फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में विक्रेताओं की समस्याओं पर हुई चर्चा कहलगांव. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने की. जबकि संचालन प्रखंड सचिव सोनी कुमारी ने किया. बैठक में जन विक्रेताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से गोदाम से अनाज माप तोल कर नहीं मिलने, मार्जिन मनी और मजबूत संगठन निर्माण शामिल थे. विक्रेताओं ने गोदाम से अनाज नापतोल कर नहीं मिलने के कारण उत्पन्न समस्याओं से संगठन को अवगत कराया, जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस कृष्ण चन्द्र गुप्ता से मिलकर अनाज के संबंध में लिखित शिकायत की. विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से पुरानी प्रखंड कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन की मांग की, जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने पुरानी कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए नई कमेटी के गठन की अनुशंसा की. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशिधर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संगठन मंत्री संजीव सिंह, इलियास रिजवी, अनुमंडल अध्यक्ष हसनैन अंसारी सहित सैकड़ों विक्रेता उपस्थित थे.

- Post by Usha devi1
- RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षण भारतीय पुलिस इंडिया रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी देशवासियों को बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहेंगे में कामना चाहता हूं1
- पाकुड़ में लॉ छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित अधिवक्ता गिरफ्तार, वीडियो वायरल-धमकी1
- गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।1
- कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।2
- बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित होने से सभी बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसमें भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के धनोरा एवं कुर्मा पंचायत में एकता कुमारी ने 443 नंबर लाकर दो पंचायत का नाम रोशन की सभी जनप्रतिनिधि दे रहे बधाई1
- Post by SR AMIT NEWS1
- कटिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची राधिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू लदा एक हाइवा ट्रक मनिया से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चांय टोला के समीप सड़क पार कर रही करीब सात साल की अमर कुमार की पुत्री राधिका कुमारी को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा में सवार एक खलासी और एक मजदूर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो मधेपुरा चांय टोला की निवासी बताई जा रही है। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले कटिहार मेडिकल कॉलेज और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि हाइवा में मौजूद खलासी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। इससे सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोग बच्ची के समुचित इलाज और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।4