Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराही देवी मेला मे हुआ जयसिंह राजा का प्रोग्राम
Bheem rajawat 9628800458
बाराही देवी मेला मे हुआ जयसिंह राजा का प्रोग्राम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिता के जन्मोत्सव पर बेटे ने निभाई जिम्मेदारी, आजीवन सेवा का लिया संकल्प नगर जालौन के समाजसेवी विनय महेश्वरी ने अपने पिता के जन्म उत्सव के अवसर पर एक सराहनीय और मानवता से जुड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने नगर के समस्त श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर समाजसेवी विनय महेश्वरी ने बताया कि “यह संकल्प हमने अपने पिता के जन्म उत्सव पर एक बेटे की भूमिका निभाते हुए लिया है। यह सेवा केवल आज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह संकल्प आजीवन चलता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि “भविष्य में मैं अपने बच्चों को भी इस संकल्प के बारे में बताऊंगा, ताकि यह सेवा परंपरा के रूप में हमेशा जारी रहे।” संकल्प के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई है कि नगर के किसी भी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की सूचना मिलने पर शुद्ध पानी की बोतलों की तत्काल व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए एक संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि नगर पालिका परिषद जालौन के सभासद रमाकांत प्रजापति को यदि इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो उनके माध्यम से भी तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। समाजसेवी विनय महेश्वरी का यह निर्णय नगर में सराहना का विषय बना हुआ है और लोगों ने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा प्रेरणादायक कदम बताया है।1
- कदोरा युवक ने की सुसाइड1
- hmare gao ki sadak bahut kharab hai mera gao ka mam bhadekh diwara jalaun Uttar Pradesh bhadekh diwara gadi mohalla pin code 2851251
- जालौन/कालपी : योगी सरकार के आदेशों को ठेंगा, उन्हीं के नुमांइदे तरीबुल्दा घाट में खेल रहे रेता के अवैध खनन का खेल! भाड़े के खनन संचालक सरकारी आदेशों के अनदेखी करते हुए नियमों की कर रहे अवहेलना! आतिफ इकबाल की ए एंड आर इंफ्रा फर्म के नाम है खनन पट्टा! पर्यावरणीय असंतुलित और वन जीवों के लिए पैदा हो रहा खतरा! जल स्रोतों का घट रहा स्तर, पीने के पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल पड़ रहा प्रभाव! वायरल वीडियो में आप स्वयं देख सकते हैं कि कैसे खनन माफिया नदी की जलधारा में हैवी पॉपलैंड मशीनों से जीव जंतुओं के उजाड़ रहे आशियाने! यमुना नदी के किनारे बसे गांव में घूम रहे मगरमच्छ, गांव के तालाब में मगरमच्छ पहुंचने का वीडियो वायरल, दहशत में ग्रामीण! कालपी क्षेत्र के गाटा संख्या 36/1 घाट पर 2 साल पहले वन विभाग ने जताई थी आपत्ति, जिससे घाट हुआ था बंद तो आखिर क्या मिल गई वन विभाग की अनुमति, या फिर वन विभाग को नहीं है कोई अभी जानकारी! खनन माफियाओं की नदी में खनन करने से एक दिन में दर्जनों कुंतल मछलियों की हो रही मौत, इधर-उधर भाग रहे कछुए! यह सब जानकर भी अनजान बना जिला खनिज प्रशासन, और फोन लगाने पर खनिज अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं उठाते हैं फोन!!1
- आज दिनांक 03.02.2026 को वादिया द्वारा थाना रामपुरा पर यह आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया गया है कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है जिसके संबन्ध में थाना रामपुरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं नामजद 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार गहनता से जाँच व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी माधौगढ की बाईट ।1
- जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- औरैया: भारतीय सेना में 24 वर्ष पुर्ण होने के बाद रिटायर होकर घर लौटे देवकली मंदिर औरैया पर बाबा भोलेनाथ महाराज दर्शन पूजा पाठ कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया सेवानिवृत्त जनपद औरैया निवासी श्री युधिष्ठिर सिंह चौहान सेंटर अहमदनगर, महाराष्ट्र रैंक पद नायब दफादार यूनिट 8वीं लाइट कैवेलरी 03/02/2025 जनपद औरैया3
- बाराही देवी मेला मे हुआ जयसिंह राजा का प्रोग्राम1