Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदर विधायक उत्तर प्रदेश में मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने संकल्प लिया और हर संभव पार्टी के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ता
MAINURKHAN
सदर विधायक उत्तर प्रदेश में मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने संकल्प लिया और हर संभव पार्टी के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सदर विधायक उत्तर प्रदेश में मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने संकल्प लिया और हर संभव पार्टी के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ता1
- ड्यूटी पर तैनात सीओ ने भाजपा विधायक की गाड़ी को निकलते समय क्या टोक दिया विधायक आग-बबूला हो गए मथुरा। वृंदावन में ड्यूटी पर तैनात सीओ अमित पाठक और भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी को धमकी देते नजर आए। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।1
- गुजरात जैसा Bus System UP में कब? 🚌 | सरकार से बड़ी मांग मैं उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार गुजरात राज्य में परिवहन की सुविधाएँ विकसित और व्यवस्थित हैं, उसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए। गुजरात में बस स्टैंड साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित हैं, तथा 24 घंटे बस सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। राज्य के किसी भी कोने में आप आसानी से, यहाँ तक कि रात के समय भी, बस द्वारा यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह यदि उत्तर प्रदेश में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, तो आम जनता के लिए यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है। आशा है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।1
- छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी स्तर पर ले रहे जायजा हरदोई/बिलग्राम। छिबरामऊ से राजघाट जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन के दौरान राजघाट जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कांवड़ियों को पैदल यात्रा के दौरान खराब सड़क के कारण संभलकर चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क की स्थिति सुधारने की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों और कांवड़ियों ने प्रशासन से छिबरामऊ-राजघाट मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति न बने।1
- श्रावण के तीसरे सोमवार पर खेरेश्वर सरैया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात शिवराजपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को खेरेश्वर सरैया घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवराजपुर गंगा मार्ग से लेकर सरैया घाट तक विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने घाट और मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से स्नान एवं दर्शन कराने में सहयोग किया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एसआई सुरेश कुमार, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, संजय तथा प्रधान प्रतिनिधि समेत महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान और दर्शन-पूजन किया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहगंज-मोहान रोड पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला लखनऊ। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहगंज-मोहान रोड पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला लखनऊ। फतेहगंज-मोहान रोड पर सेंट्रल बैंक के सामने रविवार को अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर लंबा जाम लग गया। 🚨 गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे करीब 22 पेड़ बेहद नजदीक और खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नाली के पास इन पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पेड़ों की कटाई नहीं हो सकी है। 🌳 स्थानीय लोगों का आरोप—बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ों की टहनियां बड़े वाहनों से टकराकर लगातार टूटकर सड़क पर गिर रही हैं। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। प्रधान और स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिलता रहा।1
- आलू के गिरे दाम, किसान परेशान: मंडियों में नहीं मिल रही लागत, खून-पसीने की कमाई पर फिरा पानी नमस्कार, मैं दीपक जोशी... और इस वक्त हम मौजूद हैं मंडी के धरातल पर, जहां पसीना बहाने वाला अन्नदाता आज लाचार और परेशान खड़ा है। खेती में दिन-रात मेहनत करके आलू उगाने वाले किसानों की उम्मीदों पर इस बार पानी फिरता नजर आ रहा है। मंडियों में आलू के दाम इतनी तेजी से गिरे हैं कि किसानों को उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। खाद, बीज, पानी और कड़ाके की ठंड में की गई दिन-रात की रखवाली के बाद जब फसल मंडी पहुंची, तो किसानों के हाथ सिर्फ मायूसी लगी। किसान भाइयों का साफ कहना है कि आलू की जो कीमत इस समय मंडी में मिल रही है, उससे तो भाड़ा और मजदूरी तक नहीं निकल पा रही है। कोल्ड स्टोरेज में रखने का खर्च अलग और फसल को मंडी तक लाने का किराया अलग। ऐसे में किसान कर्ज में डूबने को मजबूर हैं। व्यापारियों और मंडी की स्थिति देखें तो आवक ज्यादा होने और सही खरीद न मिलने के कारण आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है। सवाल यह उठता है कि जब किसान की लागत ही पूरी नहीं होगी, तो वह अगली फसल के लिए पैसा कहां से लाएगा? क्या प्रशासन और सरकार किसानों के इस दर्द को समझेगी? क्या आलू उत्पादक किसानों के लिए सही मूल्य या उचित सरकारी समर्थन की व्यवस्था होगी? हम लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।1
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन में अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कन्नौज की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयकर, श्रम, जीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित नियमों व व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी राजीव त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरि कृष्णा राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, कुमारी शिवानी गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश श्रीवास्तव तथा जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान कराने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग, जीएसटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे संवाद कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज और उनकी ताकत है। व्यापारियों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नीरज प्रकाश गुप्ता, यति स्वरूप सक्सेना, प्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीरज, कपिल गुप्ता, मानक कुशवाहा, रामकुमार पाठक, विजय दुबे, गौरव गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं अन्य सहभागियों को स्मृति चित्र भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। व्यापार मंडल ने संदेश दिया कि सशक्त व्यापारी ही समृद्ध व्यापार की आधारशिला है।1