Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी को हैप्पी महाशिवरात्रि महादेव 🌹🙏🏽🌹🙏🏽
Mamta chaurasiya
सभी को हैप्पी महाशिवरात्रि महादेव 🌹🙏🏽🌹🙏🏽
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कालिंजर महोत्सव का राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया उद्घाटन बांदा। ऐतिहासिक दुर्ग परिसर में आयोजित कालिंजर महोत्सव का आज प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भी शुभारंभ मंत्री द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह महोत्सव कालिंजर में स्थापित भगवान नीलकंठ महादेव की पावन स्थली पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा सभी वर्गों के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विकास को नई गति मिल रही है। महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। नटराज संगीत टीम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- यूपी बांदा में महाशिवरात्रि सुरक्षा व्यवस्था महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया… जनपद बांदा के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज। इस दौरान उनके साथ प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को परखा… महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाकर सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बांदा पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के संकल्प के साथ मुस्तैद।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नेशनल हाईवे-34 पर रात्रि लगभग 1 बजे बस और ट्रक की सीधी टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल मौदहा। कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-34 पर मंकराओ गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के चालक-परिचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए सूचना मिलते ही एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ड्राइवरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है *सभी घायलों को मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और घंटों लंबा जाम लगा रहा। पुलिस यातायात सुचारू कराने में जुटी है1
- क्या आपने अपना एडमिट कार्ड ले लिया? कमेंट में बताएं!"सावधान! यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, लेकिन ये गलती पड़ेगी भारी! 🚨1
- 300 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव | 15 February 2026 | Bageshwar Dham Sarkar | Gram Gadha M.P. 300 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव | 15 February 2026 | Bageshwar Dham Sarkar | Gram Gadha M.P. बागेश्वर धाम सरकार के सेवा प्रकल्पों में अपना योगदान कर पुण्य के भागी बने... Account Holder Name: Shri Bageshwar Jan Seva Samiti Bank Name : HDFC Bank Account No.- 99910810810818 IFSC Code:- HDFC0000088 80G AC. NAME: SHRI BAGESWARDHAM SARKAR FOUNDATION BANK NAME : STATE BANK OF INDIA, CHHATARPUR AC. NO.: 44021964000 IFSC CODE : SBIN0000347 80G To subscribe click this link – / @bageshwardhamsarkar You like the video don't forget to share with others & also share your views Follow on:1
- #Apkiawajdigital दिनांक: 15 फरवरी, 2026 स्थान: सीतापुर (उत्तर प्रदेश) सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेवता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रामपुर मथुरा थाने के भीतर धरने पर बैठ गए। विधायक का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है और कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। थाना प्रभारी और आरक्षियों पर गंभीर आरोप विधायक ज्ञान तिवारी ने रामपुर मथुरा के थाना प्रभारी (SO) और दो आरक्षियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी न केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, बल्कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न भी कर रहे हैं। विधायक ने साफ कहा, “जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, धरना खत्म नहीं होगा।” थाना परिसर बना 'सियासी अखाड़ा' विधायक के धरने पर बैठने की खबर मिलते ही भारी संख्या में बीजेपी समर्थक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी थाना परिसर पहुंच गए और वहीं दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक अमले में मची खलबली सत्ताधारी दल के विधायक के थाने में धरने पर बैठने की सूचना लखनऊ तक पहुंचते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में महमूदाबाद के क्षेत्राधिकारी (CO) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने नाराज विधायक ज्ञान तिवारी को समझाने-बुझाने और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। राजनीतिक संदेश अपनी ही पार्टी की सरकार में पुलिस के खिलाफ विधायक का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि यह घटना जिले में नौकरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाती है।1
- मौदहा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर बम-बम से गूंजा नगर मौदहा, हमीरपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शिव बारात निकाली गई। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर-हर बम-बम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। फत्तेपुर स्थित शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा तहसील मार्ग, मली कुआं, जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन भी हुआ।1
- नरैनी शहर के एक टोला निवासी को उसके चाचा रस्ता नही दे रहे है पटकन टोला निवासी ग्राम पंचायत नरैनी 96956894824