्षालय के आसपास नियमित साफ-सफाई कराकर यात्रियों के लिए बैठने एवं बारिश से बचने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय का नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और भगुवापुरा बस स्टैंड के यात्रियों को क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय से कब राहत मिलती है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग खरगोन अनियंत्रित निजी यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल ब्रेकिंग.....खरगोन अनियंत्रित निजी यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा खरगोन से बुरहानपुर जा रही थी निजी यात्री बस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस सभी घायलों को झिरन्या के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया चैनपुर थाना क्षेत्र के पाडल्या में हुआ हादसा
    1
    ब्रेकिंग खरगोन अनियंत्रित निजी यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल
ब्रेकिंग.....खरगोन
अनियंत्रित निजी यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
खरगोन से बुरहानपुर जा रही थी निजी यात्री बस
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस
सभी घायलों को झिरन्या के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया
चैनपुर थाना क्षेत्र के पाडल्या में हुआ हादसा
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गार्डन संचालक अब खुद करेंगे अपने कचड़े का नष्टिकरण क्लिनिक के बहार से भी अब कचड़ा नहीं उठाएंगे सफाई कर्मी नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति ज्योति सुनहेरे के निर्देशानुसार स्थानीय नगर पालिका निकाय के अंतर्गत आने वाले होटल एवं गार्डन मे शादियों के समय जो अपशिष्ट उत्पन्न होते हैँ चाहे बो गीला कचड़ा हो या सूखा कचड़ा सबका नष्टिकरण अब गार्डन एवं होटल संचालक खुद अपनी जिम्मेदारी पर अपने ही परिसर मे करेंगे ऐसा कचड़ा अगर नगर मे कही भी डला या बदबू मारते मिला तो उक्त के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी आगे उन्होंने कहा की नगर मे संचालित क्लिनिक जिनके बहार सिरिंज बोतल दबाईयाँ डली होती हैँ उसके उठाने की जिम्मेदारी भी अब नगर पालिका की नहीं होंगी क्योंकि ऐसा कचड़ा उठाने से सफाई कर्मियों के वीमार होने का खतरा बना रहता हैँ जिसके कारण मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदया द्वारा सफाई कर्मियों के हित मे ये निर्णय लिए गए जिसके लिए आज नगर पालिका लहार की स्वछता टीम भूपेंद्र कुमार,अरविन्द गोहर, संजय द्वारा निकाय के गार्डन एवं होटल मे औचक निरीक्षण किया एवं एक जागरूकता अभियान के तहत उन्हें बताया की उनके परिसर से निकलने वाले गीले कचरे का नष्टीकरण अब उन्हे अपने ही परिसर मे करना है जागरूकता अभियान के तहत आज कर्मचारी अग्रसेन पैलेस,अग्रसेन होटल,पटेल मेरिज गार्डन,राधे रघुवीर पैलेस करने पहुंचे और वहाँ मौजूद कर्मचारियों को जागरूक किया आगे सभी होटल्स एवं मैरिज गार्डन्स की बारी है,अगर कहीं भी इधर उधर कचरा फेंकते हुए पाए गए या परिषर मे कचड़ा नस्ट नहीं किया गया तो संचालको के खिलाफ कठोर कार्यवाही के साथ चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।
    1
    गार्डन संचालक अब खुद करेंगे अपने कचड़े का नष्टिकरण क्लिनिक के बहार से भी अब कचड़ा नहीं उठाएंगे सफाई कर्मी
नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति ज्योति सुनहेरे के निर्देशानुसार स्थानीय नगर पालिका निकाय के अंतर्गत आने वाले होटल एवं गार्डन मे शादियों के समय जो अपशिष्ट उत्पन्न होते हैँ चाहे बो गीला कचड़ा हो या सूखा कचड़ा सबका नष्टिकरण अब गार्डन एवं होटल संचालक खुद अपनी जिम्मेदारी पर अपने ही परिसर मे करेंगे ऐसा कचड़ा अगर नगर मे कही भी डला या बदबू मारते मिला तो उक्त के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी आगे उन्होंने कहा की नगर मे संचालित क्लिनिक जिनके बहार सिरिंज बोतल दबाईयाँ डली होती हैँ उसके उठाने की जिम्मेदारी भी अब नगर पालिका की नहीं होंगी क्योंकि ऐसा कचड़ा उठाने से सफाई कर्मियों के वीमार होने का खतरा बना रहता हैँ जिसके कारण मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदया द्वारा सफाई कर्मियों के हित मे ये निर्णय लिए गए जिसके लिए आज नगर पालिका लहार की स्वछता टीम भूपेंद्र कुमार,अरविन्द गोहर, संजय द्वारा निकाय के गार्डन एवं होटल मे औचक निरीक्षण किया एवं एक जागरूकता अभियान के तहत उन्हें बताया की उनके परिसर से निकलने वाले गीले कचरे का नष्टीकरण अब उन्हे अपने ही परिसर मे करना है जागरूकता अभियान के तहत आज कर्मचारी अग्रसेन पैलेस,अग्रसेन होटल,पटेल मेरिज गार्डन,राधे रघुवीर पैलेस करने पहुंचे और वहाँ मौजूद कर्मचारियों को जागरूक किया आगे सभी होटल्स एवं मैरिज गार्डन्स की बारी है,अगर कहीं भी इधर उधर कचरा फेंकते हुए पाए गए या परिषर मे कचड़ा नस्ट नहीं किया गया तो संचालको के खिलाफ कठोर कार्यवाही के साथ चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के हाथों अरविंद कुमार यादव को मिला सम्मान 20000 का चेक प्रदान ब्यूरो रिपोर्ट रामनरेश विश्वकर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा अरविंद कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ₹20,000 की धनराशि का चेक प्रदान किया। समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने भी सम्मानित होने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान अरविंद कुमार यादव के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनकी उपलब्धि और योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    3
    मुख्यमंत्री के हाथों अरविंद कुमार यादव को मिला सम्मान 20000 का चेक प्रदान
ब्यूरो रिपोर्ट रामनरेश विश्वकर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा अरविंद कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ₹20,000 की धनराशि का चेक प्रदान किया।
समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने भी सम्मानित होने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान अरविंद कुमार यादव के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनकी उपलब्धि और योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    2 hrs ago
  • *जन्माष्टमी पर भिंड में निकली भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु* *कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हमने वृंदावन धाम निवासी राजेश्वरदास महाराज से भी चर्चा की उन्होंने भी बताया* *जन्माष्टमी पर भिंड में निकली भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु* *कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हमने वृंदावन धाम निवासी राजेश्वरदास महाराज से भी चर्चा की उन्होंने भी बताया*
    4
    *जन्माष्टमी पर भिंड में निकली भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु*
*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हमने वृंदावन धाम निवासी राजेश्वरदास  महाराज से भी चर्चा की उन्होंने भी बताया*
*जन्माष्टमी पर भिंड में निकली भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु*
*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हमने वृंदावन धाम निवासी राजेश्वरदास  महाराज से भी चर्चा की उन्होंने भी बताया*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कॉन मंदिर में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ पर झूमे श्रद्धालु भिंड। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।स्कॉन मंदिर में जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। मंदिर परिसर में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के जयघोष और भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। महिला, पुरुष और बच्चे सभी कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा।वहीं राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का विशेष शृंगार किया गया। भगवान को सोने के आभूषण पहनाकर आकर्षक रूप में सजाया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु भगवान के इस मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। मंदिरों में देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जन्मोत्सव के दौरान शहर में चारों ओर कृष्ण भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कॉन मंदिर में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ पर झूमे श्रद्धालु
भिंड। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।स्कॉन मंदिर में जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। मंदिर परिसर में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के जयघोष और भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। महिला, पुरुष और बच्चे सभी कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा।वहीं राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का विशेष शृंगार किया गया। भगवान को सोने के आभूषण पहनाकर आकर्षक रूप में सजाया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु भगवान के इस मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। मंदिरों में देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जन्मोत्सव के दौरान शहर में चारों ओर कृष्ण भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्मोत्सब पर निकाली गई शोभायात्रा श्री जन्माष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब भिंड जिले मे धूमधाम के साथ निकाली गई श्री कृष्ण जन्मोत्सब पर निकाली गई शोभायात्रा श्री जन्माष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब भिंड जिले मे धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा भक्तों ने उत्साह के साथ निकाली भगवान श्री कृष्ण की रथयात्रा सैकड़ों लोग हुए शामिल
    1
    श्री कृष्ण जन्मोत्सब पर निकाली गई शोभायात्रा श्री जन्माष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब भिंड जिले मे  धूमधाम के साथ निकाली गई
श्री कृष्ण जन्मोत्सब पर निकाली गई शोभायात्रा श्री जन्माष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब भिंड जिले मे  धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा भक्तों ने उत्साह के साथ निकाली भगवान श्री कृष्ण की रथयात्रा सैकड़ों लोग हुए शामिल
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जन्माष्टमी एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह जी के शहादत दिवस पर विशेष संदेश..
    1
    जन्माष्टमी एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह जी के शहादत दिवस पर विशेष संदेश..
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.