logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप कन्नौज। राशन वितरण में घटतौली का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरकारी राशन की दुकान पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का विरोध करने पर कोटेदार ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर भी कोटेदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा निवासी शकील खां पुत्र जलील खां ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र मुर्सीद खां गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गया था। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कोटेदार इरफान खां पुत्र आसिफ खां ने निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया। मुर्सीद ने घटतौली का विरोध किया तो कोटेदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। मुर्सीद ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शकील खां अपने परिजनों के साथ कोटेदार से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां कोटेदार इरफान खां अपने साथियों के साथ लामबंद हो गया और शकील खां के परिवार के अनसार खां, सगीर खां, साहिद खां, इमरान खां, साहेबे और हाशिम खां समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित शकील खां ने ठठिया थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

15 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप सरकारी राशन की घटतौली का विरोध पड़ा भारी, कोटेदार और साथियों पर मारपीट का आरोप कन्नौज। राशन वितरण में घटतौली का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरकारी राशन की दुकान पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का विरोध करने पर कोटेदार ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर भी कोटेदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा निवासी शकील खां पुत्र जलील खां ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र मुर्सीद खां गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गया था। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कोटेदार इरफान खां पुत्र आसिफ खां ने निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया। मुर्सीद ने घटतौली का विरोध किया तो कोटेदार ने

उसके साथ मारपीट कर दी। मुर्सीद ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शकील खां अपने परिजनों के साथ कोटेदार से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां कोटेदार इरफान खां अपने साथियों के साथ लामबंद हो गया और शकील खां के परिवार के अनसार खां, सगीर खां, साहिद खां, इमरान खां, साहेबे और हाशिम खां समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित शकील खां ने ठठिया थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सदर विधायक उत्तर प्रदेश में मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने संकल्प लिया और हर संभव पार्टी के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ता
    1
    सदर विधायक उत्तर प्रदेश में मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने संकल्प लिया और हर संभव पार्टी के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ता
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ड्यूटी पर तैनात सीओ ने भाजपा विधायक की गाड़ी को निकलते समय क्या टोक दिया विधायक आग-बबूला हो गए मथुरा। वृंदावन में ड्यूटी पर तैनात सीओ अमित पाठक और भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी को धमकी देते नजर आए। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    1
    ड्यूटी पर तैनात सीओ ने भाजपा विधायक की गाड़ी को निकलते समय क्या टोक दिया विधायक आग-बबूला हो गए 
मथुरा। वृंदावन में ड्यूटी पर तैनात सीओ अमित पाठक और भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी को धमकी देते नजर आए।
वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • गुजरात जैसा Bus System UP में कब? 🚌 | सरकार से बड़ी मांग मैं उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार गुजरात राज्य में परिवहन की सुविधाएँ विकसित और व्यवस्थित हैं, उसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए। गुजरात में बस स्टैंड साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित हैं, तथा 24 घंटे बस सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। राज्य के किसी भी कोने में आप आसानी से, यहाँ तक कि रात के समय भी, बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह यदि उत्तर प्रदेश में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, तो आम जनता के लिए यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है। आशा है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
    1
    गुजरात जैसा Bus System UP में कब? 🚌 | सरकार से बड़ी मांग
मैं उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार गुजरात राज्य में परिवहन की सुविधाएँ विकसित और व्यवस्थित हैं, उसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए।
गुजरात में बस स्टैंड साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित हैं, तथा 24 घंटे बस सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। राज्य के किसी भी कोने में आप आसानी से, यहाँ तक कि रात के समय भी, बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं।
इसी तरह यदि उत्तर प्रदेश में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, तो आम जनता के लिए यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है।
आशा है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी स्तर पर ले रहे जायजा हरदोई/बिलग्राम। छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन के दौरान राजघाट जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कांवड़ियों को पैदल यात्रा के दौरान खराब सड़क के कारण संभलकर चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क की स्थिति सुधारने की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों और कांवड़ियों ने प्रशासन से छिबरामऊ-राजघाट मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति न बने।
    1
    छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है  जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी स्तर पर ले रहे जायजा 
हरदोई/बिलग्राम। छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन के दौरान राजघाट जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
कांवड़ियों को पैदल यात्रा के दौरान खराब सड़क के कारण संभलकर चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क की स्थिति सुधारने की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों और कांवड़ियों ने प्रशासन से छिबरामऊ-राजघाट मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति न बने।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तीसरे सोमवार को गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में जुटा पुलिस प्रशासन बिठूर। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बिठूर स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। घाटों और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी भी बिठूर के गंगा घाट पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गंगा घाटों पर भोर से ही हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रशासन की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन और स्नान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे।
    1
    तीसरे सोमवार को गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में जुटा पुलिस प्रशासन
बिठूर। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बिठूर स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। घाटों और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसीपी वेस्ट  एस.एम. कासिम आबिदी भी बिठूर के गंगा घाट पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गंगा घाटों पर भोर से ही हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रशासन की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन और स्नान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • श्रावण के तीसरे सोमवार पर खेरेश्वर सरैया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात शिवराजपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को खेरेश्वर सरैया घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवराजपुर गंगा मार्ग से लेकर सरैया घाट तक विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने घाट और मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से स्नान एवं दर्शन कराने में सहयोग किया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एसआई सुरेश कुमार, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, संजय तथा प्रधान प्रतिनिधि समेत महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान और दर्शन-पूजन किया।
    4
    श्रावण के तीसरे सोमवार पर खेरेश्वर सरैया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
शिवराजपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को खेरेश्वर सरैया घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवराजपुर गंगा मार्ग से लेकर सरैया घाट तक विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने घाट और मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से स्नान एवं दर्शन कराने में सहयोग किया।
थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में एसआई सुरेश कुमार, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, संजय तथा प्रधान प्रतिनिधि समेत महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान और दर्शन-पूजन किया।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी: रोजी-रोटी के संकट के बीच छिबरामऊ कोतवाली पहुंचे परेशान मजदूर! उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पिछले 3 महीनों से मजदूरी का भुगतान न मिलने के कारण कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। ​[विजुअल्स/डिटेल्स]: मजदूरी न मिलने से परेशान और हताश होकर पीड़ित मजदूरों ने आखिरकार छिबरामऊ कोतवाली का रुख किया है। मजदूरों ने स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई है और जल्द से जल्द अपना हक दिलाने की गुहार लगाई है। ​[एंकर]: मजदूरों का कहना है कि महीनों से काम करने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत का पैसा नहीं दिया जा रहा, जिससे अब उनके घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और मजदूरों को न्याय कब तक मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। ​सोशल मीडिया पोस्ट के लिए कैप्शन: 🚨 छिबरामऊ: 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, दाने-दाने को तरसे मजदूर! पिछले 3 महीनों से मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है। रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे इन मजदूरों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और बकाया भुगतान की मांग की है।
    1
    तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी: रोजी-रोटी के संकट के बीच छिबरामऊ कोतवाली पहुंचे परेशान मजदूर!
उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पिछले 3 महीनों से मजदूरी का भुगतान न मिलने के कारण कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
​[विजुअल्स/डिटेल्स]:
मजदूरी न मिलने से परेशान और हताश होकर पीड़ित मजदूरों ने आखिरकार छिबरामऊ कोतवाली का रुख किया है। मजदूरों ने स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई है और जल्द से जल्द अपना हक दिलाने की गुहार लगाई है।
​[एंकर]:
मजदूरों का कहना है कि महीनों से काम करने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत का पैसा नहीं दिया जा रहा, जिससे अब उनके घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और मजदूरों को न्याय कब तक मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
​सोशल मीडिया पोस्ट के लिए कैप्शन:
🚨 छिबरामऊ: 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, दाने-दाने को तरसे मजदूर!
पिछले 3 महीनों से मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है। रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे इन मजदूरों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और बकाया भुगतान की मांग की है।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कन्नौज की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयकर, श्रम, जीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित नियमों व व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी राजीव त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरि कृष्णा राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, कुमारी शिवानी गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश श्रीवास्तव तथा जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान कराने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग, जीएसटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे संवाद कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज और उनकी ताकत है। व्यापारियों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नीरज प्रकाश गुप्ता, यति स्वरूप सक्सेना, प्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीरज, कपिल गुप्ता, मानक कुशवाहा, रामकुमार पाठक, विजय दुबे, गौरव गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं अन्य सहभागियों को स्मृति चित्र भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। व्यापार मंडल ने संदेश दिया कि सशक्त व्यापारी ही समृद्ध व्यापार की आधारशिला है।
    1
    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कन्नौज की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयकर, श्रम, जीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित नियमों व व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी राजीव त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरि कृष्णा राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, कुमारी शिवानी गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश श्रीवास्तव तथा जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान कराने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग, जीएसटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे संवाद कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज और उनकी ताकत है। व्यापारियों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नीरज प्रकाश गुप्ता, यति स्वरूप सक्सेना, प्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीरज, कपिल गुप्ता, मानक कुशवाहा, रामकुमार पाठक, विजय दुबे, गौरव गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं अन्य सहभागियों को स्मृति चित्र भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। व्यापार मंडल ने संदेश दिया कि सशक्त व्यापारी ही समृद्ध व्यापार की आधारशिला है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.