वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 का शुभारंभ, JEE-NEET, CLAT और NDA की विशेष कक्षाएँ निर्देशिका बोलीं - बच्चों को कोटा-राँची भेजने की मजबूरी खत्म, अब स्कूल में ही होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी झुमरी तिलैया, 05 मई 2026:* शहर के प्रतिष्ठित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कक्षा-11 के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आचार्यों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के बीच कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर रोली-अक्षत से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री गुरुचरण वर्मा ने कहा, "कक्षा-11 आपके करियर की नींव है। यह नया सत्र जीवन में एक नए युग की शुरुआत है। अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।" विद्यालय प्रबंधन ने इस सत्र से बड़ी पहल करते हुए *JEE, NEET, CLAT और NDA* जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया है। अब विद्यार्थी कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और डिफेंस प्रवेश परीक्षाओं की भी एकीकृत तैयारी स्कूल परिसर में ही कर सकेंगे। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संगीता शर्मा ने कहा, "हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देना है। इन विशेष कक्षाओं को शुरू करने का लक्ष्य बच्चों को कोटा या राँची भेजने की मजबूरी से मुक्त करना है। अनुभवी विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्र यहीं रहकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराएँगे।" कार्यक्रम में कक्षा- 11 के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल को समय की मांग बताते हुए सराहना की।

- Post by Chandu Yadav1
- ककोलत जलप्रपात क्षेत्र में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन इसके साथ ही गंभीर लापरवाही भी सामने आ रही है। छोटी गाड़ियों में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां एक गाड़ी में सामान्यतः 8 लोगों की सीट क्षमता होती है, वहीं इन वाहनों में 15 से 20 लोगों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई यात्री गाड़ी के किनारों और छत पर भी बैठकर सफर कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाहन पूरी तरह अनियंत्रित स्थिति में हैं, और थोड़ी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह स्थिति खासकर पहाड़ी और घुमावदार रास्तों में और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक इस पर सख्त कार्रवाई न होने से लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।3
- Post by Narayan Kumar Singh1
- बिहार :नवादा खबर बिहार के कश्मीर कहे जाने वाला नवादा जिला के गोविंदपुर के तहत ककोलत जलप्रपात में सैलानिया का काफी भीड़ उमड़ रहे हैं। समाजसेवी ए आर अरबाज ने बताया कि यहां गर्मी के मौसम में हरेक दिन हजारों सैलानियों ककोलत जलप्रपात में ठंडा झरना का लुफ्त उठाने के लिए पहुंच रहे हैं । नेशनल हाईवे 82 गया जी की ओर से वजीरगंज तुंगी, मंझवे , जमुआवां होते हुए मंझवे में सीतामढ़ी मोड़ से महूगांय जरहिया पुल। ,चांदनी मोड़ ,दौलतपुर पुल , फतेहपुर , रजहत, अकबरपुर ,थाली मोड़ से होते हुए ककोलत जाने का मुख्य मार्ग है । आपको बता दे की मंझवे में सीतामढ़ी मोड़ पर ककोलत जाने का प्रवेश द्वार नहीं रहने के कारण सैलानिया लोग नेशनल हाईवे 82 से सीधे हिसुआ -नवादा पहुंच जाते हैं । मंझवे से हिसुआ नवादा फतेहपुर अकबरपुर थाली मोड़ से ककोलत 80 किलोमीटर दूरी पड़ता है। जबकि मंझवे सीतामढ़ी मोड़ से ककोलत 50 किलो मीटर दूरी पड़ता है । नवादा जिला पदाधिकारी व पर्यटन विभाग के पदाधिकारी से मंझवे में सीतामढ़ी मोड़ पर प्रवेश द्वार निर्माण करने की मांग की गई है ।2
- राजगीर मलमास मेला में गरीब दुकानदारों के साथ भेदभाव का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल संजय वर्मा राजगीर स्थित प्रसिद्ध मलमास मेला, जो हर तीन वर्ष पर राजगीर कुंड के पास आयोजित होता है, देश-विदेश में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए जाना जाता है। इस मेले में लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जहां उनकी सुविधाओं और पसंद का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार भी मेले का टेंडर करोड़ों रुपये में पारित हुआ है और बड़ी संख्या में दुकानदार इसमें अपनी दुकान लगाने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन स्थानीय गरीब दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि मेले के दौरान उन्हें जबरन हटाकर उनकी जगह पैसे वाले बाहरी दुकानदारों को दी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं, लेकिन मलमास मेले के समय प्रशासन द्वारा उन्हें हटाकर सिर्फ एक महीने के लिए अमीर व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसे उन्होंने अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण करार दिया है। इस मुद्दे पर दुकानदारों ने दिल्ली से आए स्वतंत्र विचारक एवं समाजसेवी विजय प्रधान से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं। विजय प्रधान ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदारों के आरोप सही हैं, तो यह प्रशासनिक स्तर पर गंभीर मामला है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का दायित्व है कि गरीब, वंचित और स्थानीय दुकानदारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे। स्थानीय दुकानदारों ने बिहार सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हो रहे कथित भेदभाव को रोका जाए और उन्हें भी मेले में दुकान लगाने का समान अवसर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग भी लंबे समय से उठती रही है। ऐसे में इस तरह के विवाद प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।1
- एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, लेकिन इतने में ही Police आकर उसे जबरदस्ती चालान काटने की धमकी देने लगी। 😡 क्या अब ड्राइवर के लिए पानी पीना भी गुनाह हो गया है? इस वीडियो में देखें कैसे एक मेहनती ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे डराने की कोशिश की गई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है — क्या आम आदमी की कोई इज्जत नहीं? 👉 अगर आप भी ड्राइवर भाइयों के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें 👉 अपनी राय कमेंट में बताएं1
- कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंतर्गत डुमरियाटांड में जर्जर सड़क से लोग परेशान, मरम्मत की मांग कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंतर्गत डुमरियाटांड में सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को 12 बजे बताया कि गड्ढों और टूट-फूट के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।1
- Post by Md Tazabul Ansari1
- पश्चिम बंगाल असम पांडिचेरी सहित राज्यों में में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पश्चिम बंगाल असम पांडिचेरी सहित राज्यों में में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के अवसर पर गया जी की पावन धरती पर भाजपा नेताओं द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल यादव अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएंप्रेषितकींबधाई शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और संकल्प की ऐतिहासिक विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार, आतंक और विशेष रूप से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जनता ने खुलकर अपना मत दिया है। यह परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब जनता परिवर्तन चाहती है और विकास, सुशासन तथा सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और उनकी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। अमित शाह जी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती ने भी इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसाद अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव दीपक पांडे राजू मिश्रा राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग संजय कुमार उर्फ मुन्ना यादव सुनील मिश्रा हीरा यादव अभिषेक कुमार सुधीर कुमार कुंदन कुमार शिव कुमार पूनम कुमारी रिंकू कुमारी कंगन कुमारी महेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता एस राजेश आनंद अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।1