Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mata Dhawan film kuchh nahin ho raha hai tehsil Jobat alirajpur mdha thovna faliya
Mohbbat chouhan
Mata Dhawan film kuchh nahin ho raha hai tehsil Jobat alirajpur mdha thovna faliya
More news from Alirajpur and nearby areas
- mdha thovna faliya1
- Post by Bhiku Vasuniya1
- --------------- अंजड नगर में शनिवार शाम भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्व समाजजनों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बस स्टैंड कन्या स्कूल से ब्राह्मण समाज धर्म तक रात 8 बजे के उपरांत तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा नगर धर्ममय माहौल में रंग गया। दरअसल शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे स्थानीय बस स्टैंड स्थित पीएम श्री कन्या स्कूल से भव्य आरती से किया गया, शोभायात्रा बस स्टैंड, गांधी वाचनालय, सराफा बाजार, धान मंडी, अस्पताल चौराहे से होते हुए निर्धारित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी आर आर चौहान द्वारा किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वहीं गांधी चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष ॠतुराज सिंह तोमर एवं नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती पार्षदगण व कर्मचारियों ने तो वहीं नगरवासियों ने जगह-जगह सभी समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रैली में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रभू दयाल दवे सहित समाजजनों सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सर्व ब्राह्मण समाज मिडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली यह भव्य शोभायात्रा अंजड नगर में आस्था, एकता और उल्लास का प्रतीक बनकर सामने आई।4
- 30 वर्षों की मांग पूरी, सिलावद-होलगांव गोई नदी पुल का भूमिपूजन, सड़क और सर्विस रोड निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली1
- Post by Satish Parihar1
- पानी की टंकी पर मिला अज्ञात युवक का शवः धार में 5 से 10 दिन पुराना है शव, वॉलमैन के निरीक्षण में पता चला राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार की गांधी कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी की छत पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब टंकी का वॉलमैन नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचा। टंकी की देखरेख करने वाले वॉलमैन इरफान चांद खां करीब 10 दिन बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। छत पर पहुंचते ही उनकी नजर शव पर पड़ी, जो बुरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की।पहचान नहीं, मौत की वजह भी साफ नहीं प्रारंभिक जांच में शव 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति टंकी की छत तक कैसे पहुंचा। नगरपालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।2
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा, झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया4
- Post by Satish Parihar1