Shuru
Apke Nagar Ki App…
786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- #जालौन ब्रेकिंग न्यूज ⏩ उरई कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी ⏩ परिवार के तीन सदस्यों ने नौकरी का झांसा देकर 21 लाख ठगे ⏩ अन्य परिचितों से भी लाखों रुपये ऐंठे ⏩ फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए गए ⏩ पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया ⏩ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी ⏩ जालौन पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी शाहरुख ने इश्तियाक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने अपने बेटे से माफी नहीं मंगवाई तो वह उन्हें जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़ित शुक्रवार को राजपुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- कस्बा रुरा में जवारे विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई।विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।इस दौरान भक्तों ने बाना लगवाकर डांस किया।वहीं इस अवसर चेयरमैन रुरा राम जी गुप्ता शामिल हुए और उनका माला पहनाकर सम्मान किया।1
- मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने की है। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बलदेव और विमल पुत्र शिवराम बाइक से मड़नापुर डेरापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विमल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई। मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार को करीब 11बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मां बिटान देवी, भाई रमेश,छोटे, बहिन रामप्यारी,संगीता, मीना और पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।1
- यातायात पुलिस का खेल, नो एंट्री फेल 🚨 कानपुर देहात के सिकंदरा-बिरहाना चौराहा पर यातायात व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जिला प्रशासन द्वारा सिकंदरा से रसूलाबाद मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पालन के लिए यातायात पुलिस के दरोगा, एक सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती भी की गई है। लेकिन आरोप है कि मौके पर तैनात दरोगा ने प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रति डंपर अवैध वसूली के बाद भारी वाहनों को नो एंट्री में भी खुली छूट दी जा रही है। इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के चलते सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे आम राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 📌 मुख्य बिंदु: नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी दुर्घटना की बढ़ती आशंका1
- Post by MD ANISH KURAISHI1