Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻 *नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻
अचूक रणनीति अख़बार
*नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻 *नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻
More news from Varanasi and nearby areas
- गाजीपुर यात्रियों से भरी बस पलटी। दर्जनों यात्री हुए घायल। महाराष्ट्र से नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस। बस में करीब 45 यात्री थे सवार। नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक स्थित एकौनी गांव आज पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है। जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय हालात—खासतौर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच तनाव—के चलते LPG गैस संकट गहराता जा रहा है, वहीं यह गांव इस समस्या से पूरी तरह बेफिक्र है। 125 घरों में पाइपलाइन से गोबर गैस एकौनी गांव के 125 घरों में आज बिना किसी रुकावट के पाइपलाइन के जरिए गोबर गैस (बायोगैस) पहुंच रही है। जहां जिले के अन्य इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए 8–10 दिन का इंतजार और लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं इस गांव में लोग आराम से खाना बना रहे हैं। चंद्रप्रकाश सिंह की पहल बनी बदलाव की कहानी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह, जो बी-टेक स्नातक हैं, उन्होंने अपनी सोच और संसाधनों का सही उपयोग कर यह बदलाव किया। उनके पास लगभग 200 गायें हैं रोज़ाना करीब 3000 किलो गोबर निकलता है पहले यह गोबर बेकार चला जाता था लेकिन चंद्रप्रकाश ने इसे अवसर में बदला और एक बायोगैस प्लांट स्थापित कर दिया। आज यही प्लांट पूरे गांव के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत बन चुका है। 4 साल से सफल संचालन यह प्रोजेक्ट पिछले 4 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है। पाइपलाइन के माध्यम से हर घर तक गैस कनेक्शन दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को LPG सिलेंडर की झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिल गया है। महिलाओं ने बताई सबसे बड़ी राहत गांव की गृहिणियों का कहना है: अब सिलेंडर बुकिंग और इंतजार की परेशानी खत्म खाना जल्दी और स्वादिष्ट बनता है खर्च में भारी बचत पूरे देश के लिए मॉडल एकौनी गांव की यह पहल दिखाती है कि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग कर न केवल ऊर्जा संकट से निपटा जा सकता है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बना जा सकता है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मीरजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ के अवैध नशीले मादक पदार्थ (MDMA) के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । कछवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर मिली कामयाबी । महंगे रेव पार्टियों में इस मादक पदार्थ का अक्सर होता है इस्तेमाल । एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा। बता दे कि मीरजापुर की थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मोटर साइकिल सवार मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर भैंसा नहर तिराहा पर घेरा बंदी कर मोटर साइकिल सवारों को रोककर उनकी तलाशी में अवैध मादक पदार्थ (MDMA) 1.170 किग्रा बरामद हुआ जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपए है। एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर थाना कछवां के रहने वाले हैं। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ को भदोही से लाया गया था और वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। इस मादक पदार्थ का सेवन रेव पार्टियों में अक्सर किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- मीरजापुर । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब 5 करोड़ मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (28 वर्ष), विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह (31 वर्ष) एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही (35 वर्ष), निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA), चार मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में थाना कछवां पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अभियुक्तों की मोटरसाइकिल का वैध कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।4
- हेडलाइंस: कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले पूर्व लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।1
- लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है।1
- राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुल पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस व राहत टीम को सूचना दी गई। कुछ देर बाद युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर ही युवक को सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह जीवित है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।3
- Post by Jitendra bahadur Dubey1