logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नन्दई खुर्द में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से मजदूर की मौत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नन्दई खुर्द गांव में शुक्रवार को लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दबने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सैलया (बिहार) थाना क्षेत्र के चोन्हा गांव निवासी शिवा भुईया (28 वर्ष), पिता रंजीत भुईया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को गजवा पिकेट परिसर में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बिहार के बाहा क्षेत्र स्थित हेना भट्ठा से ईंट लादकर नन्दई खुर्द जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में पलट गया। हादसे में मजदूर शिवा भुईया की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
2 hrs ago

नन्दई खुर्द में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से मजदूर की मौत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नन्दई खुर्द गांव में शुक्रवार को लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दबने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सैलया (बिहार) थाना क्षेत्र के चोन्हा गांव निवासी शिवा भुईया (28 वर्ष), पिता रंजीत भुईया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को गजवा पिकेट परिसर में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बिहार के बाहा क्षेत्र स्थित हेना भट्ठा से ईंट लादकर नन्दई खुर्द जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में पलट गया। हादसे में मजदूर शिवा भुईया की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • Post by Md Amanullah
    1
    Post by Md Amanullah
    user_Md Amanullah
    Md Amanullah
    Chatra, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • Post by महेंद्र शर्मा
    1
    Post by महेंद्र शर्मा
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • औरंगाबाद में 25 हजार के इनामी अपराधी छोटन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना क्षेत्र से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया। अंबा थाना क्षेत्र में सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹58,880/- की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में गठित SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई। साक्ष्य संकलन के बाद इनामी एवं कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
    1
    औरंगाबाद में 25 हजार के इनामी अपराधी छोटन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना क्षेत्र से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
अंबा थाना क्षेत्र में सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹58,880/- की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 
मामले में गठित SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई। साक्ष्य संकलन के बाद इनामी एवं कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थाना क्षेत्र से  गिरफ्तार किया गया।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • रफीगंज के काजीचक अमरपुरा नहर में डूब जाने से मोहम्मद असलम के 24 वर्षीय पुत्र अहमद रज्जा की मौत 12 अगस्त 2025 को हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह द्वारा मृतक की आश्रित मां रुबिया खातून को ₹4लाख अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। मृतक के चाचा गुलाम सरवर ने बताया कि 11अगस्त 2025 की संध्या में शौच करने के लिए मोहम्मद अहमद रज्जा उर्फ गुड्डू घर से निकले थे। रात्रि में वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाया था 12 अगस्त की सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि छोटकी नहर में उक्त युवक की सो तैर रहा है। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी के अथक प्रयास से आज मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि मिला। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने कहा कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद₹400000 का मुआवजा दिया गया।
    1
    रफीगंज के काजीचक अमरपुरा नहर में डूब जाने से मोहम्मद असलम के 24 वर्षीय पुत्र अहमद रज्जा की मौत 12 अगस्त 2025 को हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह द्वारा मृतक की आश्रित मां रुबिया खातून को ₹4लाख अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। मृतक के चाचा गुलाम सरवर ने बताया कि 11अगस्त 2025 की संध्या में शौच करने के लिए मोहम्मद अहमद रज्जा उर्फ गुड्डू घर से निकले थे। रात्रि में वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाया था 12 अगस्त की सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि छोटकी नहर में उक्त युवक की सो तैर रहा है। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी के अथक प्रयास से आज मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि मिला। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने कहा कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद₹400000 का मुआवजा दिया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
    1
    बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग  पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
    user_Bikram reporting News
    Bikram reporting News
    Satbarwa, Palamu•
    7 hrs ago
  • शिवपुरी, डोकोटांड, भुइयां टोली #हजारीबाग #वार्ड #नंबर 22 का यह #वीडियो दर्शा कर विनम्र अपील है भावी #मेयर व #वार्ड #पार्षद से कि यहां के गरीब व मजबूर निवासियों के हालत व हालात जरूर बदलने की कृपा करेंगे। इस चुनावी जंग में आप सभी प्रत्याशी स्वयं वहां पहुंचकर जरूर हालात से वाकिफ हो गए होंगे। नोट:- यह वीडियो PVM द्वारा सितंबर माह 2025 में बनाया गया था। #नगरनिगम #चुनाव #हजारीबाग #झारखंड
    1
    शिवपुरी, डोकोटांड, भुइयां टोली #हजारीबाग #वार्ड #नंबर 22 का यह #वीडियो दर्शा कर विनम्र अपील है भावी #मेयर व #वार्ड #पार्षद से कि यहां के गरीब व मजबूर निवासियों के हालत व हालात 
जरूर बदलने की कृपा करेंगे।
इस चुनावी जंग में आप सभी प्रत्याशी स्वयं वहां पहुंचकर जरूर हालात से वाकिफ हो गए होंगे।
नोट:- यह वीडियो PVM द्वारा सितंबर माह 2025 में बनाया गया था।
#नगरनिगम #चुनाव #हजारीबाग #झारखंड
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    19 min ago
  • Post by Md Amanullah
    1
    Post by Md Amanullah
    user_Md Amanullah
    Md Amanullah
    Chatra, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • रफीगंज के कासमा पुलिस ने बक्शी बिगहा मोड़ के समीप से 266 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौटाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है एक मोटरसाइकिल चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार अपराह्न 3:30 में थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज के कासमा पुलिस ने बक्शी बिगहा मोड़ के समीप से 266 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौटाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है एक मोटरसाइकिल चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार अपराह्न 3:30 में थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • NTPC बादम, CCL चंद्रगुप्त, अडानी एवं NMDC सहित अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस में अनियमितताओं पर चिंता NTPC Limited के बादम परियोजना, Central Coalfields Limited (CCL) के चंद्रगुप्त परियोजना, Adani Group, NMDC Limited तथा अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस क्षेत्रों में जनसुनवाई, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं मुआवजा भुगतान की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही कंपनियों एवं उनके MDO द्वारा बलपूर्वक भूमि खाली कर उत्खनन कार्य प्रारंभ किए जाने की सूचना अत्यंत चिंताजनक है। स्थानीय ग्रामीणों एवं भूमिधारकों के विरोध करने पर उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर भय और दमन का वातावरण बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधि के शासन के विरुद्ध है। मैं सरकार से स्पष्ट रूप से मांग करता हूँ कि— *सर्वप्रथम सार्वजनिक जनसुनवाई विधिवत आयोजित की जाए। *विधि सम्मत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। *प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) सुनिश्चित किया जाए। *उचित एवं पारदर्शी मुआवजा भुगतान किया जाए। *ग्रामसभा एवं स्थानीय जनता की जनसहमति प्राप्त करने के पश्चात ही खनन कार्य प्रारंभ किया जाए। विकास कार्य जनहित में होना चाहिए, न कि जनता के अधिकारों का हनन कर। सरकार से आग्रह है कि वह अविलंब संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
    1
    NTPC बादम, CCL चंद्रगुप्त, अडानी एवं NMDC सहित अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस में अनियमितताओं पर चिंता
NTPC Limited के बादम परियोजना,
Central Coalfields Limited (CCL) के चंद्रगुप्त परियोजना,
Adani Group,
NMDC Limited
तथा अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस क्षेत्रों में जनसुनवाई, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं मुआवजा भुगतान की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही कंपनियों एवं उनके MDO द्वारा बलपूर्वक भूमि खाली कर उत्खनन कार्य प्रारंभ किए जाने की सूचना अत्यंत चिंताजनक है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं भूमिधारकों के विरोध करने पर उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर भय और दमन का वातावरण बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधि के शासन के विरुद्ध है।
मैं सरकार से स्पष्ट रूप से मांग करता हूँ कि—
*सर्वप्रथम सार्वजनिक जनसुनवाई  विधिवत आयोजित की जाए।
*विधि सम्मत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
*प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) सुनिश्चित किया जाए।
*उचित एवं पारदर्शी मुआवजा भुगतान किया जाए।
*ग्रामसभा एवं स्थानीय जनता की जनसहमति प्राप्त करने के पश्चात ही खनन कार्य प्रारंभ किया जाए।
विकास कार्य जनहित में होना चाहिए, न कि जनता के अधिकारों का हनन कर। सरकार से आग्रह है कि वह अविलंब संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.