पादूकलां में ‘लाडली सुरक्षा योजना’ के तहत CCTV कवरेज, 24 घंटे निगरानी से महिला सुरक्षा होगी चाक-चौबंद नागौर/पादूकलां,, कस्बे में अब सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक का मजबूत सहारा मिलने जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘लाडली सुरक्षा योजना’ के तहत पादूकलां में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल से कस्बा डिजिटल निगरानी प्रणाली से जुड़कर सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों,स्कूल मार्गों,कोचिंग संस्थानों के आसपास तथा सुनसान स्थानों को चिन्हित कर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। तकनीकी टीम द्वारा पोल स्थापना, वायरिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सभी कैमरे चालू कर दिए जाएंगे।सभी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जहां से कस्बे की 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या आपराधिक घटना पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अलर्ट जारी कर पुलिस टीम को मौके पर भेजा जाएगा। कैमरों की रिकॉर्डिंग भविष्य में जांच के लिए अहम साक्ष्य भी बनेगी।इस व्यवस्था से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और वे सार्वजनिक स्थानों पर बिना भय के आत्मविश्वास के साथ आवागमन कर सकेंगी। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी से असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बनेगा, जिससे अपराधों में कमी आने की संभावना है।सूचना प्रौद्योगिकी एवं संपर्क अधिकारी एवं प्रोग्रामर राजेंद्र खदाव ने बताया कि नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पादूकलां में फिलहाल खंभे,विद्युत मीटर, कैमरा इंस्टॉलेशन एवं नेटवर्किंग का कार्य प्रगतिशील है। शीघ्र ही सभी कैमरों को निगरानी प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा, जिससे पादूकलां थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
पादूकलां में ‘लाडली सुरक्षा योजना’ के तहत CCTV कवरेज, 24 घंटे निगरानी से महिला सुरक्षा होगी चाक-चौबंद नागौर/पादूकलां,, कस्बे में अब सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक का मजबूत सहारा मिलने जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘लाडली सुरक्षा योजना’ के तहत पादूकलां में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल से कस्बा डिजिटल निगरानी प्रणाली से जुड़कर सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों,स्कूल मार्गों,कोचिंग संस्थानों के आसपास तथा सुनसान स्थानों को चिन्हित कर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। तकनीकी टीम द्वारा पोल स्थापना, वायरिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सभी कैमरे चालू कर दिए जाएंगे।सभी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जहां से कस्बे की 24 घंटे
रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या आपराधिक घटना पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अलर्ट जारी कर पुलिस टीम को मौके पर भेजा जाएगा। कैमरों की रिकॉर्डिंग भविष्य में जांच के लिए अहम साक्ष्य भी बनेगी।इस व्यवस्था से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और वे सार्वजनिक स्थानों पर बिना भय के आत्मविश्वास के साथ आवागमन कर सकेंगी। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी से असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बनेगा, जिससे अपराधों में कमी आने की संभावना है।सूचना प्रौद्योगिकी एवं संपर्क अधिकारी एवं प्रोग्रामर राजेंद्र खदाव ने बताया कि नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पादूकलां में फिलहाल खंभे,विद्युत मीटर, कैमरा इंस्टॉलेशन एवं नेटवर्किंग का कार्य प्रगतिशील है। शीघ्र ही सभी कैमरों को निगरानी प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा, जिससे पादूकलां थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
- नागौर/भांवडा,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी एक 10 चक्का डम्पर जब्त डम्पर चालक सुनिल गिरफ्तार दौराने नाकाबंदी आरोपी चालक सरहद चरड़ा में अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर को खाली कर भाग गया, पुलिस टीम द्वारा पीछा करके सरहद डेहरू से डम्पर एवं उसके चालक को डिटेन किया गया। थाना भावण्डा पुलिस टीम की रही कार्यवाही।2
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।1
- 😂😂😂😂 comedy1
- निशांत जैन बीकानेर के नए जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट होंगे, साथ में अध्यक्ष, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 👉 वर्तमान कलेक्टर नम्रता वृष्णि का तबादला जयपुर कर दिया गया है, जहां उन्हें विशिष्ट शासन सचिव (खान एवं पेट्रोलियम विभाग) की जिम्मेदारी दी गई है। #bikaner #BikanerNews #rajasthan #news #viral1
- कर्बला की दर्दनाक घटना, जिसे के नाम से जाना जाता है, इस्लामी इतिहास का सबसे बड़ा और भावनात्मक अध्याय है। इस युद्ध में और उनके साथियों को बेरहमी से शहीद कर दिया गया। इस घटना ने पूरी उम्मत को झकझोर कर रख दिया। कर्बला के बाद कुछ समय तक खामोशी रही, लेकिन अत्याचार के खिलाफ आवाज उठी के रूप में। मुख़्तार सक़फ़ी ने कूफा में उठकर यह ऐलान किया कि वे इमाम हुसैन के कातिलों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने या लिसारात अल-हुसैन” (हुसैन के खून का बदला) का नारा दिया और अपने साथ एक बड़ी ताकत खड़ी की। मुख़्तार ने एक एक कर उन लोगों को निशाना बनाया जो कर्बला की जंग में शामिल थे या जिन्होंने इमाम हुसैन के खिलाफ अत्याचार में भूमिका निभाई थी।इतिहास में दर्ज है कि कर्बला के कई प्रमुख दोषियों जैसे उमर इब्न सअद, शिम्र इब्न ज़िलजौशन और अन्य को उनके किए की सजा मिली। मुख़्तार की इस मुहिम ने कर्बला के शहीदों के लिए इंसाफ की एक बड़ी कोशिश के रूप में जगह बनाई।हालांकि मुख़्तार का शासन ज्यादा समय तक नहीं चला, लेकिन उनका आंदोलन इतिहास में एक ऐसी आवाज बन गया, जिसने अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और न्याय की मांग करने का संदेश दिया।कर्बला की शहादत और उसके बाद मुख़्तार सक़फ़ी की यह कहानी आज भी लोगों को हक, सब्र और इंसाफ के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है।1
- Pbm हॉस्पिटल के गार्ड और न्यू सिक्योरटी कंपनी पण्याद्याय आमने सामने बात चीत करवाई #news #bikaner #media #news #live #pbm1
- नावां सिटी,,नावा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ सफेद मोती के आकार के ओलो की बौछार शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया। इस मौसम परिवर्तन से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार, ओले गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इससे उनकी मेहनत और निवेश पर संकट मंडराने लगा है।3