संभावना स्कूल में वैदिक मंत्रों के साथ हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने आपस में रंग-गुलाल खेल कर बसंत के आगमन का किया शुभारम्भ फोटो- आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित 'शान्ति स्मृति' सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बसन्त पंचमी' के अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव तथा 'बसन्तोत्सव-2026' का भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया। आयोजन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। समारोह के प्रथम सत्र में पूरे विधि-विधान से माँ सरस्वती का पूजन किया गया तथा वैदिक मन्त्रों के साथ हवन-यज्ञ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्राओं ने अपने मधुर सामूहिक स्वर में माँ सरस्वती की संगीतमय आरती प्रस्तुत किया। माँ सरस्वती के जयकारे तथा वैदिक मन्त्रों के उच्चारण से आस-पास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समारोह के द्वितीय सत्र में विद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बसन्तोत्सव-2026' का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह व अन्य अतिथियों न संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर 'बसन्त पंचमी' की शुभकामना देते हुए निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं बल्कि आने वाली नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार से परिचित कराने का एक व्यापक अभियान है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों की नींव डाली जाती है। बसन्तोत्सव-2026 के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश प्रसाद शर्मा के दिशा-निर्देश में भक्ति संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि, अभिभावक तथा विशिष्ट लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत सरस्वती आरती से हुई, जिसे सौम्या सिंह, श्रेया गुप्ता, सिक्षम कुमारी, कृतिका कुमारी, अपूर्वा, साक्षी सिंह, मीनाक्षी पांडेय, इसिता गुप्ता, शिवानी सिंह, अंजली कुमारी, सलोनी कुमारी, वंदना कुमारी, आस्था कुमारी, शगुन कुमारी, प्रतिज्ञा, सारिका सिंह, प्रियांशी सिंह, साक्षी कुमारी, माही कुमारी, अनुप्रिया, अभिलाषा एवं श्रेयांगनी ने प्रस्तुत किया या। वादन में अर्पिता केसरी, अन्यया केसरी एवं सौम्या सिंह थी। सरस्वती वंदना सौम्या सिंह, श्रेया गुप्ता, सिक्षम कुमारी, कृतिका कुमारी, अपूर्वा ,साक्षी सिंह, मीनाक्षी पांडेय, इशिता गुप्ता, शिवानी सिंह, अंजली कुमारी, सलोनी कुमारी, वंदना कुमारी, आस्था कुमारी, शगुन कुमारी, प्रतिज्ञा, सारिका सिंह, प्रियांशी सिंह, साक्षी कुमारी, माही कुमारी, अनुप्रिया, अभिलाषा एवं श्रेयांगनी ने भाग लिया। वादन में अर्पिता केसरी, अन्यया केसरी थी। वहीं एकल नृत्य (भरतनाट्यम) साक्षी दुबे ने प्रस्तुत किया। एकल गीत (शास्त्रीय गीत) छात्राओं ने समूह गीत होली की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुक्त कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आपस में रंग-गुलाल खेल कर बसंत के आगमन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति हावी न हो इसके लिए हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कार से जुड़े गीत-संगीत एवं मूल्यों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने वर्त्तमान युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के हरास पर चिन्ता व्यक्त की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरविंद ओझा ने किया। मंचीय परिकल्पना तथा साज-सज्जा कला शिक्षक विष्णु शंकर और संजीव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर समाजसेविका सोनाली सिंह, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के रामकुमार सिंह, अवधेश पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार , ओपी कश्यप, श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति ट्रस्ट के संयोजक शंभू चौरसिया के अलावे छात्र-छात्रा, शिक्षक, कर्मचारी तथा भारी संख्या में अभिभावक और आम लोग उपस्थित रहें।

- User10013Dindori, Madhya Pradesh🙏on 28 January
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के जीत पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षडॉक्टर केएन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में कहा एनडीए प्रचंड जीत है1
- आरा। ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत शांति समिति के सदस्यों के साथ उनके-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती एवं एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि तीनों पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। बैठक में अपर समाहर्ता, भोजपुर, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, सिविल सर्जन, भोजपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- लाइव शो में बवाल: सिंगर ने डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, वीडियो वायरल भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लाइव शो के दौरान सिंगर धनंजय शर्मा की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। शो के बीच स्टेज पर मौजूद एक महिला डांसर के साथ सिंगर ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धनंजय शर्मा पहले डांसर को खींचते हुए स्टेज के किनारे तक ले जाते हैं। इसी दौरान डांसर गिर जाती है और खुद को संभालते हुए पीछे हटने लगती है। लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता। सिंगर उसके पीछे जाते हैं, उसे गोद में उठाते हैं और सीधे दर्शकों की भीड़ में फेंक देते हैं। वहां मौजूद लोग तुरंत डांसर को संभालते हैं, जिसके बाद वह वापस स्टेज पर लौटती है। इस घटना के बाद शो में मौजूद एंकर ने भी सिंगर की इस हरकत की कड़ी आलोचना की और कहा कि “वो एक लड़की है, उसके साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है।” सिंगर का पक्ष भी आया सामने इस पूरे विवाद पर सिंगर धनंजय शर्मा का कहना है कि उन्हें डांसर द्वारा छेड़ा गया और उनकी इज्जत उतारी गई, जिसके कारण उन्होंने गुस्से में ऐसा कदम उठाया। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस सफाई को मानने को तैयार नहीं हैं और सिंगर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर गुस्सा वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स सिंगर की इस हरकत को शर्मनाक और अस्वीकार्य बता रहे हैं। कई लोगों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। फिलहाल, मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है और अब देखना होगा कि इस पर क्या कार्रवाई होती है।1
- भोजपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार भोजपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी की बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस मामले को लेकर भोजपुर के एएसपी राजकुमार साह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। रिपोर्ट: पंकज सिंह आरा, भोजपुर1
- Post by Imran Ahmad1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक हैं, जिनके पास कुल 5626 घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। भारत गैस के कुल 06 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1280 एल०पी०जी० सिलेण्डर तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4411 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध हैं। सभी से अनुरोध है कि गैस बुकिंग कर अपने घर पर ही प्रतीक्षा करें, अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी पर लाइन न लगाएं। बुकिंग के 48 घंटे के भीतर गैस सिलेण्डर घर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ एवं लाइन लगाने से विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गैस की कालाबाजारी से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer Emergency Helpline Toll Free No.-1906, IOCL के Toll Free No.-1800-2333-555, BPCL के Toll Free No.-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No.-1800-2333-555 पर संपर्क करें। जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। साथ ही अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301 तथा जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर भी संपर्क किया जा सकता है।2