logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

5 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर के होटल पर्ल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं प्रवास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक, सवाई माधोपुर जिला महामंत्री व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. इरशाद अहमद और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी जाविद खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सेड माता रोड स्थित हाजी अब्दुल सलाम के निजी आवास पर सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों का अतिथियों से परिचय कराया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रशीद खान, मोहम्मद शफीक, आसिफ खान, अब्दुल कलाम, शाहरुख खान, इदू खान, सरफराज खान और मोहम्मद जुबेर सहित कई अन्य कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।
    1
    सवाई माधोपुर के होटल पर्ल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं प्रवास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक, सवाई माधोपुर जिला महामंत्री व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. इरशाद अहमद और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी जाविद खान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद सेड माता रोड स्थित हाजी अब्दुल सलाम के निजी आवास पर सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों का अतिथियों से परिचय कराया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रशीद खान, मोहम्मद शफीक, आसिफ खान, अब्दुल कलाम, शाहरुख खान, इदू खान, सरफराज खान और मोहम्मद जुबेर सहित कई अन्य कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह जब चौकीदार कचहरी महल पहुंचा तो वहां रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने रात में चुरा लिया था। पुरातत्व धरोहर की चोरी से जुड़ा मामला बेहद गंभीर होने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (नंबर RJ34GA2980) को चिह्नित किया और करौली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से संपर्क कर सहयोग मांगा। करौली पुलिस और शिवपुरी पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीणा (निवासी पालनपुर, हिंडौन, करौली) और टिम्मू राम मीणा (निवासी गांवड़ा मीणा, करौली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा पिकअप बोलेरो को जब्त कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अब चोरी हुई तोप की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए राजस्थान के करौली जिले में लगातार दबिश दे रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह जब चौकीदार कचहरी महल पहुंचा तो वहां रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने रात में चुरा लिया था। पुरातत्व धरोहर की चोरी से जुड़ा मामला बेहद गंभीर होने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (नंबर RJ34GA2980) को चिह्नित किया और करौली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से संपर्क कर सहयोग मांगा।

करौली पुलिस और शिवपुरी पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीणा (निवासी पालनपुर, हिंडौन, करौली) और टिम्मू राम मीणा (निवासी गांवड़ा मीणा, करौली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा पिकअप बोलेरो को जब्त कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अब चोरी हुई तोप की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए राजस्थान के करौली जिले में लगातार दबिश दे रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अचानक इस्तीफे की चर्चाओं ने देश के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। दिल्ली की सत्ता के समीकरण हिलाने वाली इस खबर के सामने आते ही जहां विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहा है, वहीं राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अब तक की सबसे घातक राजनीतिक बिसात है। हाल ही में नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने तो पीएम आवास के घेराव तक का ऐलान कर दिया था और विपक्ष को लगा था कि दबाव बनाकर उन्होंने सरकार को घुटनों पर ला दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी का पीछे हटना नहीं, बल्कि विपक्ष को जाल में फंसाने का प्लान है। चर्चा है कि एक मंत्री का इस्तीफा देकर विपक्ष के दो कद्दावर मुख्यमंत्रियों की कुर्सी छीनने की पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। इस मास्टरस्ट्रोक के बाद विपक्षी खेमे में सन्नाटा पसर गया है और उनका पूरा नैरेटिव ध्वस्त करने की तैयारी हो चुकी है। अब नजरें आने वाले 48 घंटों पर टिकी हैं कि मोदी का यह चक्रव्यूह किन दो बड़े चेहरों पर भारी पड़ता है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अचानक इस्तीफे की चर्चाओं ने देश के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। दिल्ली की सत्ता के समीकरण हिलाने वाली इस खबर के सामने आते ही जहां विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहा है, वहीं राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अब तक की सबसे घातक राजनीतिक बिसात है।

हाल ही में नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने तो पीएम आवास के घेराव तक का ऐलान कर दिया था और विपक्ष को लगा था कि दबाव बनाकर उन्होंने सरकार को घुटनों पर ला दिया है।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी का पीछे हटना नहीं, बल्कि विपक्ष को जाल में फंसाने का प्लान है। चर्चा है कि एक मंत्री का इस्तीफा देकर विपक्ष के दो कद्दावर मुख्यमंत्रियों की कुर्सी छीनने की पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। इस मास्टरस्ट्रोक के बाद विपक्षी खेमे में सन्नाटा पसर गया है और उनका पूरा नैरेटिव ध्वस्त करने की तैयारी हो चुकी है। अब नजरें आने वाले 48 घंटों पर टिकी हैं कि मोदी का यह चक्रव्यूह किन दो बड़े चेहरों पर भारी पड़ता है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में एबीवीपी ने देश के वीरों को नमन किया और तिरंगे का सम्मान करते हुए कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    गंगापुर सिटी में एबीवीपी ने देश के वीरों को नमन किया और तिरंगे का सम्मान करते हुए कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के हिण्डौन शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान की आस जगी है। विधायक अनीता जाटव की पहल पर बाबा रामपाल ने शहर में जल निकासी के लिए तीन ट्रकों के जरिए 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप और 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें भेजी हैं। ट्रकों के पहुंचने पर जाट की सराय स्टेडियम में विधायक अनीता जाटव की ओर से आभार समारोह आयोजित किया गया। रविवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अनीता जाटव और बाबा रामपाल का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और बाबा रामपाल के शिष्य मौजूद रहे।
    1
    राजस्थान के हिण्डौन शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान की आस जगी है। विधायक अनीता जाटव की पहल पर बाबा रामपाल ने शहर में जल निकासी के लिए तीन ट्रकों के जरिए 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप और 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें भेजी हैं।

ट्रकों के पहुंचने पर जाट की सराय स्टेडियम में विधायक अनीता जाटव की ओर से आभार समारोह आयोजित किया गया। रविवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अनीता जाटव और बाबा रामपाल का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और बाबा रामपाल के शिष्य मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 min ago
  • करौली के गुलाबबाग में आए दिन जाम लगने की समस्या आम हो गई है। क्षेत्र में लगातार लग रहे इस जाम के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, क्योंकि किसी भी मरीज के लिए एक-एक सेकंड बेहद कीमती होता है।
    1
    करौली के गुलाबबाग में आए दिन जाम लगने की समस्या आम हो गई है। क्षेत्र में लगातार लग रहे इस जाम के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, क्योंकि किसी भी मरीज के लिए एक-एक सेकंड बेहद कीमती होता है।
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा। पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके। सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा।

पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके।

सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    1
    भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.