गांव-गांव होनी चाहिए दंगल जैसी प्रतियोगिताएं : राहुल तिवारी ग्रामीण पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, दर्शक हुए रोमांचित । गढ़िया सिकंदरा गांव में धीरज मल बाबा के स्थान पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ‘मीनू’ ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन गांव-गांव होने चाहिए। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ ग्रामीण खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। प्रतियोगिता में शास्त्री नगर कानपुर के सुल्तान ने फिरोजाबाद के अंकल को, कन्नौज के धर्मवीर ने पनकी के भीम को, उन्नाव के सुरेंद्र ने कन्नौज के शिवकरन को, सिंहुरा के किशनपाल ने अकबरपुर के अजय को तथा भौती के सूरज ने फिरोजाबाद के मनीष को हराया। वहीं, फिरोजाबाद के सुमित ने संदलपुर के नीरज को शिकस्त दी। पहलवानों के शानदार दांव-पेच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान गोविंद पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव-गांव होनी चाहिए दंगल जैसी प्रतियोगिताएं : राहुल तिवारी ग्रामीण पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, दर्शक हुए रोमांचित । गढ़िया सिकंदरा गांव में धीरज मल बाबा के स्थान पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ‘मीनू’ ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन गांव-गांव होने चाहिए। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ ग्रामीण खिलाड़ियों को भी मिल
रहा है। प्रतियोगिता में शास्त्री नगर कानपुर के सुल्तान ने फिरोजाबाद के अंकल को, कन्नौज के धर्मवीर ने पनकी के भीम को, उन्नाव के सुरेंद्र ने कन्नौज के शिवकरन को, सिंहुरा के किशनपाल ने अकबरपुर के अजय को तथा भौती के सूरज ने फिरोजाबाद के मनीष को हराया। वहीं, फिरोजाबाद के सुमित ने संदलपुर के नीरज को शिकस्त दी। पहलवानों के शानदार दांव-पेच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान गोविंद पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- देवराहट में बंद मकान में जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार, 50,720 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते और तीन बाइक बरामद थाना देवराहट पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर को मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार निवासी जारी, राजेन्द्र निवासी कलुआताला, अनूप कुमार निवासी बम्हरौली और मो. जमीर निवासी अमरौधा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना देवराहट में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।1
- कानपुर देहात के बनींपारा महराज के एयतिहासिक टीले पर खनन माफ़ीयों का कब्ज़ा कानपुर देहात के बनींपारा जो कि एक ऐतिहासिक जगह है वहां पर स्तिथि एक ऐतिहासिक टीला था खनन माफिया के द्वारा उसका दोहन किया गया अब तो सिर्फ निशान ही बाकी है कुछ समय बाद यह बिलकुल समाप्त हो जायगा आने वाली पीढ़ी को नहीं पता चलेगा कि यहाँ किसी समय राजाओं का साम्राज्य रहा होगा1
- युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।1
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात4
- सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।1
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात पत्रकार—इकबाल अहमद3
- सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।2
- डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मृतक की पहचान में में जुटी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।2