Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन ➡प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक ➡युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों ड्रामा ➡पुलिस के समझा बुझाकर युवक को उतारा ➡पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका युवक ➡कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला
Dev Patel
जालौन ➡प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक ➡युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों ड्रामा ➡पुलिस के समझा बुझाकर युवक को उतारा ➡पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका युवक ➡कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में आज इतिहास रचा गया, जब करोड़ों की कीमत का जहरीला जखीरा राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की भट्टी में स्वाहा कर दिया गया! डीजीपी के सख्त फरमान के बाद हाई-लेवल एक्शन — कोर्ट की अनुमति, बड़े अफसरों की निगरानी! एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी रेंज के सुपरविजन में डीएम और एसपी की अगुवाई में चला ऐसा ऑपरेशन, जिसने नशा कारोबारियों की नींद उड़ा दी! अब नशा नहीं बचेगा — पुलिस का खुला ऐलान! हर थाने से जब्त माल का एक साथ विनष्टीकरण, जालौन बना यूपी में एंटी-ड्रग्स एक्शन का सबसे बड़ा मॉडल! नशा माफिया अलर्ट — अगला नंबर किसका? जालौन पुलिस का साफ संदेश — या तो सुधर जाओ, या राख बन जाओ! #OperationDahan #JalaunPolice #DrugMafiaExposed #DrugsDestroyed #UPPoliceOnFire #NashaMuktAbhiyan #ZeroTolerance #CrimeFreeUP #DrugFreeIndia #PoliceAction #BreakingNews #MegaAction #Urai #JalaunBreaking #AntiDrugWar #LawAndOrder #UPNews #ActionMode #CleanUP #NoMercy #JusticeServed1
- जालौन में महिलाओं का विरोध ⏩आबादी के बीच खुले शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन ⏩ ग्रामीण महिलाओं ने ठेका हटाने की उठाई मांग ⏩ एसडीएम को सौंपा सामूहिक शिकायती पत्र ⏩ गांव में शराबियों के जमावड़े से बढ़ रही परेशानी ⏩ महिलाओं, छात्राओं और बच्चों को हो रही दिक्कत ⏩ कोंच तहसील के जखौली गांव का मामला1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर जनपद कानपुर देहात में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान महोदया ने रिक्रूट आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण की प्रगति, शारीरिक व मानसिक तैयारी, अनुशासन, पुलिस कर्तव्यों के प्रति जागरूकता तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आरक्षियों को सेवा भावना, ईमानदारी, सतर्कता और जन-सेवा के उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल की रीढ़ हैं। उनकी अच्छी तैयारी और सही मार्गदर्शन से ही जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।1
- मंगलपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में हंगामा: उपभोक्ता जबरन घुसे अंदर संचालक ने खुद को कमरे में किया बंद मंगलपुर कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता जबरन एजेंसी परिसर के अंदर दाखिल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी अनहोनी की आशंका से एजेंसी संचालक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी के अनुसार, एजेंसी स्टाफ ने गुरुवार करीब 4 बजे बताया कि एजेंसी में मौजूद 120 गैस सिलेंडरों का स्टॉक पूरी तरह वितरित किया जा चुका है। यह जानकारी मिलते ही वहां मौजूद उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के अंदर घुस गए। अव्यवस्थाओं और बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ को शांत कराया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और गुस्से के माहौल को देखते हुए एजेंसी संचालक ने सुरक्षा के मद्देनज़र खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। बरामदगी में शामिल: - एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन) - एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।1
- जालौन के कुठौंद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रेम प्रसंग में पागल एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। शादी की जिद और जिद्दी प्रेम ने पूरे इलाके को हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल दिया, जहां करीब 2 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं। फोन से शुरू हुआ रिश्ता जब शादी की मांग तक पहुंचा तो युवक ने मदनेपुर गांव में पहुंचकर टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक पहले भी इसी तरह का ड्रामा कर चुका है, जिससे उसकी हरकतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और काउंसलिंग की बात कह रही है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी, सड़क पर भीड़ और घंटों तनाव का माहौल बना रहा। #JalaunBreaking #HighVoltageDrama #LoveStoryTurnedDrama #TowerDrama #PoliceAction #UPNews #CrimeNews #KalpiNews #KuthondNews #BreakingNews #ViralNews #BundelkhandNews #UPPolice #LoveDrama #HindiNews1