Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुजरात जैसा Bus System UP में कब? 🚌 | सरकार से बड़ी मांग मैं उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार गुजरात राज्य में परिवहन की सुविधाएँ विकसित और व्यवस्थित हैं, उसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए। गुजरात में बस स्टैंड साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित हैं, तथा 24 घंटे बस सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। राज्य के किसी भी कोने में आप आसानी से, यहाँ तक कि रात के समय भी, बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह यदि उत्तर प्रदेश में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, तो आम जनता के लिए यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है। आशा है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
Shiva Gautam
गुजरात जैसा Bus System UP में कब? 🚌 | सरकार से बड़ी मांग मैं उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार गुजरात राज्य में परिवहन की सुविधाएँ विकसित और व्यवस्थित हैं, उसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए। गुजरात में बस स्टैंड साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित हैं, तथा 24 घंटे बस सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। राज्य के किसी भी कोने में आप आसानी से, यहाँ तक कि रात के समय भी, बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह यदि उत्तर प्रदेश में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, तो आम जनता के लिए यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है। आशा है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कन्नौज की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयकर, श्रम, जीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित नियमों व व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी राजीव त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरि कृष्णा राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, कुमारी शिवानी गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश श्रीवास्तव तथा जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान कराने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग, जीएसटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे संवाद कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज और उनकी ताकत है। व्यापारियों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नीरज प्रकाश गुप्ता, यति स्वरूप सक्सेना, प्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीरज, कपिल गुप्ता, मानक कुशवाहा, रामकुमार पाठक, विजय दुबे, गौरव गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं अन्य सहभागियों को स्मृति चित्र भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। व्यापार मंडल ने संदेश दिया कि सशक्त व्यापारी ही समृद्ध व्यापार की आधारशिला है।1
- ग्राम पंचायत माधव नगर कोटेदार के पुत्र के जो पुत्र हैं जो नन्हे से बच्चे हैं उन्होंने तिरंगा लहराकर एक संदेश देश को दिया जनपद वासियों को और क्षेत्र वासियों को दिया की नन्हे बच्चे ने अपने देश की आजादी के लिए तिरंगा हाथ में लेकर के लहराया जिससे हमारे देश की गरिमा बनी रहे और सभी एकताएं बरकरार रहे नन्हे बच्चे नन्हे मुन्ने एक सिपाही की तरह उसने इस बच्चे ने कार्य किया और तिरंगा फहराकर जो है स्वतंत्रता दिवस की1
- हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर रविवार दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई1
- मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोप, सपा नेता ने मरीजों से की मुलाकात रामज्ञान गुप्ता बोले—इलाज के नाम पर मरीजों से हजारों रुपये की वसूली, सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का आरोप . हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। . इस दौरान रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका दावा है कि मरीजों से इलाज और ऑपरेशन के नाम पर अवैध रूप से धन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हड्डी वार्ड में भर्ती कई मरीजों से बातचीत के दौरान उन्हें इलाज और ऑपरेशन के नाम पर हजारों रुपये लिए जाने की जानकारी मिली। . सपा नेता ने आरोप लगाया कि महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के लिए दो से तीन हजार रुपये तथा ऑपरेशन के लिए पांच से आठ हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराने के बजाय बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं। . रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। उन्होंने इस सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर अस्पतालों में मरीजों से कथित वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार होने की बात स्पष्ट होती है। . उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं हैं। . रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी। . इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता, शुभम गुप्ता और ठाकुर अंकित सिंह मौजूद रहे।2
- स्वतंत्रता दिवस पर अतरौली थाने में उत्सव, झूम कर नाचें पुलिसवाले स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यह तो भारत के हर कोने में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया परंतु हरदोई के अतरौली थाना की तस्वीर आज के दिन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही बजा यह है जिन पुलिस वालों को कभी हम गुस्सा और शक्ति नियमों को पालन करवाने के लिए जाने-जाने जानते हैं पुलिस वाले जब नाचे देश के लिए तो देखने का नजरिया अलग था देखी वायरल वीडियो1
- श्रावण के तीसरे सोमवार पर खेरेश्वर सरैया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात शिवराजपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को खेरेश्वर सरैया घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवराजपुर गंगा मार्ग से लेकर सरैया घाट तक विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने घाट और मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से स्नान एवं दर्शन कराने में सहयोग किया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एसआई सुरेश कुमार, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, संजय तथा प्रधान प्रतिनिधि समेत महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान और दर्शन-पूजन किया।4
- सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप कन्नौज। राशन वितरण में घटतौली का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरकारी राशन की दुकान पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का विरोध करने पर कोटेदार ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर भी कोटेदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा निवासी शकील खां पुत्र जलील खां ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र मुर्सीद खां गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गया था। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कोटेदार इरफान खां पुत्र आसिफ खां ने निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया। मुर्सीद ने घटतौली का विरोध किया तो कोटेदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। मुर्सीद ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शकील खां अपने परिजनों के साथ कोटेदार से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां कोटेदार इरफान खां अपने साथियों के साथ लामबंद हो गया और शकील खां के परिवार के अनसार खां, सगीर खां, साहिद खां, इमरान खां, साहेबे और हाशिम खां समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित शकील खां ने ठठिया थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहगंज-मोहान रोड पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला लखनऊ। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहगंज-मोहान रोड पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला लखनऊ। फतेहगंज-मोहान रोड पर सेंट्रल बैंक के सामने रविवार को अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर लंबा जाम लग गया। 🚨 गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे करीब 22 पेड़ बेहद नजदीक और खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नाली के पास इन पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पेड़ों की कटाई नहीं हो सकी है। 🌳 स्थानीय लोगों का आरोप—बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ों की टहनियां बड़े वाहनों से टकराकर लगातार टूटकर सड़क पर गिर रही हैं। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। प्रधान और स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिलता रहा।1
- पांचाल घाट से नैमिषारण्य के लिए निकली डांक कांवड़ यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश यादव ने पूजा अर्चना,आरती कर डाक कावड़ यात्रा को किया रवाना पचदेवरा। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से नैमिषारण्य के लिए डांक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जलपापुर गांव से हुआ, जो मुर्तजा नगर मंदिर होते हुए सुल्तानपुर गांव की ओर रवाना हुई। सुल्तानपुर गांव में भगवान शिव और पार्वती की झांकी की पूजा अर्चन कर आरती में थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री प्रवीण जी, जिला सह संस्कार प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह, मनीष सिंह, सुजीत शर्मा,सच्चिदानंद निर्मोही सहित विहिप एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे पूजा अर्चन कर डांक कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डांक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। पांचाल घाट फर्रुखाबाद से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्री नैमिषारण्य की ओर रवाना हुए।1