Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री अर्बुदा माताजी पैदल यात्रा संघ जावाल से माउंट आबू की *17वीं पैदल यात्रा* इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री अर्बुदा माताजी पैदल यात्रा संघ जावाल से माउंट आबू की *17वीं पैदल यात्रा* इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई*श्री नरसिंह भगवान मंदिर, अर्बुदा माताजी मंदिर, जावाल (सिरोही)* *क्षत्रिय घांची समाज परमार परिवार* की ओर से सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया गया
अशोक आलिका राणा
श्री अर्बुदा माताजी पैदल यात्रा संघ जावाल से माउंट आबू की *17वीं पैदल यात्रा* इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री अर्बुदा माताजी पैदल यात्रा संघ जावाल से माउंट आबू की *17वीं पैदल यात्रा* इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई*श्री नरसिंह भगवान मंदिर, अर्बुदा माताजी मंदिर, जावाल (सिरोही)* *क्षत्रिय घांची समाज परमार परिवार* की ओर से सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर बुधवार को सिरे मंदिर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला का शुभारंभ हुआ विज्ञान मेला उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में मुख्य अतिथियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस दौरान विद्यालय के अजय गुप्ता सहित विद्यालय के भैया बहन मौजूद रहे2
- सभापति योगेश गहलोत ने संभाला पदभार, शहर के विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं बालोतरा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति योगेश गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति योगेश गहलोत ने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने शहर की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, रोड लाइट के विद्युत पोल और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। सड़क, पानी और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता सभापति योगेश गहलोत के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, खराब एवं टूटे हुए रोड लाइट पोल को दुरुस्त करवाना तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, रोशनी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। इन कार्यों को लेकर नगर परिषद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना और नियमित निगरानी की आवश्यकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षदों तथा आयुक्त आशुतोष सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभापति के पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर नई कार्यकारिणी से उम्मीदें जुड़ी हैं। अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की ओर से सड़क, पेयजल, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर रहेगी।1
- भक्ति के रंग में रंगा माहेश्वरी समाज, रथ में सवार गणपति की निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा रानीवाड़ा। माहेश्वरी समाज की ओर से गणपति महोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को भगवान गणपति की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक रथ में विराजमान कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सवारी निकाली गई। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। रथ में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं और विभिन्न गरबों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों और युवाओं में भी गणपति विसर्जन को लेकर खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। गणपति की भव्य सवारी माहेश्वरी नोहरा से रवाना हुई। इसके बाद शोभायात्रा बस स्टैंड रोड, हटीला हनुमान मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, बाजार एवं पुलिस थाना क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ी। रास्तेभर श्रद्धालु भक्ति गीतों और गरबों पर झूमते नजर आए। रथ के साथ चल रहे समाज के लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं एवं युवतियों ने गरबा नृत्य कर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी शोभायात्रा में व्यवस्था संभालते हुए उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। गणपति विसर्जन के साथ ही माहेश्वरी समाज के गणपति महोत्सव का समापन हुआ। पूरे आयोजन में समाज के लोगों की एकजुटता, श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा ने रानीवाड़ा में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना दिया।1
- भीनमाल संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन भजनों पर झूमे श्रद्धालु *भीनमाल: संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* भीनमाल क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात्रि को एक शाम श्री सिद्धि विनायक गणपति भगवान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर गणपति भगवान के मधुर भजनों का रसपान किया। गायक कलाकार चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी एवं प्रवीण माली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद 'बाबा कलयुग रा अवतारी...', 'पूजू गणपति ने पांव...', 'लीले घोड़े रा असवार...' जैसे अनेक भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिरस से भर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर विक्रम परमार, शेराराम चौहान, नारायण लाल परमार, भंवरलाल परमार, पुखराज परमार, जबराराम चौहान, दिनेश परमार, मालाराम परमार, प्रकाश परमार, नेनाराम परमार, घेवाराम चौहान, भरत चौहान, रमेश चौहान, महेश परमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- बोरवाड़ी कम्युनिटी हॉल के पास ढाई महीने से लावारिस खड़ी कार, प्रशासन ने हटवाई उदयपुर के बोरवाड़ी क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल के पास पिछले ढाई महीने से एक कार (RJ27 CL 2341) लावारिस हालत में खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टायरों में हवा नहीं है और कई बार मालिक को फोन लगाया लेकिन मोबाइल आउट ऑफ रीच आ रहा है। लावारिस कार के कारण मोहल्ले में लोगों को परेशानी और डर दोनों था। शिकायत पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार को वहां से हटवाकर कार्रवाई की। क्या आपने भी इस कार को बोरवाड़ी में खड़ी देखी थी? कमेंट में बताएं। लोकेशन: बोरवाड़ी, उदयपुर रिपोर्ट: उदयपुर न्यूज एजेंसी #Udaipur #Borwadi #UdaipurNews #LocalNews1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन : नाडोल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में बुधवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पुनाराम गोदारा के निर्देशन मे पीएलवी हितेश सोनी द्वारा वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत एवं बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मुल अधिकारों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100 कि जानकारी व चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 कि जानकारी दी साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की साथ ही जीवन को जटिलताओ से मुक्त करते हुए सहज एवं सरल रास्ते पर चलकर छोटे छोटे योगदान देकर नवभारत निर्माण के भागीदार बनें जो संविधान सम्मत हो,बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में बालिकाओं को जागरूक किया ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कि जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी द्वारा पर्यावरण बचाव एवं मुल अधिकारो की जानकारी दी । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी साथ हि सुपोषण दिवस कि किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी । आशा सहयोगिनी दरिया देवी द्वारा मौसमी बिमारीयो से बचाव हेतु जानकारी दी । इस देसूरी पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी, सहायिका हुलिया वैष्णव, आशा सहयोगिनी दरिया देवी , वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी, मोतीलाल मेवाडा, लालाराम परमार, वजाराम बोस, अभय सिंह,सहित विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। किस्तुर राठौड़ नाडोल2
- जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है2
- उदयपुर को मिला नया नेतृत्व: महापौर पारस सिंघवी और उपमहापौर दिनेश भट्ट ने संभाली कमान उदयपुर नगर निगम में नए युग की शुरुआत हो गई है। आभार रैली के बाद नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी और उपमहापौर दिनेश भट्ट ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। महापौर चुनाव में पारस सिंघवी को 55 वोट मिले तो वहीं उपमहापौर पद पर दिनेश भट्ट ने 56 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की। इस गरिमामय समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व महापौर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करते ही नए बोर्ड ने उदयपुर के विकास को नई गति देने का संकल्प लिया।1
- *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है। युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।3