राष्ट्रीय मोदी बरणवाल विकास संघ जिला ईकाई की बैठक जयनगर थाना क्षेत्र के हिरोडिह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित -विजय बरणवाल जिला वयूरो चीफ कोडरमा -आज दिनांक 12 मार्च 2026 दिन वृहस्पति वार समय 1बजे दिन में सरस्वती शिशु मंदिर,हिरोडिह में राष्ट्रीय मोदी बरणवाल विकास संघ की जिला इकाई की बैठक रखी गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार बरनवाल ने किया, बैठक का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री राहुल कुमार मोदी जी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और संगठन का विस्तार करने पर बल दिया गया। जिला अध्यक्ष अजय कुमार जी ने कहा कि समाज को संगठित होना बहुत ही जरूरी है किसी भी समाज का रीढ़ संगठन ही होता है आज आए दिन अन्य समाज के लोगों द्वारा मोदी बरणवाल वनिया को कमजोर समझा जा रहा है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है हमारा समाज आज एकजुट हो जाएं तो किसी दवंग समाज के लोगों में औकात नहीं है कि हमारे समाज के लोगों पर टेढ़ा नजर से देख ले। इसलिए हमारे समाज को एकजुट और संगठित होने की जरूरत है उसी विषय को लेकर यह बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राहुल कुमार मोदी ने कहा कि हम सभी समाज के जागरूक लोगों को एकजुट होकर गांव गांव शहर शहर एक एक समाज के लोगों को सुत्र में बांधने की जरूरत है और इसके लिए समाज के सभी वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी लगे हुए हैं।तो निश्चित ही एक दिन मेरा संगठन इतना मजबूत होगा कि हमारे समाज से मुखिया, जिला परिषद, प्रमुख, विधायक और सांसद पैदा होंगे।पहले हमारा समाज डंडी और तराजू तक ही सीमित रहता था। आज हमारे समाज में जागरूकता आई है,उसी का परिणाम है कि आई एस,आई पी एस, डॉक्टर, इंजिनियर जैसे जैसे जगहों पर हमारे समाज के बच्चे काविज हो रहे हैं ये सब सामाज के एकजुट संगठन का ही देन है। समाज के लोगों को जागरूक और संगठित करने के लिए समाज से बुद्धिजीवी लोगों को जयनगर पदाधिकारी बनाया गया जिसमें संजय बरणवाल अध्यक्ष, महेश मोदी सचिव, शंकर मोदी को उपाध्यक्ष बनाया गया है और इनको 15 दिनों में कमिटी विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- "हम अगले एक साल में महाराष्ट्र में 1 लाख महिलाओं को अडानी फाउंडेशन से जोड़ेंगे। पूरे देश में 10 लाख महिलाओं को अडानी फाउंडेशन से जोड़ना भी लक्ष्य है। महिलाएं आगे बढ़ेगी तो बेहतर समाज बनेगा।" - प्रीति अडानी, (गौतम अडानी की पत्नी)1
- भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी मां के घर नवादा #ढोल_नगाड़े से हुआ स्वागत...!2
- अकबरपुर प्रखंड भाग संख्या -3 से दो बार के जिला परिषद सदस्य राजकिशोर जी को जदयू पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया, प्रखंड व जिला के समस्त जदयू कार्यकर्ता उनके आवास पतरंग पहूंच कर दे रहें हैं बधाई, बातचीत के दौरान जदयू पार्टी के कार्यकताओं ने बता के नवादा जिला को जदयू पार्टी के से नेतृत्व के लिए जिला अध्यक्ष के तौर पर अब बहुत ही बेहतर शख्स मिला है इनके नेतृत्व में जदयू पार्टी नवादा जिला में बहुत मज़बूत होगी।1
- नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव, संजय वर्मा नवादा। जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बनिया बीघा निवासी स्वर्गीय महावीर माहतो के पुत्र अनुज कुमार उर्फ सत्तू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अनुज कुमार शादीशुदा थे और उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- हजारीबाग (कार्मल स्कूल चौक)।स्थित,फ्लोरिस्ट रेस्ट हाउस में ,बंगाली समाज के भाजपा सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष उपस्थित हुई ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन काजल मुखर्जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर की गई ।जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा विषय प्रवेश करते हुए सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी, उन पर विस्तार से प्रकाश डालने का काम किया गया। सम्मेलन में उपस्थित बंगाली समाज के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समाज के उत्थान हेतु अपना-अपना सुझाव दिए । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भारती घोष द्वारा कहा गया कि, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ही भारत देश में बंगाली समाज का समुचित विकास ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हो सकता है। बंगाली समाज का एकत्र होकर भाजपा के पक्ष में अपने समाज का समर्थन देना होगा ।पश्चिम बंगाल में एक नारी का संवैधानिक पद पर रहते हुए नारी का सम्मान नहीं हो पा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन जनजाति समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला का अपमान किया जाता है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संकुचित विचार रखते हुए छोटे मन का परिचय दे रही है ।। देश में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी पर श्रीमती घोष द्वारा कहा गया कि विपक्षी दलों द्वारा मनगढ़ंत लगाया गया आरोप है।कहीं भी किसी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी या स्टॉक स्थान पर जाकर देखा जाए कोई कमी नहीं है। एस आई आर इससे पहले भी पंडित नेहरू जी एवं इंदिरा गांधी के समय में भी हो चुका है। तब किसी ने विरोध नहीं किया आज पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार ,असम का डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी एवं डेस्टिनी बदल रही है। और इसका सुधार तभी हो सकता है जब इन राज्यों में डबल इंजन की सरकार होगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकलयान मोईतरा, आशीष चटर्जी, देवाशीष सिंहा ,तापस राय ,दीपक घोष, वर्षा दे, सरिता मोईतरा, गांगुली मलिक सुनील मेहता, जय नारायण प्रसाद, रेणुका साहू, रामजी कुशवाहा आदि सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।1
- *इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर की मांग, जाम से मिलेगी राहत – विधायक प्रदीप प्रसाद* हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है, जहां बढ़ते ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। विधायक ने कहा कि फ्लाइओवर बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। उन्होंने राज्य सरकार से जनहित में इस परियोजना पर शीघ्र पहल करने की मांग की है, ताकि हजारीबाग की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।2
- हमारा पैसा, हमारा हिसाब के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हमारा पैसा, हमारा हिसाब के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा से जुड़े कार्यों, मजदूरी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर आवाज उठाएं। जनसुनवाई के दौरान योजना की निष्पक्ष समीक्षा और निर्णय के लिए पांच लोगों का चयन भी किया गया।इस अवसर पर पर्यवेक्षक मिंटू कुमार रजक, मनरेगा मजदूर कर्मी सुनीता देवी, जेसल रीना कुमारी, समाजसेवी बासुदेव महतो, पंसस लखन महतो, पंचायत सहायक रतनेश कुमार, ऑडिटर अमित सिंहा, बीएफटी उमेश प्रसाद, उपमुखिया शिला कुमारी, सुनील कुमार मुर्मू, रोहित टुडू, बैजनाथ महतो, सुनीता देवी, बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया।1
- टी_20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी के घर नवादा #आप भी देखिए...!1
- *विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा* हजारीबाग के *विधायक प्रदीप प्रसाद* ने झारखंड विधानसभा में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों और सेविकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से इन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, पेंशन, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि रसोइये और सेविकाएं वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर बच्चों के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रसोइयों और सेविकाओं के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।2